Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shab-e-Qadr की तलाश में घाटी में मुस्लिमों ने रातभर इबादत की
WMWaqar Manzoor
Mar 15, 2026 06:00:54
Muslims across the Valley have intensified their prayers and acts of worship in search of Shab-e-Qadr (the Night of Power). In Ganderbal, many people were seen observing nightlong prayers on the 25st night of Ramadan, popularly known as “Taak Shab” (odd night). Devotees spent the night in mosques and at their homes reciting the Holy Quran, offering special prayers, and seeking forgiveness. Islamic scholars say that Shab-e-Qadr falls on one of the odd nights of the last ten days of Ramadan, which include the 21st, 23rd, 25th, 27th, and 29th nights. They urge believers to search for this blessed night through prayers and supplications during these nights. Scholars further emphasized that Shab-e-Qadr holds immense significance in Islam, as worship performed on this night is believed to be better than a thousand months. They encouraged people to make the most of the last Ashra by engaging in prayers, remembrance of Allah, and seeking forgiveness.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Mar 15, 2026 06:50:43
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में प्रशासन का दावा, पर्याप्त मात्रा में है गैस सिलेंडर, अपवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही.. देश भर में जारी एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच दमोह में जहां आम आदमी सिलेंडर न मिलने की वजह से परेशान है तो प्रशासन का बड़ा दावा सामने आया है जब जिले के प्रभारी कलेक्टर ने कहा है कि जिले भर में सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है और सभी को पहले की तरह नियमानुसार गैस सिलेंडर मिलेंगे। दरअसल जिला मुख्यालय सहित जिले के अलग अलग क्षेत्रों में गैस एजेंसियों में लग रही लंबी कतारों और आम उपभोक्ताओं द्वारा गैस न मिलने की शिकायतों के बाद कलेक्टर ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ गैस एजेंसियों उनकी गोदामों का औचक निरीक्षण किया और जानकारी ली जिसके बाद कलेक्टर ने दावा किया है कि गैस गोदामों में पर्याप्त सिलेंडर है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। डीएम के मुताबिक संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए है कि वो हर स्तर पर निगरानी करें ताकि लोगों को नियमों के तहत सिलेंडर मिल सकें इसके अलावा उन्होंने कहा है कि नेटवर्क की समस्या भी दूर हुई है जिससे आम लोगों को परेशानी नहीं होगी।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 15, 2026 06:49:40
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले के 21 ग्राम पंचायतों और जगदलपुर नगर निगम में उपचुनाव की तैयारी स्थानीय प्रशासन ने शुरू कर दी है, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पड़े पंचायत पदों को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया का आगाज रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्त के साथ हो गया होगा है, जल्द ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का चयन किया जाएगा, इसके बाद 13 अप्रैल को मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन होगा, इसके साथ ही दावा-आपत्ति का दौर शुरू होगा, संबंधित वार्डों और पंचायतों के मतदाता 20 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक अपने नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे, बता दें कि बस्तर जिले की 21 पंचायतों में 22 वार्डों के पंच के पद फिलहाल खाली है इसके साथ ही नगर निगम जगदलपुर के वार्ड क्रमांक 16 में भी पार्षद का चुनाव होगा, बस्तर जिले के जगदलपुर, बस्तर, बकावण्ड, लोहण्डीगुड़ा, तोकापाल और दरभा विकासखंड में उपचुनाव की प्रक्रिया होगी.
