Back
रामनवमी जुलूस पथराव के बाद धनबाद की सियासत तेज, विपक्ष-सरकार भिड़ंत
NMNitesh Mishra
Mar 29, 2026 16:04:16
Dhanbad, Jharkhand
रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव की घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस, राजद और जेएमएम नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के परेड कराए जाने को गलत बताया है। राजद ने धनबाद पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया; नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े किए और मानवाधिकारों के खिलाफ है। वहीं धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम और राजद पर उपद्रवियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उन्होंने एक पूर्व घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बागान में जानवर का सिर मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शत्रुध्न महतो पर ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही रामनवमी पथराव में घायल तीन हिंदू युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि पुलिस निर्दोष लोगों को भी फंसा रही है। सांसद ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ खड़ी है। हालांकि, उन्होंने आरोपियों की परेड को लेकर कहा कि पुलिस ऐसा इसलिए करती है ताकि अपराधियों में भय कायम हो और समाज में कानून का संदेश जाए। ढुल्लू महतो सांसद धनबाद इधर, पूरे मामले को लेकर जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर विपक्ष पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 29, 2026 17:01:480
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 29, 2026 17:01:350
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 29, 2026 17:01:220
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 29, 2026 17:00:430
Report
825
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 16:47:14807
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 29, 2026 16:47:00940
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 29, 2026 16:46:45911
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 16:46:19827
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 16:46:04963
Report
BSBhabananda Singha
FollowMar 29, 2026 16:45:51912
Report
MMManoj Mondal
FollowMar 29, 2026 16:45:34850
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 29, 2026 16:45:19858
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 29, 2026 16:33:21901
Report