Back
धनबाद के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया
NMNitesh Mishra
Mar 24, 2026 16:00:36
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित मनोरमा पांडेय के आवास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते दमकल कर्मियों के पहुँच जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान घर में मनोरमा पांडेय और उनकी पुत्री मौजूद थीं, जबकि उनका पुत्र बाहर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। आग की इस घटना में घर में रखा गद्दा, आलमारी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में पूजा करने के दौरान कपूर जलाया गया था, जिसकी वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग फैलते देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IKIsateyak Khan
FollowMar 24, 2026 17:01:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 24, 2026 17:01:100
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 24, 2026 17:00:540
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 24, 2026 17:00:350
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 24, 2026 17:00:210
Report
291
Report
203
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 16:46:10361
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 24, 2026 16:46:01257
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 16:45:37135
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 16:45:26217
Report
229
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 24, 2026 16:45:12299
Report
17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टी
953
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 24, 2026 16:32:25994
Report