Back
झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का बुलडोजर, करोडों लकड़ी जब्त
DPDharmendra Pathak
Oct 16, 2025 04:34:52
Chatra, Jharkhand
झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर वन विभाग का चला बुलडोजर। इस अभियान में आधे दर्जन आरा मशीन को किया गया ध्वस्त और 9 ट्रैक्टर बेशकीमती लकड़ी किये गए जब्त। जब्त लकड़ियों की कीमत करीब एक करोड रुपये से अधिक आंकी जा रही है। प्रतापपुर व बिहार के सुदूरवर्ती वन क्षेत्रो में अवैध तरीके से चलाये जा रहे आरा मशीनों के खिलाफ यह संयुक्त अभियान चतरा के प्रतापपुर, कुंदा, हंटरगंज, राजपुर प्रक्षेत्रों और बिहार के इमामगंज तथा शेरघाटी प्रक्षेत्रों द्वारा मिलकर चलाया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतापपुर, शेरघाटी और इमामगंज के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में, बिहार सीमा के अंदर पकरी, सलैया, पथरा और केवलडीह में अवैध रूप से स्थापित और संचालित हो रहे कुल 6 आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया गया। वन विभाग ने आरा मिलों से सभी स्थापित मशीनें (कलपुर्जों सहित) और विभिन्न प्रजाति के कुल 9 ट्रैक्टर लकड़ी बोटा को जब्त किया। जब्त की गई लकड़ी और उपकरण को इमामगंज वन क्षेत्र कार्यालय ले जाया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान में चतरा उत्तरी वन प्रमंडल और गया वन प्रमंडल के वनकर्मी, साथ ही बिहार पुलिस के सुहैल थाना और एसएसबी सुरक्षा बल के जवान भी शामिल थे। वन विभाग की इस सख्ती से अवैध लकड़ी तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 16, 2025 07:52:450
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 16, 2025 07:52:310
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 16, 2025 07:52:110
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 16, 2025 07:52:010
Report
0
Report
0
Report
रायपुर VIP रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में हादसा: तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस को टक्कर मारी,
0
Report
SDShankar Dan
FollowOct 16, 2025 07:51:150
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 16, 2025 07:51:000
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 16, 2025 07:50:500
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 16, 2025 07:50:370
Report
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 16, 2025 07:50:240
Report