Back
धनबाद: मैथन कल्याण केंद्र में सड़क और साइबर सुरक्षा जागरूकता सम्मान समारोह सम्पन्न
NMNitesh Mishra
Jan 28, 2026 14:19:18
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद पुलिस के द्वारा मैथन स्थित कल्याण केंद्र में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।एसएसपी प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारीयों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसके पूर्व सभी वरीय पदाधिकारीयों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। ग्रामीण कपिल चौधरी ने कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य को बताया। सड़क एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जानकरी दी। बताया गया की आपकी थोड़ी से लापरवाही बड़ी दुर्घटना घट सकती है। साथ ही आप थोड़ी सावधानी रखें तो आप बड़ी दुर्घटना को आसानी से रोक सकते है। कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, समाजसेवी उपस्थित हुए। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसीएल मुगमा की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता प्रस्तुति नृत्य कर पेश की गई। जिसे सभी लोगों ने सराहना की। वही कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा की इतनी जागरूकता के बाद भी लोग वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। एक मोबाइल जिसकी कीमत हजार या लाख में होगी, उसकी सुरक्षा को लेकर आप सजग है। उसकी कवर लगाते है। लेकिन एक हेलमेट नहीं लगाते जबकि जीवन अनमोल है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है की अपनी जान को जोखिम में ना ले, और आज ये कसम खाये की बाइक स्कूटर या कोई भी दो पहिया वाहन चला रहे है। तो बिना हेलमेट ना चलाये। क्योंकि दुर्घटना बोल कर नहीं आती, कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यह सजगता सिर्फ दो पहिया वाहन में ही नहीं चार पहिया वाहन के लिए भी जरुरी है। अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो उसे तत्काल गोल्डन टाइम में अगर आप दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते है, तो उन्हें सरकार की योजना के अनुसार 25 हजार रुपये मिलेंगे। अगर साइबर क्राइम के लिए किसी तरह का फोन आता है, तो उसे रिसीव ना करें, बल्कि काट दें। कोई भी बैंक आपको फोन कर आपके एकाउंट के बारे में जानकारी नहीं मांगता है। साइबर क्राइम वाले आपकी अज्ञानता का पैसा कमा रहा है। अगर कोई घटना घट जाती है तो आप अपना मोबाइल को तत्काल इंटरनेट से अलग कर दें। कार्यक्रम के अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिला गया तथा राष्ट्रीय गीत गया गया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 28, 2026 15:50:100
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 28, 2026 15:49:430
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 28, 2026 15:49:240
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 28, 2026 15:49:040
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 28, 2026 15:48:320
Report
SASARWAR ALI
FollowJan 28, 2026 15:48:080
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 28, 2026 15:47:470
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 28, 2026 15:46:520
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 28, 2026 15:45:530
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 28, 2026 15:45:290
Report
1
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 28, 2026 15:35:210
Report