Back
भाजपा का निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने और बैलेट पेपर की मांग तेज
NMNitesh Mishra
Jan 06, 2026 10:17:01
Dhanbad, Jharkhand
राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलम्ब के खिलाफ भाजपा अब सड़कों पर उतर आयी है. चुनाव की तिथि की अविलम्ब घोषणा करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने, बैलेट पेपर की जगह चुनाव में EVM का प्रयोग किये जाने की मांग को लेकर धनबाद के भाजपाइयों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना में विशेष रूप से पूर्व सांसद पीएन सिंह, धनबाद झरिया और बाघमारा विधायक भी उपस्थित हुए. इस धरना कार्यक्रम में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को घेरा. पूर्व सांसद पीएन सिंह ने मिडिया को बताया कि हेमंत सरकार लोकतान्त्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है. निकाय चुनाव में EVM की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करना सरकार की मंशा पर भी संदेह पैदा करता है. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव भी निश्चित रूप से दलीय आधार पर ही कराया जाना चाहिए. विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से नगर निगम का चुनाव लंबित है. इस वजह से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मायूस हैं चुनाव नहीं होने से विकास के कार्य भी ठप हैं. इस धरना के माध्यम से एक स्वर से बात निकली कि सरकार भाजपा के बातों को गंभीरता से नहीं लेती है तो आंदोलन और उग्र होगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report