Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311
जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई: 41,000 रु, 52 पत्ती ताश बरामद
GBGovindram Bareth
Feb 28, 2026 08:00:53
Saiki, Bihar
पुलिस चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़। चौकी कनकबीरा की जुआ के विरुद्ध कार्यवाही जुआड़ियों से जप्त कुल 41000 रु दो जोड़ी 52पत्ती ताश। 1. ताराचंद साहू सालार चौकी कनकबीरा 2. भूपेंद्र पटेल 3. टीकाराम चौहान 4. दरसराम भारद्वाज खरवानी बड़े थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ एंकर/ मुखबिर सूचना पर ग्राम सालर में ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे कुछ जुआडीयान ताराचंद साहू, भूपेंद्र पटेल, टीकाराम चौहान, दरसराम भारद्वाज, को मौके पर पकड़ा गया जिसके फड एवं पास से नगदी 41000 एवं दो जोड़ी 52 पत्ती ताश एवं एक पट्टी बोरी जप्त कर आरोपीयों क़ो गिरफ्तार कर बिधिवत कार्यवाही किया गया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 28, 2026 09:28:14
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिले में सीबीगंज थाना क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में रहने वाले हेड कांस्टेबल मनोज मौर्य की संदिग्ध मौत हो गई । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम मनोज मौर्य घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजन लौटे और उन्हें इस हालत में देखा तो आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके। मृतक मनोज मौर्य मूल रूप से बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। हाल ही में उन्होंने कैंफर स्टेट कॉलोनी में नया मकान बनवाया था और पिछले रविवार को ही गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। खुशियों के माहौल के बीच इस आत्मघाती कदम से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 09:25:56
Siriswa, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा बाजार स्थित लाखों रुपये की लागत से निर्मित कचरा संग्रह भवन की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है,भवन के निर्माण को ज्यादा समय भी नहीं बीता है, लेकिन इसकी हालत देख कर विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के झोंकों में भवन के ऊपर बना छत का छज्जा उड़ गया है,सरकार की स्वच्छता अभियान की योजनाओं के तहत बनाए गए इस कचरा संग्रह भवन का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना था,लेकिन वर्तमान स्थिति यह दर्शाती है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है,लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन धरातल पर फेल नजर आ रहा है, स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में इसको लेकर भारी नाराजगी है,उनका कहना है कि अगर निर्माण कार्य सही तरीके से हुआ होता तो इतनी जल्दी भवन क्षतिग्रस्त नहीं होता,लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 09:25:12
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के हैदरगढ़ रोड स्थित नेशनल पैलेस के सामने शुक्रवार शाम एयर इंडिया एयरलाइन्स डिजनीलैण्ड मेले का शुभारंभ हुआ। सदर विधायक धर्मराज सिंह 'सुरेश यादव' ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा सहित कई सभासद और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने सजावट, व्यवस्थाओं और लगाए गए नए झूलों का अवलोकन किया। आयोजकों से मेले की अवधि, सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। मेले के प्रबंधक सुजीत कुमार झा ने बताया कि इस बार बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। 'न्यूयॉर्क सिटी' थीम भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले में खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें हस्तशिल्प, गृह सज्जा का सामान, कपड़े, खिलौने और खानपान से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, असम, बिहार, बंगाल, सहारनपुर और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से दुकानदार अपनी दुकानें लेकर पहुंचे हैं। पटना से आए दुकानदार शशि भूषण ने बताया कि इस बार कुछ नई और अनूठी दुकानें भी मेले में शामिल की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि यह डिजनीलैण्ड मेला शहरवासियों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का एक प्रमुख केंद्र होगा। यह 27 फरवरी से शुरू होकर 15 अप्रैल तक खुला रहेगा।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 28, 2026 09:17:25
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होली, कानून व्यवस्था और त्यौहारों को लेकर सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों जुड़ेंगे यूपी के सभी जिलों के आला अफसरों को निर्देश जारी प्रदेश भर के डीएम और कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे प्रदेश भर के सभी पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजीएलओ अमिताभ यश जुड़ेंगे अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री और गृह भी जुड़ेंगे रात 9 बजे मुख्यमंत्री करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी और डीआईजी भी जुड़ेंगे प्रदेश भर के सीएमओ और नगर आयुक्त भी जुड़ेंगे आबकारी, सहकारिता, बाढ़, सिंचाई विभाग के अफसर भी जुड़ेंगे पर्यटन परिवहन समेत विभिन्न विभागों के जिलों के अफसर भी जुड़ेंगे
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 28, 2026 09:17:13
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 28, 2026 09:16:50
Jehanabad, Bihar:बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। एक ओर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा पोर्टिको में गाने के जरिए शराबबंदी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर राजनीतिक हलचल मचा दी थी। इधर इस मामले पर जहानाबाद पहुंचे वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि विधायक ने ऐसा कोई बयान दिया है तो इसकी जांच कराई जाएगी और सत्यता सामने लाई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि शराब के मामले में कोई भी पदाधिकारी, चाहे वह कितने ही ऊंचे स्तर का क्यों न हो, यदि सरकार के संज्ञान में दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वही बिहार में बढ़ते अपराध ग्राफ पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने अपराध के स्वरूप में बदलाव की बात कही। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सुनियोजित अपराध, अपहरण और डराने-धमकाने की घटनाएं अधिक होती थीं। जबकि वर्तमान में अधिकतर घटनाएं आपसी द्वेष, जमीन विवाद और पारिवारिक झगड़ों से जुड़ी हैं। व्यवहारहाल शराबबंदी और अपराध को लेकर जारी इस बयानबाजी ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर बहस को तेज कर दिया है। दरअसल मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी सर्किट Hous में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे जहां उन्होंने उक्त बातें कही
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 09:16:32
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Feb 28, 2026 09:16:31
Chikri Ban, :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एचपीवी वैक्सीन लॉन्च कर दी गई है। पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में बच्चों को टीके लगाए गए। सीमावर्ती ज़िला पुंछ में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम Raja Sukhdev Singh District Hospital में आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। इस मौके पर पुंछ ADC ताहिर मुस्तफा मलिक मुख्या अथिति के रूप के रूप में शामिल हुए जब के इस मौके पर CMO पुंछ डॉक्टर परवेज़ खान, DyCMO डॉक्टर रूबी भट्टी, डॉक्टर मोहम्मद शफ़ीक भी शामिल रहे। वही ADC ताहिर मुस्तफा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद प्रभावी है। यह टीका विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया और समय पर वैक्सीन लगवाने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह अभियान सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है。
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 28, 2026 09:16:21
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 28, 2026 09:16:04
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top