Back
छत्तीसगढ़ में 2025-26 धान खरीदी से किसान खुश, होली से पहले मदद राशि जारी
SASARWAR ALI
Feb 28, 2026 06:47:53
Muju, Jeonbuk State
एंकर -खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के 21 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ...लगभग 75 दिनों तक चले इस खरीफ वर्ष के लिए 23 हजार 438 किसान पंजीकृत हुए, जिनमें से 20 हजार 442 किसानों से 12 लाख 8 हजार 131.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। किसानों को समर्थन मूल्य के रूप में 286 करोड़ 20 लाख 63 हजार 760.40 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई। जिले में कृषि ऋण वितरण के अंतर्गत 47 करोड़ 24 लाख 40 हजार 749.65 रुपये किसानों को दिए गए, जिनमें से 45 करोड़ 21 लाख 95 हजार 184.78 रुपये की वसूली की जा चुकी है। वी ओ- 1 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने वादे के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की। विगत दिनों की गई घोषणा के अनुसार होली पर्व से पहले किसानों को ‘कृषक उन्नति योजना‘ के तहत आदान सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कोरिया जिले के 20 हजार 442 अन्नदाताओं को प्रति क्विंटल 731 रुपये की दर से कुल 88 करोड़ 31 लाख 44 हजार 199.60 रुपये की आदान सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में आज 28 फरवरी को अंतरित की जाएगी। रंगोत्सव का पर्व होली से पूर्व इस राशि के मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशियां लौटेंगी। वहीं प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे खातों में अंतरित की जाएगी। ...राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विकासखण्ड मुख्यालय के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बैकुंठपुर तथा कृषि कार्यालय, सोनहत में भी किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधियों व लाभार्थी किसानों की उपस्थित में आयोजन किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowFeb 28, 2026 08:01:540
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 28, 2026 08:01:38Moradabad, Uttar Pradesh:होली मौके पर सांसद एस.टी. हसन ने मुस्लिम समाज से संयम बरतने की अपील
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 28, 2026 08:01:240
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 28, 2026 08:01:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 08:01:020
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 28, 2026 08:00:530
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 28, 2026 08:00:440
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 28, 2026 08:00:320
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 28, 2026 08:00:080
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 07:46:26New Delhi, Delhi:अरविंद केजरीवाल ने AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 28, 2026 07:46:000
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 28, 2026 07:45:490
Report
