icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
827006
PawanPawanFollow10 May 2025, 02:28 pm

धनबाद में 231 चौकीदारों की ट्रेनिंग पूरी, पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद

Bokaro Steel City, Jharkhand:

धनबाद जिले में 231 नियुक्त चौकीदारों की 60 दिनों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है.पुलिस लाईन में आज पासिंग परेड आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित हुए डीसी एसएसपी ने परेड में खड़े सभी 8 प्लाटून का निरीक्षण करते हुए उन्हें सलामी दी गई. इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा ने सभी नियुक्त चौकीदारों को उनकी पद गोपनीयता की शपथ दिलाई. मौक़े पर डीसी एसएसपी के अलावे ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर तथा सभी डीएसपी उपस्थित हुए. इस बाबत डीसी ने बताया कि सभी नवनियुक्त चौकीदारों का प्रशिक्षण पूरा हो चूका है और अब अंचलो में योगदान देंगे. पुलिस विभाग में चुकी मैन पावर की कमी है तो ऐसे में चौकीदारों की नियुक्ति से पुलिस विभाग को काफ़ी सहयोग भी मिलेगा. एसएसपी ने बताया कि इनके आने से अब ग्रामीण क्षेत्र की पुलिसिंग मजबूत होगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीलीभीत में शारदा नदी बाढ़, शहर और 35 गांव प्रभावित; स्कूलें बंद

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की शारदा नदी में बनबसा बैराज से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है तो वहीं देवहा नदी में भी 25000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसके चलते शहर में बाढ़ आ गई है साथ ही ग्रामीण इलाकों में 35 गांव बाढ़ के मुहाने पर आ गए हैं कलेक्टर कचहरी व पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते पर भी पानी आ गया है जिससे लोग कलेक्ट व कचहरी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर भी पानी आने की संभावना बनी हुई है। जिससे उत्तराखंड के टनकपुर को जाने में लोगों को समस्या आ सकती है जिलाधिकारी ने अलर्ट घोषित किया है साथ ही लोगों से ज्यादा पैनिक ना होने की बात कही है उनका कहना है कि प्रशासन नेपाल से निपटने की सभी तैयारियां कर ली है लोग परेशान न हो किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर व डीएम का स्वयं का नंबर लोग उपयोग कर सकते हैं। हालांकि बारिश नहीं आ रही है इसके बावजूद नदियां पहाड़ों पर हो रही बारिश से अपना गई है जिसके चलते शहर में बाढ़ की स्थिति बन गई है बीएसए ने भी बाढ़ के दृष्टिगत 3 सितंबर की सभी विद्यालयों व सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।
0
0
Report

पटना में EOU की जांच: संजीव मुखिया से पूछताछ, पेपर लीक मामलों में और खुलासे

Patna, Bihar:पटना पुलिस ने EOU (EOU) के साथ मिलकर लोकेशन पटना के पत्रकारनगर थाना कांड संख्या 224/17 के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन मुखिया से गहन पूछताछ की है. न्यायालय की अनुमति के बाद संजीव मुखिया को आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. EOU के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है. यह मामला वर्ष 2017 का है और इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और IT एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज है. इस मामले में पटना पुलिस ने NEET परीक्षा में धोखाधड़ी की तैयारी के आरोप में संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 जून 2025 को EOU ने आगे की जांच अपने हाथ में ली थी. अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. EOU का कहना है कि संजीव मुखिया कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में भी आरोपी रहा है. एजेंसी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

तेलंगाना में कांग्रेस 1000 दिन बाद भी गारंटियाँ पूरी नहीं, लोग जवाब की आस में

Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): RAVULA SRIDHAR REDDY (BRS) ON 1000 DAYS OF CONGRESS GOVERNMENT IN TELANGANA/ STATE GOVERNMENT PERFORMANCE/ POLITICAL ISSUES\nहैदाबाद - BRS के प्रवक्ता रावला श्रीधर रेड्डी कहते हैं, "कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में छह गारंटी, 13 घोषणाओं और 420 से ज़्यादा वादों के साथ सत्ता में आई थी। उनकी सरकार के 1,000 दिन बीतने के बाद भी लोग अभी तक जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं... कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से नाकाम रही है और उसने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है... और जब उनसे सवाल पूछा जाता है, तो वे ध्यान भटकाने वाली राजनीति करने लगते हैं... KCR और हमारे कार्यकारी अध्यक्ष KTR के नेतृत्व में, हम हर गाँव और हर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के कुशासन के बारे में बता रहे हैं..."
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में मुठभेड़: लूट के दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभड़ के बाद लूट के मुकदमे में वांछित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे कुतुबशेर पुलिस टीम हौजखेड़ी से भावपुर जाने वाली सड़क पर ग्राम हौजखेड़ी चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भावपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल से खेतों और जंगल की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस का दावा है कि इसके बाद बदमाशों ने पेड़ और ढलान की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राहुल पुत्र सुरेंद्र निवासी मुल्ला नागराजपुर, थाना कोतवाली देहात और अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी पहलवानपुर, थाना सरसावा, सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों थाना कुतुबशेर में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, एक पर्स, 4,500 रुपये नकद, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक राहुल के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती और चोरी के 15 मुकदमे, जबकि अंकित के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

