Back
झारखंड में मनरेगा नाम बदले के खिलाफ जेएमएम का केंद्र विरोध प्रदर्शन
NMNitesh Mishra
Dec 27, 2025 11:10:12
Dhanbad, Jharkhand
मनरेगा का नाम बदलकर जीबी जी राम जी किए जाने के बाद झारखंड भर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जेएमएम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान जेएमएम नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि जीबी जी राम जी बिल को वापस लेकर मनरेगा का पुराना नाम किया जाए। साथ ही नेताओं ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीबों और ग्रामीण मजदूरों से जुड़ी एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना है, जिसका नाम बदलना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। जेएमएम नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के महापुरुषों के नामों और ऐतिहासिक योजनाओं में बदलाव कर समाज में जातीय उन्माद और विभाजन पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने एजेंडे को लागू करने के लिए ऐतिहासिक पहचान को बदलने का काम कर रही है, जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने यह फैसला अभिलंब वापस नहीं लिया, तो जेएमएम राज्यभर में उग्र आंदोलन करेगी। धरना के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 27, 2025 12:35:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 27, 2025 12:35:360
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 27, 2025 12:35:230
Report
0
Report
SSsubhash saheb
FollowDec 27, 2025 12:34:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 27, 2025 12:34:190
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 27, 2025 12:34:050
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 27, 2025 12:32:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 27, 2025 12:31:340
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 27, 2025 12:31:230
Report
RSRavi sharma
FollowDec 27, 2025 12:31:070
Report