Back
भाजपा समर्थित अविनाश कुमार ने चास नगर निगम महापौर पद के लिए नामांकन किया
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 03, 2026 04:30:29
Bokaro Steel City, Jharkhand
निवर्तमान डिप्टी मेयर अविनाश कुमार के नाम पर भाजपा ने अपनी मोहर लगा दी है और इसी के साथ चल रहे कई दिनों से संशय की स्थिति पर विराम लग गया है। पूर्व डिप्टी मेयर को भाजपा ने अपना आधिकारिक समर्थन दिया इसी के साथ अविनाश कुमार ने चास नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने नामांकन की घोषणा कर दी। चास में आयोजित पत्रकार वार्ता में चास नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके अविनाश कुमार ने आज सर्वप्रथम विभिन्न जातियों और समुदायों के लोगों को सम्मानित कर उनके आशीर्वाद के साथ अपने चुनाव प्रचार का भी श्री गणेश कर दिया। चास के मगध बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपमहापौर अविनाश कुमार ने कहा कि वर्ष 2015 से 20 तक के नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के सरकार में चास नगर निगम ने विकास के मामले में अनेक बाधाओं के बावजूद उत्कृष्ट कार्य किया था। इस दौरान नगर निगम के महापौर एवं अधिकारियों के मनमर्जी के खिलाफ मैंने अन्य वार्ड पार्षद के साथ मिलकर अनेको बार जनहित में आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन भी किया था। श्री कुमार ने कहा कि चाहे कचरा निस्तारण प्लांट की स्थापना हो या चास की ट्रैफिक व्यवस्था या प्रत्येक वार्ड की सफाई आदि - इत्यादि सभी जन समस्याओं का निदान अगर जनता का आशीर्वाद मिलता है तो त्वरित गति से करने का वादा करता हूं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 19, 2026 06:48:090
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 19, 2026 06:47:420
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 19, 2026 06:47:230
Report
RARAM ANUJ
FollowFeb 19, 2026 06:46:470
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 19, 2026 06:46:310
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:46:24Noida, Uttar Pradesh:नरेन्द्र कश्यप मंत्री यूपी
सीएम योगी, दोनो डिप्टी सीएम ने भागवत जी से शिष्टाचार मुलाकात की
हर वर्ग का सम्मान करती है सरकार
यादव जी की लव स्टोरी पर बाइट
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 19, 2026 06:46:110
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 19, 2026 06:46:000
Report
1
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 19, 2026 06:45:400
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 19, 2026 06:45:120
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 19, 2026 06:39:130
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 19, 2026 06:39:000
Report