Back
बीघापुर BRC में ग्राम शिक्षा समिति बैठक पर सवाल, जलपान बजट में गड़बड़ी के आरोप
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक में शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। ग्राम शिक्षा समिति की बैठकों में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) बीघापुर में ग्राम शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। शासनादेश के मुताबिक बैठक में शामिल लोगों के जलपान के लिए लगभग 200 रुपये प्रति व्यक्ति का बजट निर्धारित है, लेकिन बैठक में आए लोगों को केवल एक समोसा और एक गुजिया देकर ही रवाना कर दिया गया।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शेष बजट राशि कहां खर्च हुई या किसकी जेब में गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक ब्लॉक का मामला नहीं है, बल्कि जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह की अनियमितताएं होने की आशंका है।
बैठक की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में आयोजित इस बैठक में ग्राम शिक्षा समिति के आधा दर्जन से भी कम अध्यक्ष ही मौजूद रहे, जबकि शिक्षकों की संख्या अधिक रही। ऐसे में यह बैठक औपचारिकता निभाने तक सीमित नजर आ रही है।
इसके अलावा जलपान के साथ-साथ स्टेशनरी और टेंट के नाम पर भी बजट खर्च किया जाता है, जबकि बैठक बीआरसी परिसर के हाल में ही संपन्न हुई। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इन मदों में किस प्रकार के बिल तैयार किए जाते हैं।
इस पूरे मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी बीघापुर, सूची गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया और बाद में फोन बंद कर लिया। इससे मामले में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और यदि कोई अनियमितता हुई है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowMar 24, 2026 18:00:240
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 24, 2026 17:47:430
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 24, 2026 17:47:310
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 17:47:180
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 17:46:510
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 24, 2026 17:46:340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 24, 2026 17:46:160
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 17:46:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 17:45:480
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 24, 2026 17:45:210
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 24, 2026 17:31:59872
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 24, 2026 17:31:40823
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 24, 2026 17:31:16893
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 24, 2026 17:30:54Noida, Uttar Pradesh:How water turns matchsticks into a perfect star
1030
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 24, 2026 17:30:47Noida, Uttar Pradesh:Picking cotton from a plant
1000
Report