icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ नगरपालिका चुनावी जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने अजमेर दरगाह में चढ़ाई चादर

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के जिला झालावाड़ मुंसिपल कॉन्सिल इंतखाब में कांग्रेस पार्टी को भारी अक्सरियत से कामयाबी के बाद चेयरमैन बने राजेश गुर्जर और डिप्टी चेयरमैन फारूख अहमद ने अजमेर शरीफ दरगाह पहुंच कर शुकराना चादर पेश की। जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में कांग्रेस पार्टी और खुद की जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर झालावाड़ से दीगर काउंसलर्स और कांग्रेस कारकूनान भी मौजूद रहे। दरगाह के खादिम सैय्यद मसूद चिश्ती ने इन सभी को जियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक दिया। डिप्टी चेयरमैन फारूख अहमद ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज के करम से ही उन्हें और कांग्रेस पार्टी को झालावाड़ में बेहतरीन कामयाबी हासिल हुई है। इसी तरह अब आईंदा भी राजस्थान में कांग्रेस की हुकूमत बने इसके लिए खुसूसी मन्नत लेकर अजमेर आए है। जियारत के बाद अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राजस्थान रियासती सेकेट्री मोहसिन खान,हबीब खान,मोहम्मद आलम,राशिद खान,नासिर खान समेत दीगर लोगों ने राजेश गुर्जर और फारुख अहमद का गुलपोशी से इस्तकबाल किया। झालावाड़ मुंसिपल कौंसलर ललित सुमन, बाबू घोसी, शराफत खान, फराज खान, अकबर अंजान,झालावाड़ कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी अदनान खान वी दीगर ने भी ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी दी। जहां सभी ने अपनी जिंदगी में खुशियों की दुआ मांगी। इस खुसूसी मौक़ा पर मुल्क में अमन चैन की दुआ भी की गई है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के वार्ड 37 में भाजपा उम्मीदवार रातभर रैली, ट्रिपल इंजन से विकास दावा

Udaipur, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव को लेकर उदयपुर जिले में प्रचार अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगा है। चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशी सुबह से ही प्रचार के लिए निकल रहे है। उनका यह प्रचार अभियान देर रात तक चल रहा है। कुछ ऐसा ही नजार जिला परिषद के वार्ड 37 के प्रचार अभियान के दौरान भी नजर आया। जहां भाजपा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला देर रात तक लोगों के बीच में अपने और पार्टी के लिए वोट मांगते हुए नजर आए। झाला ने रुण्डेड़ा सहित अन्य गांव में रैली निकाली और लोगों से समर्थन मांगा। वे लोगो के बीच भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां बताते हुए वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में निकायों के बाद पंचायतों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास की रफ्तार ओर बढ़ेगी। झाला से बात की हमारे संवाददाता अविनाश जगनावत ने
0
0
Report

नवरात्र में बरेली के मां काली मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ जानिए इतिहास

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली स्थित मां काली का मंदिर नवरात्र में भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बिंदु बना रहता है। मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि में लगने वाला विशेष मेला भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। मां काली के बने हुए इस मंदिर का इतिहास 300 वर्ष पुराना बताया जाता है, यह मंदिर शहर के बीचों-बीच काली बाड़ी रोड पर स्थित है। मान्यता है कि एक बंगाली बाबा को सपने में माता रानी ने दर्शन दिए थे, जिसके बाद उन्होंने यहाँ माता की प्रतिमा स्थापित की। इस चमत्कारी मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ भक्त माता रानी के बहुत निकट जाकर उनके दर्शन और स्पर्श कर सकते हैं, नवरात्रि के दौरान यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। विशेष रूप यहाँ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, यह मंदिर श्यामगंज सेRoadवेज रोड के बीच काली बाड़ी मार्ग पर स्थित है, मा काली के मंदिर की वजह से यहां के क्षेत्र का भी नाम काली वाड़ी पड़ा है।
0
0
Report
Advertisement

मां दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद, मंदिर की जमीन पर पंडाल लगाने से रोकने का आरोप, मौके पर पुलिस तैनात

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। फुलवरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मां दुर्गा पंडाल लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर की जमीन पर दुर्गा पंडाल लगाने नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि हर साल इसी स्थान पर मां दुर्गा का पंडाल लगाया जाता रहा है, लेकिन इस बार कुछ लोगों द्वारा पंडाल लगाने से रोका जा रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मामले का समाधान निकाला जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर मां दुर्गा पंडाल को उसी स्थान पर लगवाने की मांग की है, जहां हर वर्ष लगाया जाता है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है।
0
0
Report

