Back
सिद्धार्थनगर पहुंचे स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा
SASALMAN AMIR
Mar 15, 2026 05:51:28
Naugarh, Uttar Pradesh
सिद्धार्थनगर जिले में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का आगमन हुआ। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह स्थानीय विधायक श्याम धनी राही सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और जो भी कमियां निकाल कर आई उन कमियों को तत्काल दूर करने के दिशा निर्देश दिए गए। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पिछले 75 सालों में अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सालों की तुलना करेंगे तो आपको लगेगा कि पिछले 8 सालों में स्वास्थ विभाग में बहुत से अभूतपूर्व काम हुए हैं। लेकिन अभी वह संतुष्ट नहीं है संतुष्ट होना भी नहीं चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य को लेकर लगातार रिसर्च चल रहे हैं और कुछ दिन बाद हर नई मशीन और हर नई सुविधा की जगह नई टेक्नोलॉजी ले लेती है इसलिए हमेशा इन चीजों की कमी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पहले पूरे प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे और आज 81 मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ के अनुसार आबादी के हिसाब से जितने डॉक्टर होने चाहिए उस हिसाब से हम पहले भी पीछे थे और आज भी पीछे हैं लेकिन इतने मेडिकल कॉलेज में जब डॉक्टर पढ़कर निकलेंगे तो कुछ सालों में हम यह गैप भी पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी योगी सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ काम हो रहा है अभी कुछ सालों में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। छोटे जगह पर छोटे जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में अच्छे डॉक्टर की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि छोटी जगह पर कोई भी डॉक्टर आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को सुविधा नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहते की सब कुछ हंड्रेड परसेंट बेहतर है। हां उनकी सरकार बेहतर करने का प्रयास कर रही है और बहुत जल्दी बहुत कुछ बेहतर देखने को मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DRDamodar Raigar
FollowMar 15, 2026 06:47:150
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 15, 2026 06:46:570
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 15, 2026 06:46:380
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 15, 2026 06:46:190
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 15, 2026 06:45:550
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 15, 2026 06:45:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 15, 2026 06:45:100
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 15, 2026 06:38:0180
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 15, 2026 06:37:46102
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 15, 2026 06:37:0316
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 15, 2026 06:36:4199
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 15, 2026 06:36:2260
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 15, 2026 06:36:0334
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 15, 2026 06:35:3747
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 15, 2026 06:35:1621
Report