Back
गिरिडीह पहुँचे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू; कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत
MSMrinal Sinha
Jan 24, 2026 10:51:01
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आज गिरिडीह पहुंचे. यहां पपरवाटांड में भाजपा जिला कमेटी की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के गिरिडीह आगमन को लेकर अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उपस्थित हुए, वहीं बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, सुरेश प्रसाद साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए. जगह-जगह नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यंहा न वंशवाद चलता है और ना परिवारवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ओर भाजपा के शीर्ष नेताओं के द्वारा हर छोटी और बड़ी राय में कार्यकर्ताओं से पूछा जाता है और उनके विचार लिये जाते हैं. उनके विचारों को लेने के बाद ही पार्टी कोई फैसला लेती है. इसी का नतीजा है कि आज एक साधारण परिवारसे आने वाले पार्टी के कार्यकर्त्ता नितीन नवीन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और आज मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. तो निश्चित रूप से हम ऐसी पार्टी में काम कर रहे हैं जंहा कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है.
गिरिडीह, झारखण्ड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 24, 2026 13:52:140
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 24, 2026 13:51:500
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 24, 2026 13:51:030
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:49:330
Report
0
Report
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 24, 2026 13:49:080
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 24, 2026 13:48:430
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 24, 2026 13:48:000
Report
ASAmit Singh
FollowJan 24, 2026 13:47:440
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 24, 2026 13:47:240
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 24, 2026 13:47:080
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 13:46:120
Report
0
Report