एकनाथ शिंदे के दौरे से पहले भाजपा बागी ने सरनाइक पर जोरदार आरोप

Amravati, Maharashtra:एकनाथ शिंदेंच्या दौऱ्याआधी भाजपचे बंडखोर उमेदवार चंद्रशेखर भोयर यांचे सरनाईकांवर गंभीर आरोप; सरनाईकांनी सोयाबीन किंवा कापूस विकून पैसे आणले नाही त्यांनी सत्तेतून पैसा कमविलेला आहे अँकर :- महायुतीचे उमेदवार किरण सरनाईक यांच्या प्रचारार्थ आज अमरावतीत एकनाथ शिंदे यांची सभा आयोजित करण्यात आली है. मात्र शिंदेंच्या दौऱ्याआधी भाजपचे बंडखोर उमेदवार चंद्रशेखर भोयर यांनी सरनाईक यांच्यावर गंभीर आरोप केले आहे. अमरावती शिक्षक मतदार संघाच्या निवडणुकीत शिवसेना शिंदे गटाचे आमदार किरण सरनाईक मतदारांना आमिष देऊन पैशाच वाटप करत आहे. मतदारांना जे धनाड्य लोक पैशाच वाटप करत आहे ते घे कारण यांनी घरच सोयाबीन किंवा कापूस विकून पैसे आणले नाही त्यांनी सत्तेतून पैसा कमविलेला आहे. किरण सरनाईक हे शिक्षकांचे आमदार असताना त्यांनी शैक्षणिक व्यवस्थेसाठी आपला निधी खर्च केला नाही त्यांनी सिमेंट रस्ते व ट्रीट लाईटवर फक्त कमिशन साठी आपला निधी खर्च केलाचा हा केला असा गंभीर आरोप चंद्रशेखर भोयर यांनी केला आहे त्यामुळे नव्या वादाला तोंड फुटण्याची शक्यता आहे.
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में पेड़ से लटकी महिला: पुलिस ने शुरू की गहन जांच

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी में रविवार सुबह बबूल के पेड़ से महिला का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय रामकली पत्नी मनी पासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामकली शनिवार रात गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। रविवार सुबह बैरिहा तालाब के पास ग्रामीणों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है。
0
0
Report

जनमेजा सिंह सेखो ने परविंदर झोटे के परिवार से संवेदना जताई; सीबीआई जांच की मांग

Mansa, Punjab:ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਜਨਮੇਜਾ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋ ਨੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਚੋਟੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਦੂੱਖ ਸਾਂਝਾ ਜਨਮੇਜਾ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋ ਨੇ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਵੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ ਐਂਕਰ : ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਚੋਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਧਰਨੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਜਨਮੇਜਾ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਪਰਵਿਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੜਾਈ ਲੜ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸ਼ਰੇਆਮ ਉਸ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜੋ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਜਾਂ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਉਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。
0
0
Report

राजसमंद के रेलमगरा में तालाब डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में कोहराम

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद के रेलमगरा से बड़ी खबर रेलमगरा क्षेत्र में स्कूल जाने निकले दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत रेलमगरा के मेणिया गांव की घटना, भराई तालाब में मिले दोनों के शव साइकिल लेकर घर से निकले थे 12 वर्षीय प्रवीण दास और 16 वर्षीय सोनू शाम तालाब में तैरते मिले दोनों किशोरों के शव, तालाब किनारे मिली साइकिल और कपड़े, गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव स्कूल जाने के बजाय तालाब में नहाने पहुंचने की प्रारंभिक जानकारी आई सामने गहरे पानी में डूबने से मौत की आशंका, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दो किशोरों की मौत से मेणिया गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
0
0
Report
Advertisement

कायमगंज में नाले के पास शव मिलने से सनसनी, शराबी युवक मौत संदिग्ध

Farrukhabad, Uttar Pradesh:कायमगंज कोतवाली से चंद कदम दूर नाले के पास 45 वर्षीय प्रमोद पुत्र सोनपाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्रमोद कायमगंज क्षेत्र के घसिया चिलौली गांव का निवासी था और तंबाकू के गोदाम में मजदूरी करता था. परिजनों के मुताबिक, वह शराब का आदी था. बताया जा रहा है कि वह कल घर से निकला था और रात में घर न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह किसी गमी में गया होगा. पुलिस के मुताबिक, प्रमोद को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे. आशंका है कि नशे की हालत में गिरकर वह पटिया से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई कर रही है. प्रमोद अपने पीछे पत्नी रंजना देवी और दो बेटियों अनामिका व साक्षी को छोड़ गया है, जिनकी उम्र करीब 11 और 13 वर्ष बताई गई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है. बाइट - प्रदीप कुमार, मृतक प्रमोद का छोटा भाई, कायमगंज, फर्रुखाबाद
0
0
Report

