icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पार्वती बांध का जलस्तर 223.30 मीटर, शाम 7 बजे दो गेट खुले जाएंगे

Dholpur, Rajasthan:पार्वती बांध आँगई के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बांध का वर्तमान गेज 223.30 मीटर पहुंच गया है, जबकि बांध की भराव क्षमता 223.41 मीटर है। जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए आज शाम 7 बजे पार्वती बांध के 2 गेट खोले जाएंगे। जल संसाधन विभाग द्वारा बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने बांध के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और निचले क्षेत्रों में आवागमन नहीं करने की अपील की है। सिंचाई विभाग के एईएन पपेंद्र मीणा ने बताया कि बांध की स्थिति पर विभाग की लगातार मॉनिटरिंग जारी है तथा जलस्तर और पानी की आवक के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं。
0
0
Report

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नए गौशाला का शुभारंभ,कहा - एक भी गोवंश सड़क पर नहीं भटकेगा"

Rakesh Kumar AgrahariRakesh Kumar AgrahariFollowJust now
Lehra, Uttar Pradesh:आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में नए गौशाला का शुभारंभ,कहा - एक भी गोवंश सड़क पर नहीं भटकेगा" बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में आज गौ-सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। लेदवा चौराहे पर नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा किया गया ।नगर अध्यक्ष ने बताया कि यह गौशाला एक करोड़ चौसठ लाख रुपए की लागत से बना है। इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री अथवा केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी जी द्वारा किया जाना है परन्तु समय न मिलने के कारण पशुओं की समस्या को देखकर इसकी शुरुआत की गई है इस गौशाला में निराश्रित गोवंशों के लिए हर सुविधा का ख्याल रखा गया है।गोवंशों के लिए चारा और संतुलित पशु आहार की पूरी व्यवस्था। देखभाल के लिए कर्मचारियों का उचित प्रबंध। बीमार होने पर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज की व्यवस्था।पीने के लिए स्वच्छ पानी और रहने के लिए शेड की व्यवस्था। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, _"गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सरकार की मंशा है कि एक भी गोवंश सड़कों पर भटके नहीं। इस गौशाला में 50 से 100 गोवंशों के रहने, खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। बृजमनगंज को हम स्वच्छ, सुंदर और गौ-सेवा युक्त नगर बनाना चाहते हैं।"_ उन्होंने आगे कहा कि इस गौशाला के बनने से नगर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों की फसलों के नुकसान पर भी अंकुश लगेगा। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर पंचायत की सराहना की। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा राजन चौरसिया कर्मचारी सनी रैना, सागर कन्नौजिया, कासिम, तौलन चौरसिया, संतोष गुप्ता, सोनू पाण्डे सहित तमाम लोग मौजूद रहे l
0
0
Report

तिगड़ी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, आरोपी मौके पर गोली मारकर भाग गया

दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. देवेंद्र गुप्ता (48) को सिर में गोली मारकर हत्या दी गई. वे देवली एक्सटेंशन में चक्की की दुकान चलाते थे और साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं. परिवार के अनुसार उन्हें एक परिचित ने बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गोली मारी गई. आरोपी ने मौके पर गोली चलाई. पुलिस टीम ने कुछ घंटों में आरोपी मोहिद (36) को गिरफ्तार किया. उनके पास से देसी पिस्तौल और एक खाली कारतूस बरामद हुआ. शुरुआती जांच में आरोपी-पीड़ित के बीच पैसा उधार लेनदेन को वजह माना जा रहा है. पुलिस ने CCTV, फोरेंसिक आदि की जांच शुरू कर दी है. मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर के गांव में 13 लाख बजट के बाद भी सड़कों का बुरा हाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती एक हैरान करने वाली तस्वीर नरसिंहपुर से सामने आई है। चावरपाठा के एक गांव में 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा कीचड़ में धंसता नजर आ रहा है। 13 लाख रुपये पास हुए, बोर्ड भी लगा... लेकिन सड़क सिर्फ कागजों पर ही बनी। देखिए ZEE मीडिया की खास रिपोर्ट तस्वीरें नरसिंहपुर जिले के भामा गांव के 'लंकापुरी' वार्ड की हैं। यहां करीब 300 लोगों की आबादी है, जिनकी जिंदगी इसी एक किलोमीटर लंबे दलदल में फंसी है। कई पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन न पुलिया बनी, न पक्की सड़क। बच्चे स्कूल जाने के लिए और मरीज अस्पताल पहुंचने के लिए रोज इसी कीचड़ से जंग लड़ते हैं। अब जरा इस बोर्ड को देखिए। साल 2021-22 में इस सड़क के लिए 13 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। बजट पास हुआ, बोर्ड लग गया, लेकिन आज तक एक ईंट नहीं रखी गई। कागजों में विकास हो गया और जमीनी हकीकत आज भी बदहाल है। सवाल बड़ा है कि सड़क के लिए पास हुए 13 लाख रुपये आखिर किसकी जेब में गए? सालों से इस नरक को झेल रहे ग्रामीण अब पूछ रहे हैं कि उनके हिस्से का विकास कब होगा? देखना होगा कि इस खुलासे के बाद कुंभकर्णी नींद सो रहा प्रशासन जागता है या नहीं! वन टू वन ग्रामीणों के साथ मौके पर बाइट- ग्रामीण बाइट- सोनू चौधरी (SDM तेंदूखेड़ा)
0
0
Report
Advertisement

