Back
गिरिडीह: साइबर पुलिस ने आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
MSMrinal Sinha
Nov 09, 2025 09:21:33
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : गिरिडीह में साइबर थाना पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस- पास के इलाकों में छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन दोनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लक्षुआडीह का रहने वाला शंकर कुमार वर्मा और धनुषधारी प्रसाद वर्मा शामिल है. उक्त आशय की जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आस-पास के जंगलों में बैठकर कुछ साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद थाना प्रभारी साइबर रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी कर दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों से पूछताछ के दौरान दोनों ने यह स्वीकार किया कि ये लोग खुद को आंगनबाड़ी के अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. इतना नहीं ठगी के पैसे से ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज एवं ऑनलाइन खरीदारी भी करते थे. बताया कि दोनों साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सीम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक श्रम कार्ड और एक वोटर कार्ड बरामद किया गया है. छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुनीत गौतम, गुजन कुमार, रामप्रवेश यादव, संजय मुखियार और पुलिस के जवान शामिल थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report