Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826007

धनबाद के छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी

NMNitesh Mishra
Oct 27, 2025 10:24:46
Dhanbad, Jharkhand
चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन आज छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण करेंगे. इसे लेकर धनबाद के सभी छठ घाट साज धज कर तैयार है. घाटों को डाला पहुंचने भी लगा है. छठ वर्ती 5:45 पर भगवान भास्कर को अर्ग अर्पित करेंगे इससे पहले ही छठ घाट पर छठ वर्ती इतंजार कर सूप डाला को सजा कर छठ गीत गा कर भगवान भास्कर की आराधना कर रहे है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Oct 27, 2025 13:02:14
Munger, Bihar:उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, बिहारवासियों की समृद्धि की कामना मुंगेर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असरगंज प्रखंड के जलालाबाद स्थित राज बनेली स्मृति दुर्गा मंदिर परिसर के लॉर्ड पोखर पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे。 अर्घ्यदान के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की आत्मा का पर्व है, जो पूरी दुनिया को यह संदेश देता है कि हम उगते और डूबते दोनों सूर्य को समान श्रद्धा से नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अनोखी भूमि है, जिसने भारत को स्वर्ण युग दिया। मुंगेर की धरती वीर कर्ण की भूमि रही है, जहां अंगराज की राजधानी थी और यहीं से सूर्य उपासना की परंपरा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कामना की कि छठ पर्व बिहार में खुशहाली, समृद्धि और विकास का संदेश लेकर आए。
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 27, 2025 13:01:08
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 12:56:05
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज ‘सिग्नल लोकेशन बुक’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तिका लोको पायलटों को कोहरे के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित गाड़ी संचालन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.) श्री नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) श्री पी. पी. शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परि.) श्री शिवम् श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कोहरे के दौरान जब ट्रैक पर दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है, तब लोको पायलट ‘सिग्नल लोकेशन बुक’ की सहायता से संरक्षित रूप से गाड़ियों का संचालन कर सकते हैं। यह पुस्तिका प्रत्येक सेक्शन के सिग्नलों की स्थिति, दूरी एवं पहचान की विस्तृत जानकारी प्रदान करती हैl
0
comment0
Report
Oct 27, 2025 12:53:17
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 27, 2025 12:52:56
Chatra, Jharkhand:भगवान भाष्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को दिया गया अर्घ छठ घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब चतरा : सूर्योपासना के महापर्व छठ पर आज श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को अर्घ अर्पित किया। व्रतियों ने संध्या अर्घ्य देकर सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। कल प्रातः उदीयमान सूर्य को अर्घदेने के साथ ही यह चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो जाएगा। पर्व को लेकर जिले भर में छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से घाट जगमगा उठे हैं, वहीं वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों तक जाने वाले सभी मार्गों को सजाया गया है और भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 27, 2025 12:52:44
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जहानाबाद पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। हर ओर छठ मइया के गीत गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में छठव्रती संगम घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर को पहली अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। वही शहर के दरधा-यमुने संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। व्रतियों ने संगम तट पर डुबकी लगाकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को नमन किया और अर्घ्यदान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए परंपरागत रीति-रिवाजों का भी पालन किया। वही छठव्रती ने बताया कि छठपूजा का एक अलग ही महत्व है। शुद्धता का यह पर्व पहले बिहार में होता था लेकिन अब यह पर्व देश विदेशों में भी बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इधर पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे और एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी में जुटी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही इस मौके पर एनडीए के प्रत्याशी समेत कई दल के प्रत्याशी भी घाट पर मौजूद रहे। इस दौरान एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने भगवान भास्कर को जल अर्पित कर सुख शांति की कामना की।
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Oct 27, 2025 12:52:17
Hazaribagh, Jharkhand:नशे के सौदागरों पर हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दो सौ किलो से ज़्यादा डोडा बरामद किया है। मामला चरही थाना क्षेत्र का है, जहां रांची-पटना मार्ग पर पुलिस ने ट्रक और बोलेनो कार से नशीला पदार्थ पकड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमीत आनंद ने प्रेसवर्ता करते हुए बताया कि,गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़, बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई थी। टीम ने चरही के 15 माइल इलाके में 14 चक्का ट्रक और बोलेनो कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के स्पंज आयरन के बीच छिपाकर रखा गया 200 किलो 100 ग्राम डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने 1. हरविन्दर सिंह, पंजाब 2. असगर अली, हजारीबाग 3. दानिश रजा, बोकारो को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे अपने सहयोगी नरेन्द्र सिंह उर्फ काका और अन्य साथियों के साथ मिलकर नशे की सप्लाई का काम करते थे। पुलिस की भनक लगते ही कुछ साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक, बोलेनो कार, तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top