31
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 15, 2026 06:48:49
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम गैस टंकियों की दिक्कतों के बीच अब सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत जिन घरों में पीएनजी यानी पाइप से गैस सप्लाई का कनेक्शन है, उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं मिलेगी। यानी अब दोनों में से सिर्फ एक ही कनेक्शन रखा जा सकेगा。 रतलाम में गुजरात गैस लिमिटेड के करीब 842 पीएनजी कनेक्शन फिटेड हैं, जिनमें से लगभग 750 ही फिलहाल एक्टिव हैं। बाकी कनेक्शन बिल नहीं भरने की वजह से बंद हो गए थे। वहीं कुल 7 हजार 242 लोगों ने पीएनजी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। हाल ही में गैस सिलेंडर की समस्या बढ़ने के बाद पीएनजी कनेक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। जिन लोगों के कनेक्शन बिल बकाया होने से बंद थे, उन्होंने बिल भरकर उन्हें दोबारा चालू करवा लिया है। फिलहाल सिलेंडर की किल्लत के बीच पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है।
51
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 15, 2026 06:46:38
Jaipur, Rajasthan:जलसंकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कमर कसी,सीएम ने कॉल सेंटर पर 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आशीष चौहान, जयपुर-गर्मियां आ गई है.राजस्थान में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है.कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है.ऐसे में अब सरकार बीसलपुर से पेयजल सप्लाई बढाने की तैयारियों पर जोर दे रही है.जल्द ही बीसलपुर प्रोजेक्ट से 4 जिलों के लिए पानी की सप्लाई बढाई जाएगी,ताकि आम जनता को आवश्यकता के अनुरूप पीने का पानी पहुंच सके. ये प्यास है बढी- राजस्थान में गर्मियां शुरू होते ही जलसंकट से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है.जल्द ही जलदाय विभाग पेयजल सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लेगा.पीएचईडी इंजीनियर्स की टीम बीसलपुर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया.सुरजपुरा प्लांट के साथ साथ जैकेटिंग पाइंट्स की भी जांच की जा रही.ताकि गर्मियों में पेयजल लाइन को लीकेज से पहले ही ठीक करवा लिया जाए.पिछले साल हुई भारी बारिश के बाद बीसलपुर बांध में जयपुर,अजमेर,दौसा,टोंक जिलों के लिए दो साल तक का भरपूर पानी है.लेकिन पानी की सप्लाई की मॉनिटरिंग पर खास फोकस रहेगा,क्योंकि जयपुर में लगातार सप्लाई का एरिया बढ़ता जा रहा है.बीसलपुर प्रोजेक्ट की पेयजल लाइन की मियाद 2017 में खत्म हो गई,इसके बावजूद पिछले साल बीसलपुर के जयपुर प्रोजेक्ट से पेयजल सप्लाई का आंकड़ा दर्ज हुआ है.हालांकि जयपुर में 2009 से पेयजल सप्लाई होने लगी थी.पिछले गर्मियों में सीजन में औसतन 537 MLD सप्लाई हुआ,जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है.अभी जयपुर को बीसलपुर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता 2 अजय सिंह राठौड़ और अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा की है. बीसलपुर पेयजल सप्लाई का रिकॉर्ड- साल औसतन सप्लाई 2016 431 MLD 2017 464 MLD 2018 430 MLD 2019 374 MLD 2020 450 MLD 2021 448 MLD 2022 464 MLD 2023 485 MLD 2024 521 MLD 2025 537 MLD 24 घंटे में निकले समाधान- वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने कंटीजेंसी प्लान को लेकर पीएचईडी अफसरों को निर्देश दिए.गर्मी में आमजन को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी और जिला कलेक्टर्स तैयार कांटिंजेंसी प्लान के अनुसार हर गांव और हर कस्बे में प्रभावी मॉनिटरिंग कर पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कांटिंजेंसी प्लान तैयार किया जा चुका है.हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी समस्याओं का 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही, 48, 72 और 96 घण्टों में पेयजल आपूर्ति वाले स्थानों पर अंतराल में कमी लाए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे.गर्मी को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नए हैंडपंप, नलकूप लगाने के साथ ही पुराने हैण्डपम्प,नलकूपों की मरम्मत,पाइपलाइनों को दुरुस्त करने सहित सभी कार्य समय से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं. इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए.
