Back
समस्तीपुर में जहरीली शराब से पिता की मौत, बेटे की आंखों की रोशनी घटी
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 07, 2026 17:48:24
Bihar
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत और उसके बेटे की आंखों की रोशनी कम हो जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर मुसरीघरारी थाना में आवेदन दिया है पीड़ित की पत्नी राधा देवी (35 वर्ष) ने आवेदन देकर बताया है कि उनके ससुर स्व. बालेश्वर साह और उनके पति ने 1 जनवरी 2026 को पड़ोस के अरविंद साह से शराब खरीदी थी. शराब पीने के कुछ ही समय बाद पति और ससुर की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें समस्तीपुर के बारह पत्थर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. 3 तारीख को उनके ससुर की मौत हो गई, जबकि बेटे बबलू साह की हालत गंभीर होती देख उसे पटना रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि जहरीली शराब पीने से तबीयत खराब हुई थी. थाने में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शाम को बालेश्वर साह के घर पहुंचकर उनके पीड़ित बेटे बबलू साह और उसकी पत्नी से पूछताछ की. घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे का कहना है कि 1 जनवरी 2026 को पिता के साथ मिलकर शराब पीने की बात सामने आई, जो शराब अपने पड़ोसी अरविंद शाह से विदेशी शराब लिया गया था, जिसका ऑनलाइन पेमेंट किया गया था. चार विदेशी फ्रूटी शराब लिया गया था, जिसमें से दो बबलू साह के लिए और दो उनके पिताजी के लिए थे. 1 जनवरी की रात में ही बबलू साह के पिता की तबीयत बिगड़ने लगी, उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. 2 तारीख को वह फिर घर पर आए, फिर रात में उनकी तबीयत बिगड़ी और समस्तीपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन 3 तारीख को बालेश्वर साह की मौत हो गई. वहां से बबलू साह को पटना रेफर कर दिया गया. मौत के बाद बालेश्वर साह का दाह संस्कार कर दिया गया. हालांकि परिवार वाले पुलिस को सूचना नहीं दे पाए. आज बबलू साह की पत्नी थाने में आकर आवेदन दिया है; पुलिस के द्वारा बबलू साह का स्टेटमेंट लिया गया है. बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है. एफएसएल टीम को बुलाए जाने की बात हो रही है. पुलिस पूरी बिंदु पर जांच कर रही है. परिवार वालों का कहना है कि बबलू साह की आंख की रोशनी कम हो गई है. क्षेत्र में अन्य घटनाओं की जानकारी नहीं मिल रही है. पूरे मामले पर पुलिस नजर बनाए है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowMar 12, 2026 23:18:250
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 12, 2026 23:18:090
Report
BBBimal Basu
FollowMar 12, 2026 23:17:400
Report
CDChampak Dutta
FollowMar 12, 2026 23:17:270
Report
CDChampak Dutta
FollowMar 12, 2026 23:17:140
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 12, 2026 23:16:540
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 12, 2026 23:16:400
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 12, 2026 23:16:280
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 12, 2026 23:16:170
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 12, 2026 23:16:080
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 12, 2026 23:15:560
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 12, 2026 23:15:450
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 12, 2026 23:15:340
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 12, 2026 23:15:220
Report