Back
जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर मंडी में रक्तदान शिविर व सुंदरकांड पाठ
NSNitesh Saini
Jan 05, 2026 15:37:26
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी :\nस्लग :\nरक्तदान, सुंदरकांड पाठ और नाटी के साथ भाजपाइयों ने मनाया जयराम ठाकुर का जन्मदिन\n\nमंडी :\n\nएंकर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन सोमवार को मंडी के सेरी मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, सुंदरकांड पाठ, नाटी और गजरेले के प्रसाद के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की।\nकार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नाच-गाकर, नाटी डालकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ को भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुना।\nहालांकि जयराम ठाकुर स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। होली की तर्ज पर एक दिन पूर्व ही जन्मदिन मनाकर कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर के प्रति अपनी निष्ठा और विश्वास का प्रदर्शन किया।\n\n61 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान :\nजन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 61 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण बताया।\n\n11 क्विंटल गजरेले का हुआ वितरण :\nकार्यक्रम में लगभग 11 क्विंटल गजरेले का हलवा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को वितरित किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस अवसर पर जयराम ठाकुर से फोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।\nइस मौके पर जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी और नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी वह मजबूत भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विधायक इंद्र सिंह गांधी और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।\n\nसेरी मंच पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि मंडी में आज भी उनकी पकड़ मजबूत है।\nकार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में सदर के विधायक अनिल शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।\n\nबाल आश्रम और छात्रावास में वितरित किए फल व कंबल :\nपूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी सदर के तल्याहर बाल आश्रम व स्वामी विवेकानंद छात्रावास बाड़ी गुमानु में छात्र छात्राओं को फल कंबल वितरित किए गए। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मंडी के सेरी मंच पर रक्त दान शिविर, सुंदरकांड पाठ और गाजर का हलवा वितरित किया गया।उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बधाई दी और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।\n\nbाइट 01 : अनिल शर्मा, सदर विधायक\nबाइट 01 : अजय राणा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 07:20:400
Report
SKShubham Koli
FollowJan 07, 2026 07:19:340
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 07, 2026 07:19:060
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowJan 07, 2026 07:18:420
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowJan 07, 2026 07:18:240
Report
KRKishore Roy
FollowJan 07, 2026 07:18:100
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 07, 2026 07:17:190
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 07, 2026 07:17:010
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 07:16:240
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 07, 2026 07:16:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 07:15:510
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 07, 2026 07:15:210
Report
0
Report