गंगा पूजा के दौरान बड़ा हादसा: नाविकों ने तीन युवकों को बचाया, आयुष लापता

Danapur, Bihar:गंगा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में स्नान करते समय खगौल के चार युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आयुष गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। SDRF की टीम गंगा में तलाश Operation चला रही है, लेकिन अभी तक आयुष का सुराग नहीं मिला है। खगौल के गाड़ीखाना निवासी रोहित, आदित्य, सन्नी और आयुष परिवार के साथ नासरीगंज पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा; बाकी तीन युवक भी डूबने लगे। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नाव लेकर बचाने की कोशिश की और तीन युवकों को बाहर निकाल लिया। आयुष के लापता होने की जानकारी मिलने पर SDRF को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी और नाविकों ने सुरक्षित बचाए गए युवकों के बारे में जानकारी दी।
0
0
Report

नागपुर SBI बैंक लूट: ATM कर्मियों पर मिर्च पाउडर का हमला, 4.53 लाख बरामद

Noida, Uttar Pradesh:नागपुर कल शाम नागपुर के सक्करदरा पुलिस स्टेशन के तहत SBI बैंक ब्रांच में कैश लूट की घटना हुई... सूरज बोरकर नाम के एक आरोपी ने बैंक का समय खत्म होने के बाद बैंक के पास वाले ATM में पैसे जमा कर रहे कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और उनके हाथों से 4 लाख 53 हजार रुपये का बैग लूट लिया... इस बार वह ब्रांच में घुसा और वहां कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई... कर्मचारियों के चिल्लाने के बाद, पुलिस की मदद से बैंक से कुछ ही दूरी पर सूरज बोरकर को कुछ ही मिनटों में 4 लाख 53 हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया गया... जिससे बैंक का नुकसान टल गया... शुरुआती जानकारी है कि सूरज ने पहले ही रेकी कर ली होगी कि कर्मचारी ATM में कब पैसे जमा करेंगे और वह बैंक के पास ही इंतजार में बैठा था...
0
0
Report

खड़े हनुमान मंदिर: हस्ताक्षर अभियान से आस्था, भक्तों की मांग वहीं रहने की

Ujjain, Madhya Pradesh:खड़े हनुमान को यहीं रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान, भक्त बोले- बाबा को विस्थापित न किया जाए मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं से स्वेच्छा से करवाए जा रहे हस्ताक्षर, अभियान का उद्देश्य जानना है कि कितने लोग बाबा को इसी स्थान पर देखना चाहते हैं हैदराबाद से आए श्रद्धालु ने कहा- भगवान जहां हैं, वहीं रहें; उज्जैन के भक्तों ने भी सरकार से मंदिर नहीं हटाने की अपील की उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था के बीच अब हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों और दर्शनार्थियों से स्वेच्छा से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य यह पता करना है कि कितने लोग चाहते हैं कि बाबा खड़े हनुमान इसी स्थान पर रहें और उन्हें विस्थাপित न किया जाए। अभियान से जुड़े मनीष शुक्ला ने बताया कि मंदिर में लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। उनके अनुसार रोज सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं श्रद्धालु राजेश कुमार, जो हैदराबाद से उज्जैन पहुंचे हैं, ने कहा कि वे करीब 50 साल से बाबा की आस्था से जुड़े हैं। उनका कहना है कि लोगों को बाबा से अपने मन की मन्नतें और श्रद्धा जुड़ी हुई है। उन्होंने सरकार से निवेदन किया कि बाबा खड़े हनुमान को यहीं रहने दिया जाए। पिपरिया से पहुंचे धरमचंद जी ने भी कहा कि उनकी इच्छा है कि बाबा का स्थान यहीं रहे और उन्हें यहां से दूसरी जगह न ले जाया जाए। उज्जैन के मोहित पांचाल ने कहा कि सरकार से उनकी यही मांग है कि मंदिर जहां है, वहीं रहना चाहिए। उनका कहना है कि उन्होंने बाबा को दूसरी जगह विस्थापित किए जाने की बात सुनी है और वे चाहते हैं कि ऐसा नहीं हो। खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही इस पूरी कवायद के बीच अब हस्ताक्षर अभियान के जरिए श्रद्धालुओं की राय सामने लाने की कोशिश की जा रही है। मंदिर पहुंचने वाले भक्त स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर रहे हैं और उनकी प्रमुख मांग यही है कि बाबा खड़े हनुमान अपने वर्तमान स्थान पर ही रहें।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में पिकअप लूट: चार गिरफ्तार, CCTV से खुलासा

