Back
एफसीए मंजूरी के बाद मुरारी देवी मंदिर मार्ग का पुनर्निर्माण, 7 करोड़ बजट
NSNitesh Saini
Jan 06, 2026 09:46:45
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
45 वर्षों बाद सुधरेगी माता मुरारी देवी मंदिर के लिए जाने वाली सड़क
लंबे इंतजार के बाद सड़क को मिली एफसीए की मंजूरी
अब लोक निर्माण विभाग करेगा सड़क की मुरम्मत, 7 करोड़ होंगे खर्च
चढ़ीघाट से मुरारी देवी मंदिर तक की सड़क पहले थी वन विभाग के अधीन
इसलिए सड़क के साथ नहीं की जा सकती थी कोई छेड़छाड़
लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधीन होने से होगा रखरखाव
लाखों लोगों को मंदिर तक पहुंचने की मिलेगी सुविधा
45 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मंडी जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता मुरारी देवी मंदिर के लिए जाने वाली सड़क की दशा सुधरने जा रही है। सुंदरनगर, बल्ह और सरकाघाट उपमंडलों की सीमाओं पर बसे माता मुरारी देवी मंदिर तक जाने वाली सड़क एक वन मार्ग थी। नियमों के तहत इस सड़क से कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती थी। चढ़ीघाट तक तो सड़क की ठीक व्यवस्था थी लेकिन उससे आगे 7 किमी की सड़क काफी दयनीय हालत में थी। सुकेत वन मंडल ने औपचारिकताओं की लंबी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब इसकी एफसीए मंजूरी भारत सरकार से ले ली है। उप अरण्यपाल सुकेत राकेश कटोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चढ़ीघाट से मुरारी देवी मंदिर तक की सड़क को एफसीए मंजूरी मिलने के बाद अब इसे लोक निर्माण विभाग के हवाले किया जा रहा है। अब आगामी देखरेख विभाग द्वारा ही की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 7 करोड़ के बजट का प्रावधान भी कर दिया है।
बाइट - राकेश कटोच, उप अरण्यपाल, सुकेत वन मंडल
वीओ - उप अरण्यपाल सुकेत राकेश कटोच ने बताया कि एफसीए का यह केस काफी लंबे समय से चला आ रहा था और इसमें काफी शर्तों को पूरा करना था। जब उन्होंने सुंदरनगर में कार्यभार संभाला था तो इस मामले को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया था। आज उसी का परिणाम है कि लंबे समय से चल रहे इस मामले को अब मंजूरी मिल गई है। बता दें कि मुरारी देवी मंदिर के लिए जाने वाली सड़क काफी खस्ताहालत में थी। मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ और गढ़डों से भरी सड़क से होकर जाना पड़ता था। इस कारण उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब उनकी इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बाइट - राकेश कटोच, उप अरण्यपाल, सुकेत वन मंडल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 07, 2026 17:49:060
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowJan 07, 2026 17:48:410
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 07, 2026 17:48:240
Report
MKMukesh Kumar
FollowJan 07, 2026 17:47:360
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 07, 2026 17:47:080
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 07, 2026 17:45:300
Report
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 07, 2026 17:34:450
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 07, 2026 17:34:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 07, 2026 17:33:320
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 07, 2026 17:33:210
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 07, 2026 17:33:080
Report