दमोह के नोहटा में नाबालिग के जेवर लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला हत्या: खुलासा

Damoh, Madhya Pradesh:चाँदी के जेवर और पर्स में रखे पैसे बने बुजुर्ग महिला की हत्या की वजह, नाबालिग आरोपी ने दादी के गिरवी रखे जेवर वापस लाने दिया वारदात को अंजाम.. एंकर/ एमपी के दमोह में एक हत्या के खुलासे ने सनसनी फैला दी है और इस वारदात ने लोगों को सोचने मजबूर कर दिया है। हत्या की वजह चांदी के जेवरात बने जबकि आरोपी की मंशा अपनी दादी के गिरवी रखे जेवर दादी को वापस दिलाना था। दरअसल बीती 14 तारीख को दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले बिसनाखेड़ी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में एक बुजुर्ग महिला का लहुलुहान शव मिला था, 70 साल की बुजुर्ग महिला पार्वती लोधी के गले में धारदार हथियार से वार कर मौत की नींद सुलाया गया था और उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पहली ही नजर में ये हत्या का मामला लग रहा था और पुलिस ने इसी एंगल से जांच शुरू की तो कुछ ही दिनों में इस अंधे क़त्ल का खुलासा हुआ है। दरअसल 13 तारीख की रात महिला पार्वती लोधी देवी दर्शन करने गई थी, और गायब हुई तो उसकी लाश मिली। पुलिस ने जो जांच पड़ताल में पाया वो झकझोर देने वाला है। दरअसल मृतिका को लगता था कि उसके साथ कोई ऊपरी चक्कर है और प्रेत बाधा है लिहाजा वो देवी पंडाल में दर्शन के बाद गांव के एक ओझा के घर गई, वो ओझा से मिलती उसके पहले ही उसने ओझा के घर के पास खड़े एक नाबालिग लड़के से ओझा के घर पर होने का पूछा और नाबालिग ने कहा कि ओझा आंगनबाड़ी केंद्र के मैदान में है और वहीं झाड़फूंकी कर रहे है, ये नाबालिग बुजुर्ग को उस मैदान में लेकर गया और उसने महिला के जेवर छीनना शुरू किया , महिला चीखी तो नाबालिग अपने साथ लिए हंसिया को निकाला और उसकी गर्दन काट डाली। महिला को मैदान में पड़ा छोड़कर उसके जेवर और पर्स ने रखे पैसे लेकर भाग गया। नोहता पुलिस ने शक के आधार पर इस नाबालिग को हिरासत में लिया और पूंछताछ की तो नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल किया और हत्या का तरीका और वजह दोनों पुलिस के सामने रखी। नाबालिग के मुताबिक उसने कुछ समय पहले अपनी दादी के जेवर साहूकार के यहां गिरवी रखे थे और उसकी दादी जेवरों के लिए उसे रोज कहती थी, वो पैसे कमा कर जेवर वापस नहीं ला पा रहा था और उसने लूट करने का मन बनाया, वो कई दिनों से प्लानिंग कर रहा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी, दिन रात उसके मन में लूट का प्लान बनता रहता था और जब उसने बुर्जुग पार्वती को देखा और उसके जेवरों को तो चंद सेकेंड में उसे ही लूटने का मन बनाया, पार्वती ने ओझा का पता पूंछा और उसने दिमाग लगाया कि आंगनबाड़ी का मैदान सुनसान होगा, रात के समय कोई देख नहीं पाएगा वो महिला को लेकर मैदान में गया उसने महिला के जेवर छीनना शुरू किया तो महिला चीखी ऐसे महिला ने विरोध करते हुए नाबालिग के अंगूठे में काटा भी और जब आरोपी को लगा कि उसकी लूट की पोल खुल जाएगी तो उसने अपने साथ लिए हंसिये को निकाला और महिला की गर्दन के वार किए और बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर राहत की सांस ली है वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाइट/ अभिषेक पटेल ( थाना प्रभारी नोहटा दमोह)
0
0
Report

