विद्यार्थियों का विरोध: ABVP कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परिसर में जताया विरोध
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा टेट व डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की फीस में की गई वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने बोर्ड परिसर में प्रदेश सरकार व बोर्ड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा ज्ञापन सौंपकर फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की। ABVP के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने कांग्रेस पर युवाओं को निराश करने का आरोप लगाया कि टेट परीक्षा शुल्क दोगुना कर दिया गया है और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की दरें भी बहुत बढ़ा दी गई हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|