Back
चास नगर निगम चुनाव जल्द कराने के लिए भाजपा का एक दिवसीय धरना
MMMRITYUNJAI MISHRA
Jan 02, 2026 14:33:09
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में चास नगर निगम चुनाव को जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर भाजपा 7 जनवरी को करेगा आंदोलन। चास नगर निगम के समक्ष देगा एकदिवसीय धारणा। बताते चले कि निगम चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर भाजपा अब आंदोलन के मूड में है। भाजपा आज चास स्थित मगध बेंकेट हॉल में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जहां झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार नगर निगम चुनाव करना नहीं चाहती है और टाल मटोल की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार का ढुलमुल रवैया है जिसको लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। चास नगर निगम चुनाव क्षेत्र में हुए इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश द्वारा बोकारो जिला नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाए गए पुर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, बोकारो विधानसभा के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य नेता उपस्थित थे। इस दौरान नगर निगम चुनाव के निमित्त झारखंड प्रदेश के द्वारा नियुक्त प्रभारी अमर कुमार बाउरी ने बताया की आगामी 07 जनवरी 2026 को चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक भव्य एवं ऐतिहासिक धरना तीन सूत्री मांगों के साथ की जाएगी जिसमें पहला मुद्दा नगर निगम चुनाव के तिथि की घोषणा जल्द से जल्द हो दूसरा निगम चुनाव दलीय आधार पर हो एवं तीसरा चुनाव ईवीएम मशीन के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराए जाएं। अमर कुमार बाउरी ने सभी कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डो से भाजपा का पार्षद हो मेयर भाजपा का हो इस निमित्त अभी से सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। बोकारो के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण ने अपने संबोधन में इस एकदिवसीय धरना को सफल बनाने का आह्वाहन किया और नगर निगम चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता ही मेयर एवं पार्षद बनें इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कर कसने का आग्रह किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 02, 2026 16:19:400
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 02, 2026 16:19:290
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 02, 2026 16:19:020
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 02, 2026 16:18:300
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 02, 2026 16:17:320
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 02, 2026 16:15:560
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 02, 2026 16:15:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RSRavi sharma
FollowJan 02, 2026 16:03:540
Report