Back
धनबाद के केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव जारी, अब तक तीन मौत
NMNitesh Mishra
Dec 31, 2025 11:30:35
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले 30 दिनों से जहरीली गैस का रिसाव जारी है। जिसका पूर्ण नियंत्रण नहीं हो पाया है। चौथे हफ्ते सुरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति की मौत जहरीली गैस रिसाव के कारण हो गई है। इससे पहले जहरीली गैस के कारण 3 दिसम्बर को 28 वर्षीय प्रियंका देवी और 4 दिसम्बर को 58 वर्षीय ललिता मोदी की मौत हुई थी। अब तक जहरीली गैस के कारण 3 मौत हो चुकी है। सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद स्थानीय लोगों में फिर से भय का माहौल बन गया है। इस घटना से लोगों में बीसीसीएल जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सुरेंद्र सिंह के परिवार से मिलने झरिया विधायक रागिनी सिंह पूर्व विधायक संजीव सिंह उनके आवास पहुंचे। मृतक पत्नी और बच्चों को ढांढ़स दिया। साथ ही हर संभव मदद के साथ मृतक सुरेंद्र की लड़ाई को आगे ले जाने का आश्वासन दिया। बीसीसीएल प्रबंधन जिला प्रशासन और पुलिस के साथ वार्ता कर मृतक पत्नी सोलड़ी देवी को डीएवी में नौकरी और बच्चों को अलकुशा डीएवी में पढ़ाई की पूरी व्यवस्था की सहमति बनी। वही विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि घटना पीड़ा देने वाली है। सुरेंद्र सिंह जनता मजदूर संघ से भी जुड़े थे। शुरुआती समय से गैस रिसाव से खतरा की बात कहा जा रहा था। लेकिन बीसीसीएल राज्य सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया। नतीजा सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। अब तक तीन मौत हो चुकी है। वही मृतक पत्नी ने कहा उसे कुछ नहीं चाहिए। बीसीसीएल उनके पति को वापस लाये। उन्हें कोई धन नहीं चाहिए। जब से गैस रिसाव शुरू हुआ था उस समय से ही कह रहे थे कि खतरा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। पीबी एरिया जीएम जीके मेहता मामले में आधिकारिक रूप से बयान नहीं देने की बात कही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 31, 2025 13:16:14Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट बैठक कल सुबह 11 बजे होगी हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा सचिवालय में होगी बैठक
0
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 31, 2025 13:16:050
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 31, 2025 13:15:220
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 31, 2025 13:14:130
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 31, 2025 13:13:58Prayagraj, Uttar Pradesh:3 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले के लिए अखाड़ों के शिविर लगने लगे हैं... इसी कड़ी में किन्नर अखाड़ा ने भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माघ मेले में भूमि पूजन किया
बता दें की पहली बार किन्नर अखाड़ा माघ मेले में शिविर लगा रहा है
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 31, 2025 13:13:440
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 31, 2025 13:13:220
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 31, 2025 13:12:520
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 31, 2025 13:11:020
Report