Back
नड्डा की देवघर यात्रा से संथाल परगना में NDA के लिए राजनीतिक संकेत मजबूत
VRVikash Raut
Dec 05, 2025 16:49:53
Deoghar, Jharkhand
एंकर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार की रात करीब आठ बजे देवघर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला लगभग साढ़े आठ बजे सत्संग स्थित परिसदन पहुँचा, जहाँ थोड़े विश्राम के बाद उन्होंने प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्रियों सहित संथाल परगना के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बंद कमरे में हुई इस बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में राज्य में बढ़ी राजनीतिक सक्रियता और बिहार विधानसभा चुनाव में NDए की प्रचंड जीत के बाद झारखंड को अगला राजनीतिक केंद्र बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पार्टी की ओर से बैठक के एजेंडे पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। सूचना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रात्रि विश्राम देवघर सर्किट हाउस में करेंगे। शुक्रवार की सुबह वे बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत सुबह करीब 9 बजे नया भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, वही जेपी नड्डा द्वारा जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमे संथाल परगना प्रमंडलीय स्तर के कार्यकर्ता सही, वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
75
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 05, 2025 17:15:4645
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 05, 2025 17:15:1558
Report
77
Report
64
Report
102
Report
156
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 05, 2025 16:49:22125
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 05, 2025 16:49:0550
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 05, 2025 16:48:43191
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 05, 2025 16:48:24138
Report
MSManish Sharma
FollowDec 05, 2025 16:48:06119
Report