Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Yamunanagar135001

यमुनानगर में अवैध खनन-RTI केस में गिरफ्तारी मांग पर दलित-भीम आर्मी का प्रदर्शन

KSKULWANT SINGH
Mar 16, 2026 12:32:43
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर में अवैध खनन और पत्रकार पिटाई व आरटीआई से जुड़े एक मामले को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आरोप है कि लंबे समय से कार्रवाई की मांग के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी के विरोध में आज सभी समाज व दलित समाज के लोग और भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और लघु सचिवालय के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मामले में नामजद सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वीओ: दरअसल यह पूरा मामला अवैध खनन और आरटीआई के जरिए सामने आई कुछ अहम जानकारियों से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरटीआई से कई तथ्य सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और इसके बाद उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। इसी को लेकर आज दलित समाज, स्थानीय लोगों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वीओ : वंही पर पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से पांच दिन का समय मांगा है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि भीम आर्मी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उसके बड़ा आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो पूरा रोड जाम किया जाएगा और लघु सचिवालय के बाहर परिवार और पशुओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाइट: कमल बराडा , प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी ( उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ) वीओ: प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई धीमी पड़ गई है। उन्होंने जांच अधिकारी समेत इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी है और प्रशासन की ओर से अगले पांच दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। बाइट: सोहिल साडोरा, भीम आर्मी नेता बाइट: संजय पीड़ित
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AOAjay Ojha
Mar 16, 2026 13:46:32
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पंकज पुत्र मोतीलाल पर गांव के दबंगों ने जानलेवा हमला किया. आरोप है कि उदित, विकास और गुंजन नाम के युवकों ने पहले पंकज पर लोहे की सरिया से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद आरोपियों ने चाकू से भी वार कर दिया. हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया और वह खून से लथपथ हो गया. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत बांसवाड़ा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया. घायल के परिजनों ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 16, 2026 13:46:08
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के बिलड़ी गांव में शादी समारोह में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरसिंह पुत्र भुरजी वडखिया ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि परिवार के मानसिंह की बेटी की शादी में गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने चाकू से जानलेवा वार किया, जिससे वीरसिंह के हाथ में गंभीर चोट आई और नसें कट गईं। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट की गई। घायल का कलिंजरा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 16, 2026 13:45:34
Alwar, Rajasthan:गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं से सीधे लिया फीडबैक अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय देते हुए रसद विभाग की टीम के साथ शहर की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अल्कापुरी स्थित अम्बेश गैस एजेंसी और मालवीय नगर स्थित मॉर्डन गैस एजेंसी पहुंचकर एलपीजी गैस सिलेंडरों के स्टॉक, बुकिंग और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने एजेंसियों में सिलेंडर की उपलब्धता, उपभोक्ताओं की बुकिंग संख्या, डिलीवरी की स्थिति और वेटिंग पीरियड की जानकारी ली। अम्बेश गैस एजेंसी में 9 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जा चुके थे, जबकि 10 और 11 मार्च की बुकिंग की डिलीवरी जारी पाई गई। यहां बुकिंग का वेटिंग पीरियड करीब 5 दिन मिला。 वहीं मॉर्डन गैस एजेंसी में 13 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए थे तथा यहां वेटिंग पीरियड लगभग 3 दिन पाया गया। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार के नए नियमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता गैस सिलेंडर प्राप्ति के 45 दिन बाद तथा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी सीधे संवाद कर गैस वितरण व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के आसान माध्यमों की जानकारी भी दी। भारत गैस के लिए व्हाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल 7710955555 और आईवीआरएस 7715012345 पर बुकिंग की जा सकती है। इंडेन गैस के लिए व्हाट्सएप 7588888824, मिस्ड कॉल 8454955555 और आईवीआरएस 7718955555, जबकि एचपी गैस के लिए व्हाट्सएप 9222201122, मिस्ड कॉल 9493602222 और आईवीआरएस 8888823456 के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है। इस दौरान एडीएम शहर बीना महावर, जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा और प्रवर्तन अधिकारी बनवारी लाल शर्मा सहित रसद विभाग की टीम मौजूद रही。
