Back
गणतंत्र दिवस की तैयारी की समीक्षा: प्रशासनिक व्यवस्था एवं झांकियों पर जोर
AMAsheesh Maheshwari
Jan 07, 2026 17:45:30
Noida, Uttar Pradesh
लोकेशन-ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर संभाग प्रभारी अभिजीत दवे
जिला संवाददाता
शैलेश शर्मा
गणतন্ত্র दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों की समीक्षा, विकास-संस्कृति और संविधान की झलक दिखेगी - जिला कलेक्टर कमल राम मीना
ब्यावर। आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड का आयोजन होगा, वहीं महाविदालय के विद्यार्थियों द्वारा विशेष म्यूजिकल प्रोग्राम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों के माध्यम से जिले में हो रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं, नवाचारों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है,जो देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है तथा मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं नीति निर्देशक तत्वों के माध्यम से एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखण्ड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, तहसीलदार ब्यावर, विकास अधिकारी ब्यावर, आयुक्त नगर परिषद ब्यावर, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सुरक्षा, यातायात, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report