Back
हाई कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों से 28 फरवरी 2026 तक चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jan 07, 2026 07:17:19
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ज्यूडिशियल ने एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न अदालतों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा है। इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा भी जारी कर दिया है। निर्धारित प्रोफार्मा में ही न्यायिक अधिकारियों को चल अचल संपत्ति की जानकारी देनी होगी। संपत्ति अर्जित करने के संबंध में स्रोत को भी बताना होगा। हाई कोर्ट ने प्रदेश की जिला न्यायपालिका में कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों को 28 फरवरी 2026 तक अपनी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी देने का आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस मंसूर अहमद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी न्यायिक अधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक की स्थिति में अपनी चल-अचल संपत्ति का पूरा विवरण देना होगा। हाई कोर्ट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार न्यायिक अधिकारी व्यक्तिगत रूप से या सीधे हाई कोर्ट को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं भेज सकेंगे। सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर अपने जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास जमा करना होगा। जिला जज भेजी गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे और फिर पूरे जिले के न्यायिक अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी को एक साथ ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से हाई कोर्ट को भेजेंगे। न्यायिक अधिकारियों को निर्धारित प्रोफार्मा में अपनी अचल संपत्ति यानी भूमि, मकान आदि, चल संपत्ति में नकद, बैंक, बीमा, शेयर, ज्वेलरी आदि का विस्तृत ब्योरा देना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि संपत्ति किसके नाम पर है और किस माध्यम से हासिल की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 08, 2026 05:34:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 08, 2026 05:33:210
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 08, 2026 05:32:560
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 05:32:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:32:300
Report
RBRAMESH BALI
FollowJan 08, 2026 05:32:190
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 08, 2026 05:32:080
Report
RRRaju Raj
FollowJan 08, 2026 05:31:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 08, 2026 05:31:090
Report
MPManish Purohit
FollowJan 08, 2026 05:30:530
Report
RSRahul shukla
FollowJan 08, 2026 05:25:540
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 08, 2026 05:25:350
Report
OTOP TIWARI
FollowJan 08, 2026 05:25:200
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:25:070
Report