Back
अखिलेश यादव का नोएडा दौरा फ्लॉप: जनता ने सपा को नकारा
RRRakesh Ranjan
Mar 29, 2026 16:47:14
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा की समानता भाईचारा रैली पर कहा, "समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नोएडा दौरा आज पूरी तरह से फ्लॉप रहा। उनकी जनसभा की खाली कुर्सियां इस बात की गवाह हैं कि कई महीनों की तैयारी के बाद, लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के बाद भी कुर्सियां खाली रह गईं। उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है...नोएडा को अपने शासनकाल में समाजवादी पार्टी ने कई ''मिनी सीएम'' दिए थे जो वसूली का काम करते थे... समाजवादी पार्टी के मुखिया रहने के दौरान वे(अखिलेश यादव) अपशकुन के चलते कभी भी नोएडा नहीं جاتے थे। आज वे सत्ता पाने के मनसूबे को लेकर वहां पहुंचे थे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया... नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार है और उसका लोकार्पण भी हो चुका है...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की समानता भाईचारा रैली पर कहा, "समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव के चरित्र है, बांटों और राज करो... जब वे सरकार में थे तो उत्तर प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई थी... उत्तर प्रदेश के निवासी, उद्योगपति प्रदेश छोड़कर पलायन करने पर मजबूर थे... अखिलेश यादव का एजेंडा कभी विकास का नहीं रहा। उनका PDA का नारा फर्जी है। वे पिछड़ों, दलितों के जन्मजात विरोधी हैं। जो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए अंधविश्वास के कारण कभी नोएडा नहीं गए थे, आज उसी धरती पर डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन तक कर चुकी है। उनका ये सम्मेलन फ्लॉप शो साबित हुआ..."
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 29, 2026 17:47:080
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 29, 2026 17:46:410
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 29, 2026 17:46:220
Report
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 29, 2026 17:46:100
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 29, 2026 17:45:580
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 29, 2026 17:45:440
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 29, 2026 17:45:370
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 29, 2026 17:45:170
Report
685
Report
546
Report