दद्दा से पूछो: मंत्री लखन पटेल का सड़क गड्ढों पर वायरल बयान

Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री के बिगड़े बोल, सडक के गड्ढे बताने वालों से कहा दद्दा से पूछो देखी थी कभी सडक... आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के बिगड़े बोल इन दोनों सुर्खियों में है और मंत्री पटेल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। मंत्री पटेल ने अपने एक भाषण में सड़क के गड्ढे बताने वालों पर तंज कसा और कहा कि दद्दा यानि पिताजी से पूछो कि उन्होंने कभी सड़क देखी थी? इस बयान को लेकर मंत्री चर्चाओं में है। दरअसल आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र दमोह जिले के पथरिया के तहत आने वाले नरसिंहगढ़ में एक शादी घर का भूमिपूजन करने गए थे और इसी दौरान वो मंच से सरकार के विकास कार्य गिना रहे थे और इन विकास कार्यों में एक विकास सड़को का भी था जिसे लेकर पटेल ने कहा कि मेरे एक मित्र ने कहा कि सड़क में गड्ढे है तो उन्होंने जवाब दिया कि दद्दा से पूछो कि कभी सड़क देखी थी? ये बयान लगातार वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मंत्री लखन पटेल का कद सरकार में कम हुआ है उनके पास पशुपालन और डेयरी विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय थे लेकिन सूबे में दतिया चुनाव के दौरान ही उनसे उनके विभाग छीन लिए गए और उन्हें नया विभाग आनन्द विभाग दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू, ध्वनि मानक के अनुपालन के लिए

Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान मस्जिद से आ रही तेज अजान की आवाज से अफसरों के निरीक्षण में खलल पड़ा। मौके पर मौजूद एसपी केके विश्नोई ने तत्काल लाउडस्पीकर उतरवाने के निर्देश दे दिए। एसपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निर्धारित ध्वनि मानकों का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाली आवाज तय मानक के भीतर होनी चाहिए और परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। इसके बाद बिजनौर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

पटना में गंगा और पुनपुन के जलस्तर खतरे से ऊपर, बाढ़ की आशंका तेज

Noida, Uttar Pradesh:पटना में गंगा का बढ़ता जलस्तर अब चिंता बढ़ाने लगा है। राजधानी के कई इलाकों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं पुनपुन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटना के गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से 1.17 मीटर ऊपर बह रही है। यहां जलस्तर 49.77 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं दीघा घाट पर गंगा 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां जलस्तर 50.80 मीटर दर्ज हुआ है, जबकि खतरे का निशान 50.45 मीटर है। इसके अलावा मनेर और हाथीदह में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। मनेर में जलस्तर 52.53 मीटर और हाथीदह में 42.48 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं श्रीपालपुर में पुनपुन नदी भी खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रही है। यहां नदी का जलस्तर 52.58 मीटर दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। तटबंधों, सुरक्षा दीवारों और निचले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। यानी पटना में गंगा और पुनपुन के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
0
0
Report

यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन एरिया में फाइनेंसर एक्सरसाइज करने के बाद जिम से बाहर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP कमलदीप गोयल के साथ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
0
0
Report
Advertisement

रोहिणी में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर हमला; पुलिस जांच शुरू

New Delhi, Delhi:रोहिणी में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि घर के पास रहने वाले कुछ युवकों ने बच्ची के परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची की मां और नानी को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल महिलाओं का उपचार कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही प्रशांत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

जलभराव से संकट: बुराड़ी की श्री अयोध्या रेजिडेंस में पानी ही पानी

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में कौशिक एनक्लेव A ब्लॉक की श्री अयोध्या रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी इन दिनों जल नगरी में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सड़कें पानी में डूबी हैं, रास्ते बंद हैं और लोगों का कामकाज तक प्रभावित हो रहा है। तस्वीरें बुराड़ी की श्री अयोध्या रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी की हैं। जहां नजर दौड़ाइए, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें जलमग्न हैं और कई जगह पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच चुका है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों के लिए घर से निकलना और वापस लौटना किसी चुनौती से कम नहीं। जलभराव ने सोसाइ्टी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रास्ते बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार जलजमाव के चलते रोजमर्रा का कामकाज लगभग ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत और पत्राचार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सबसे बड़ी चिंता अब इस जमा हुए पानी से पैदा हो रहे खतरे की है। लंबे समय से पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदगी और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगह-जगह लार्वा पनपने की आशंका है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही इलाके में अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का दावा है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को पत्राचार किया गया और समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं और लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। श्री अयोध्या रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी के लोग अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं—आखिर कब मिलेगी जलभराव से मुक्ति? लोगों की जनप्रतिनिधियों से गुहार है कि मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया जाए और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि जल नगरी बनी सोसाइटी फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौट सके। फिलहाल लोगों की नजर अब जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग पर है। सवाल यही है कि आखिर कब तक बुराड़ी की इस सोसाइटी के लोग जलभराव की समस्या झेलते रहेंगे?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top