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 16, 2026 13:45:17
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) रसोई गैस के बढ़ते दाम और फसल मुवावजा के लिए दूदू में कांग्रेस नेताओं का हल्ला बोल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। जिला अध्यक्ष विद्याधर सिंह चौधरी और चौमू विधायक Shिखा बराला भी रहे शामिल। पूर्व मंत्री ने नागर ने कहा - दूदू जिला का मनरेगा योजना में रोज़गार देने में देश भर में नाम था लेकिन भाजपा सरकार ने दूदू को गर्त में पहुँचा दिया। पीसीसी चीफ डोटासरा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान की जनता की लूट लिया, किसानों को फसल का मुआवजा नहीं देकर लाखों किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता दो किलोमीटर तक नारेबाज़ी करते हुए एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग रखी। माइक बाइट - गोविन्द सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 13:45:00
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरीबाजार कस्बे में आज मानवता और संवेदनशील प्रशासन की एक मिसाल देखने को मिली। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज परिसर में जिला प्रशासन और न्यायालय प्रशासन की संयुक्त पहल के तहत दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने की कोशिश की गई। यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में सौ से अधिक दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग वितरित किए गए। तीन दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में कई दिव्यांगजनों को मौके पर ही कृत्रिम हाथ-पैर भी लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज रहे, जिन्होंने दिव्यांगजनों को उपकरण सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया। इस पहल से न सिर्फ दिव्यांगजनों को सहारा मिला बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान मिली।
1
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Mar 16, 2026 13:37:21
Nalhar, Haryana:story :- पति की हत्या के जुर्म में दोषी पति को आजीवन कारावास。 नूंह जिला की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रेणु राना की अदालत ने वर्ष 2019 में पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है。 पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना तावड़ू में 30 अक्टूबर 2019 को आरोपी लाजरस पुत्र शिबु नकसिया निवासी जिला दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल, हनुमान नगर खोरी कलां में किराये के कमरे में अपनी पत्नी सुशिता के साथ रहता था। मकान की देखरेख करने वाले ज्ञानचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे पटक-पटक कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब अन्य किरायेदारों ने कमरे में खून से लथपथ शव देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। नूंह पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच کرتے हुए मौके से साक्ष्य जुटाए, गवाहों के बयान दर्ज किए और सभी जरूरी सबूत अदालत में पेश किए। मामलों की सुनवाई सत्र न्यायालय नूंह में चलती रही और 9 मार्च को अदालत ने आरोपी को पत्नी की हत्या का दोषी करार दिया। इसके बाद सोमवार को सजा पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा दस हजार का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दो महीने अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया。
275
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 16, 2026 13:37:11
Bhind, Madhya Pradesh:NHAI अधिकारियों के आश्वासन पर संत समाज का धरना समाप्त हो गया. हाईवे 719 चौड़ीकरण की 45 दिन के अंदर DPआर तैयार करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर मोतों से आक्रोशित संत समाज ने सोमवार को नो रोड नो टोल आंदोलन शुरू किया. बरेठा टोल प्लाजा पर टेंट लगाकर हजारों संतों के साथ जन हुजूम इकट्ठा हुआ. पुलिस प्रशासन ने अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेट्स, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, क्रेन और भारी पुलिस बल तैनात किया. MEHGAON विधायक राकेश शुक्ला ने दो दिन पहले संत समाज और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आंदोलन रोकने की कोशिश की पर बैठक बेनतीजा रही. आंदोलन के दौरान संत समाज के साथ स्थानीय लोग इकट्ठे थे. ओपन नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और संजीव सिंह संजू समेत कांग्रेस एवं BSP नेता मौजूद थे. बीजेपी पर आरोप लगाया गया कि टोल अवधि समाप्त होने के बाद भी मिलीभगत से टोल वसूली जारी है. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी टोल पार करते समय संतों के बीच पहुंचे और कहा कि हाईवे चौड़ाईकरण का काम जल्द शुरू होगा. धरना के दौरान संतों के धूनी रमाते रहे और आक्रोशित लोग नारेबाजी करते दिखे. लोगों की मांग है कि एक महीने के भीतर ही सड़क निर्माण शुरू हो. पिछले एक वर्ष में नेशनल हाईवे पर 250 से अधिक मौतें हो चुकी हैं. आंदोलन के दौरान टोल बूथ पर विरोध प्रदर्शन किया गया, कैमरे तोड़ने का प्रयास हुआ, बूथ पर बैठे टोल कलेक्टरों को भगाया गया. 6 घंटे बाद NHAI अधिकारियों के पहुँचने पर 30 अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद संत समाज ने धरना समाप्त करने की घोषणा की. कालिदास महाराज ने कहा कि तय समय सीमा में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती तो आंदोलन फिर शुरू होगा.
305
comment0
Report
Advertisement
Back to top