Back
रेनू भाटिया ने परिवार के संरक्षित करने के लिए संवाद और संस्कार पर जोर दिया — जागरूकता कार्यक्रम का समापन
KSKULWANT SINGH
Feb 03, 2026 04:30:46
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया तेरी रब ने बना दी जोड़ी गाने पर मंच पर नाची। रेनू भाटिया ने यमुनानगर में हरियाणा राज्य महिला आयोग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता एवं पारिवारिक उत्तरदायित्व विषय पर एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक जागरूकता एवं पारिवारिक उत्तरदायित्व जैसा यह विषय इसलिए चुना है कि बदलते परिवेश और इस समय में पति-पत्नी में आपसी विवाद के कारण परिवार बिखर रहे हैं। हमें आपसी बातचीत के माध्यम से अपने परिवार को बिखरने से बचाना होगा। उन्होंने अपने जीवन में घटित घटनाओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान एवं शिक्षित बनाना है, क्योंकि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संस्कारवान होना बहुत ही जरूरी है। संस्कारवान बेटा-बेटी मजबूती के साथ आगे बढ़ सकते हैं। घर के सदस्यों को समझने के लिए दूसरे परिवार से बहू के रूप में आई बेटी को कम से कम 2 वर्ष का समय अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष की आयु तक अपने बच्चों का ध्यान रखें और उनमें एक-दूसरे के प्रति आदर-सम्मान की भावना पैदा करें तथा बच्चों में परिवार, रिश्ते आदि की इज्जत करना आदि बातें अवश्य समझाएं। संबोधन रेनू भाटिया, अध्यक्षा, हरियाणा राज्य महिला आयोग। मीडिया से बातचीत के दौरान रेनू भाटिया ने कहा कि एनआरआई शादी के लगभग 41 मामलों से मामलों में से 9 युवक वापस भारत लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डंकी तरीके से विदेश जाने की रोक के बाद इसमें और सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हम बेटा बेटी एक समान समझते हैं लेकिन जब बहू घर आती है तो उसे बेटी नहीं मानते यही दिक्कत आती है, इसमें सुधार आना चाहिए। बाइट : रेनू भाटिया अध्यक्ष हरियाणा महिला आयोग। रेनू भाटिया ने बताया कि मेरे कार्यकाल के दौरान और उससे पहले के लगभग 14000 मामले महिला आयोग के पास थे, जिन में से अब मात्र 600 मामले लंबित है। हम परिवार बसाने में विश्वास रखते हैं और इसमें हमें बहुत हद तक सफलता भी मिल रही है। बाइट : रेनू भाटिया अध्यक्ष हरियाणा महिला आयोग
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 14:48:170
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:47:540
Report
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 16, 2026 14:47:45Noida, Uttar Pradesh:The world reaction to Princess Diana’s passing (1997)
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 16, 2026 14:47:360
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 16, 2026 14:47:160
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 14:46:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 16, 2026 14:46:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 16, 2026 14:45:460
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 16, 2026 14:45:23Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 14:34:060
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 16, 2026 14:33:430
Report