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में देर रात पिकअप वाहन चालक के साथ मारपीट कर वाहन, मोबाइल और नगदी लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दरअसल, देर रात अज्ञात थार कार सवार बदमाशों ने पिकअप वाहन चालक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और उसके कब्जे से टाटा पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नगदी रकम लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद घुमका पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई थार कार के साथ लूटा गया टाटा पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नगदी रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई से पिकअप लूट की इस वारदात का खुलासा महज कुछ ही समय में कर दिया गया।
0
0
Report

40 लाख रुपये लूट: कृष्णा नगर में कारोबारी पिस्तौल के बल पर हमला

New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ई ब्लॉक में कारोबारी से करीब 40 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी विवेक विहार से रुपये लेकर गांधीनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कृष्णा नगर ई ब्लॉक इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर करीब 40 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उत्तर पूर्वी जिला
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ठेकेदार-स्टाफ पर छापे

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -सागर में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब बैतूल में भी पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले तीन दिनों से जिलेभर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। होटल,ढाबों और दूसरे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर लाखों रुपये की देशी और विदेशी अवैध शराब जब्त की गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि बैतूल में अब तक की कार्रवाई में कहीं से भी जहरीली शराब बरामद होने की खबर नहीं है,लेकिन सवाल बड़ा है,आखिर जिले के कोने-कोने में अवैध शराब की बिक्री इतनी बेखौफ कैसे चल रही है। पुलिस की कार्रवाई में दर्जनभर से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब बिक्री के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं अब पुलिस और आबकारी विभाग की नजर जिले में सक्रिय शराब ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों पर भी है। ठेकेदारों और स्टाफ का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर किसी आबकारी ठेकेदार या उसके कर्मचारी के खिलाफ तीन से ज्यादा एफआईआर सामने आती हैं,तो उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। यानी सागर की घटना के बाद बैतूल पुलिस ने साफ कर दिया है,अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर अब शिकंजा और कड़ा होगा। लेकिन बड़ा सवाल यही है,क्या इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से बैतूल में गांव-गांव तक फैले अवैध शराब के नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी।
0
0
Report

बांदा केन नदी पुल पर युवक ने जान देने की धमकी देकर मचाया हंगामा

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक युवक ने केन नदी रेलवे ब्रिज पर चढ़कर पुल से कूदने की धमकी देते हुए जमकर बवाल काटा है। 25 वर्षीय विकास नाम का युवक यूट्यूब में वीडियो बनाने का कार्य करता है। पूर्व में ड्यूटी द्वारा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कराया गया था जिसके आप में पुलिस विकास की तलाश कर रही थी; मुकदमे से परेशान होकर विकास आज केन नदी पुल में जाकर चढ़ गया और कूद कर जान देने की धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस नहीं समझ कर विकास को नीचे उतारा है और शहर कोतवाली पहुंची है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत केन नदी पुल भूरागढ़ के पास एक व्यक्ति रेलवे पुल के ऊपर चढ़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची व समझा बुझा कर युवक को नीचे उतारा गया। युवक का नाम विकास है। पूर्व में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन किए गए थे व उक्त व्यक्ति वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अवगत कराना है कि उक्त युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने का काम करता था व सहयोगी कर्मी के द्वारा ही इसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। विवेचना से साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top