82
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 15, 2026 06:46:19
Jaipur, Rajasthan:जलसंकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कमर कसी, सीएम ने कॉल सेंटर पर 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आशीष चौहान, जयपुर-गर्मियां आ गई है. राजस्थान में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है. कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है. ऐसे में अब सरकार बीसलपुर से पेयजल सप्लाई बढ़ाने की तैयारी पर जोर दे रही है. जल्द ही बीसलपुर प्रोजेक्ट से 4 जिलों के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाई जाएगी, ताकि आम जनता को आवश्यकता के अनुरूप पीने का पानी पहुंच सके. ये प्यास है बढी- राजस्थान में गर्मियां शुरू होते ही जलसंकट से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. जलदाय विभाग पेयजल सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लेगा. PHED इंजीनियर्स की टीम बीसलपुर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. सुरजपुरा प्लांट के साथ साथ जैकेटिंग पाइंट्स की भी जांच की जा रही. ताकि गर्मियों में पेयजल लाइन को लीकेज से पहले ही ठीक करवा लिया जाए. पिछले साल हुई भारी बारिश के बाद बीसलपुर बांध में जयपुर, अजमेर, दौसा, टोंक जिलों के लिए दो साल तक का भरपूर पानी है. लेकिन पानी की सप्लाई की मॉनिटरिंग पर खास फोकस रहेगा, क्योंकि जयपुर में लगातार सप्लाई का एरिया बढ़ता जा रहा है. बीसलपुर प्रोजेक्ट की पेयजल लाइन की मियाद 2017 में खत्म हो गई, इसके बावजूद पिछले साल बीसलपुर के जयपुर प्रोजेक्ट से पेयजल सप्लाई का आंकड़ा दर्ज हुआ है. हालांकि जयपुर में 2009 से पेयजल सप्लाई होने लगी थी. पिछले गर्मियों में सीजन में औसतन 537 MLD सप्लाई हुआ, जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है. अभी जयपुर को बीसलपुर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता 2 अजय सिंह राठौड़ और अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा की है. बीसलपुर पेयजल सप्लाई का रिकॉर्ड- साल औसतन सप्लाई 2016 431 MLD 2017 464 MLD 2018 430 MLD 2019 374 MLD 2020 450 MLD 2021 448 MLD 2022 464 MLD 2023 485 MLD 2024 521 MLD 2025 537 MLD 24 घंटे में निकले समाधान- वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने कंटीजेंसी प्लान को लेकर पीएचईडी अफसरों को निर्देश दिए. गर्मी में आमजन को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी और जिला कलक्टर्स तैयार कंटीन्जेसी प्लान के अनुसार हर गांव और हर कस्बे में प्रभावी मॉनिटरिंग कर पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सभी 41 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कंटीन्जेसी प्लान तैयार किया जा चुका है. हेल्पलाइन नंबर 181 पर प्राप्त होने वाली पेयजल संबंधी समस्याओं का 24 घंटे में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही, 48, 72 और 96 घण्टों में पेयजल आपूर्ति वाले स्थानों पर अंतराल में कमी लाए जाने के भी प्रयास किए जाएंगे. गर्मी को देखते हुए सीएम ने निर्देश दिए है कि निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नए हैंडपंप, नलकूप लगाने के साथ ही पुराने हैण्डपम्प, नलकूपों की मरम्मत, पाइपलाइनों को दुरुस्त करने सहित सभी कार्य समय से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं. इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_WATER_R sling से भेजी गई है。
95
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 15, 2026 06:45:55
Hathras, Uttar Pradesh:गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे हाथरस जिले के सिकंदराराव कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है बताया जा रहा है कि गांव नूरपुर निवासी अरविंद के घर में एचपी कंपनी का गैस सिलिंडर इस्तेमाल किया जा रहा था बताया गया है कि खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और घर में मौजूद परिवार के लोग उसकी चपेट में आ गए हादसे में अरविंद प्रताप राजू शशि और लोकेश (बच्चा) गंभीर रूप से झुलस गए घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया इसके बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया
112
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 15, 2026 06:45:35
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा के पास 10 साल का बच्चा कृष की डंपर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिजनों के साथ शनिदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था, तभी टोल निकलते ही चालक ने डंपर उल्टी दिशा में दौड़ा दिया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मासूम कृष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों के हंगामा करने की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बच्चे के परिजनों ने टोल प्रबंधन और मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है。
82
comment0
Report
Advertisement
Back to top