पन्ना में अतिवृष्टि से खरीफ फसलें बर्बाद, मुआवजे का विवाद बढ़ा

Panna, Madhya Pradesh:पूरा सीजन बीत गया लेकिन किसानों को नहीं मिला मुआवजा , सुस्त प्रशासन किसान बेहाल पन्ना जिले में इस बार हुई अतिवर्षा से खरीफ की फसलें खराब हो गई थी , 16 सितम्बर 2026 को कलेक्टर ने आदेश जारी कर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी थी जो आज दिनांक तक नहीं आई , जिले के 2 लाख 14 हजार किसानों को मुआवजे का इंतजार खरीफ का समय बीता , रवि की फसल की बुआई शुरू लेकिन मुआवजा नहीं मिला , बड़ा सवाल यह कि क्षति आंकलन कैसे और किस फसल का होगा... ?? एंकर --- पन्ना जिले में इस वर्ष सामान्य से बहुत अधिक वर्षा हुई थी , जिसके कारण खरीफ फसलों में बहुत नुकसान हुआ था। दलहन और तिलहन की फसले खेत में ही खराब हो गई थी ।इसके बाद लोगों ने मुआवजे की मांग की थी ।खेतों में लगी तिल , मूंग , उड़द , मक्का और धान इत्यादि खरीफ सीजन की फसले अतिवर्षा के कारण प्रभावित हुई थी । इस नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर सर्वे कार्य की शुरुआत हुई थी , RBC (राजस्व पुस्तक परिपत्र) की धारा 6__4 के अंतर्गत यह मुआवजा वितरित किया जाना था. और फसल क्षति के सर्वेक्षण के लिए पन्ना कलेक्टर ने 16 सितंबर 2026 को जिले के सभी पांच अनुविभागों में आदेश जारी किए थे कि फसल क्षति का सर्वे कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सम्मिलित करें । लेकिन एक महीना से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी यह फसल क्षति सर्वे की रिपोर्ट सम्मिलित नहीं हो पाई है। आदेश के बाद दो बार रिमाइंडर भी जारी हो चुके हैं। जबकि फसल के नुकसान के सही आंकलन के लिए खेतों में अतिवृष्टि के 72 घंटे के भीतर सर्वे हो जाना चहिये था । वाइस ओवर --- अतिवृष्टि , ओलावृष्टि या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों का सर्वे 72 घंटे के अंदर हो जाना चाहिए जिससे क्षति का आकलन उचित ढंग से होता है । लेकिन खरीफ की फसलों में जो नुकसान हुआ इसका आकलन आज दिनांक तक नहीं हो पाया है। इससे यह प्रश्न उठता है , कि जब खेत खाली हो चुके हैं और किसानों ने जुताई करके रवि की फसल की बुवाई भी अब शुरू कर दी है । ऐसी स्थिति में यह जांच दल जब सर्वे करने खेतों पर पहुंचेगा तो किस प्रकार क्षति का आकलन किया जाएगा...??? हालांकि भू अभिलेख विभाग से जुड़े अधिकारी यह बताते हैं कि आरबीसी 6___4 के अंतर्गत पंचनामा बनाकर भी क्षति का आकलन किया जा सकता है ,और किसानों को राहत राशि दी जा सकती है ।लेकिन प्रश्न वही है कि जब सर्वे ही पूर्ण नहीं हुआ है तब यह क्षतिपूर्ति कब मिलेगी..??? बाइट -- कृष्ण पाल बागरी किसान बाइट --- मुलायम सिंह किसान वाइस ओवर --- पन्ना जिले में कृषि विभाग के संयुक्त संचालक ओ पी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की बरसात में जब दूसरी बार अधिक वर्षा हुई , जिसके चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पन्ना कलेक्टर के आदेश पर संयुक्त टीम जिसमें राजस्व , कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों की सर्वे दल में ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्य किया जाना था , चूंकि कृषि विभाग द्वारा सीधे किसी भी मुआवजे का वितरण नहीं करना है। यह राजस्व विभाग के द्वारा ही दिया जाना है , किसानों का नुकसान हुआ है और अब तो खरीफ का सीजन ही खत्म हो चुका है , रवि की फसल के लिए किसानों ने अपने खेतों को साफ करके तैयार कर लिया है और बुवाई भी शुरू हो गई है । बाइट -+- ओ पी तिवारी उप संचालक कृषि
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top