Back
यमुनानगर नहर में पूजा विसर्जन के दो भाइयों की मौत, चार दिन बाद शव बरामद
KSKULWANT SINGH
Feb 23, 2026 08:05:09
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। चार दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। भगवानगढ़ गांव निवासी उदय (24 साल) और उसका छोटा भाई आर्यन (18 साल) मंगलवार शाम पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों को नहर किनारे उनकी बाइक और चप्पल मिली, जिसके बाद नहर में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई दिनों तक करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया। रविवार को बड़े भाई उदय का शव हमीदा हेड के पास एक पुल के नजदीक पानी में बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवा दिया। वहीं सोमवार सुबह छोटे भाई आर्यन का शव बाढ़ी माजरा पुल के पास पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजन पहले से ही नहर किनारे डटे हुए थे। शव की पहचान होते ही पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। गोताखोरों के अनुसार ठंडे पानी के कारण शवों को सतह पर आने में चार से पांच दिन का समय लगता है, जो इस मामले में भी सही साबित हुआ। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। उदय नाई की दुकान पर काम करता था, जबकि आर्यन दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव भगवानगढ़ में मातम पसरा हुआ है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 23, 2026 09:32:250
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 23, 2026 09:32:080
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 09:31:510
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 23, 2026 09:31:390
Report
92
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 23, 2026 09:30:130
Report
0
Report
0
Report
हाथरस में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में चोरी, चोरों ने नगदी और दो मोबाइल चुराए, CCTV में कैद वारदात
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 23, 2026 09:23:000
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 23, 2026 09:22:48Deoria, Uttar Pradesh:एंकर मारपीट के वायरल वीडियो पर पीटीसी
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:22:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:22:140
Report