icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
135001
VAVeena AroraFollow31 Jul 2024, 05:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गणेश विसर्जन पर डीजे बंद: महिलाओं समेत भारी हंगामा, थाने तक पहुंचा प्रदर्शन

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर गणेश विसर्जन में डीजे बंद कराने के बाद हुआ हंगामा भारी संख्या में महिला और पुरुष ने थाने में आकर किये हंगामा महिलाओं ने थाना प्रभारी के साथ जमकर किये बहस करीब घंटे भर थाना परिसर में चलता रहा हंगामा कुछ महिलाएं थाने में आकर बैठ गई पुलिस की समझाइस के बाद नगरवासियों का गुस्सा हुआ शांत रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र के खोपा महुआ वार्ड से कन्हर नदी में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे वार्डवासी,तभी लरंगसाय चौक में पुलिस ने बंद कराया था डीजे जिसके बाद नगरवासियों ने किया विरोध रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

प्रताड़ना के कारण किटनाशक सेवन से मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakti, सक्ती जिले के चौकी अडभार थाना मालखरौदा के मृतिका आरती गबेल कि मर्ग डायरी कि जांच दौरान मृतिका के परिजनो का कथन लेख किया गया। आरती गवेल की शादी बंजारी निवासी राहुल गवेल के साथ हुई थी जो शादी के बाद से मृतिका के पति राहुल गवेल सास शांति बाई ससुर शशी गवेल तीनों एक राय होकर मृतिका को तू अनाथ है बहरी है कुछ लायी नही है किसी दूसरे जगह से शादी करते तो दहेज मिलता बोलकर प्रताडित करते थे। जिससे मृतिका प्रताडित होकर किटनाशक कि सेवन करने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल कोरबा में मौत हो गयी है। मर्ग जांच पर आरोपीगण 01 राहूल गवेल सास शांति बाई गवेल ससुर शशी कुमार गवेल सभी के विरूद्ध अपराध बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही कर आज दिनांक आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है。
0
0
Report

गर्भवती महिला की मौत के खिलाफ अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, लापरवाही के आरोप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - गर्भवती महिला की मौत पर जयपुर के सिरसी रोड मेट्रोपॉलिटन अस्पताल के बाहर धरना अस्पताल पर ईलाज में लापरवाही के आरोप कल सुबह पेट दर्द की शिकायत के साथ गर्भवती महिला पहुंची थी अस्पताल परिजनों के आरोप, म Metropolis अस्पताल स्टाफ ने समय से नहीं दिया मरीज पर ध्यान मरीज की हालत खराब होने पर किया गया अन्य निजी अस्पताल में रैफर वहाँ से एसएमएस फिर महिला अस्पताल, जहाँ हो गई मरीज की मौत विवाहिता के परिजन और अन्य लोग अस्पताल के बाहर कर रहे प्रदर्शन वैशाली नगर थाना पुलिस को लिखित में दी गई शिकायत सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर
0
0
Report
Advertisement

1 अक्टूबर से BAA अनिवार्य: आधार बायोमेट्रिक से LPG कीमत तय

Jaipur, Rajasthan:अब गैस सिलेंडर लेने से पहले सिर्फ बुकिंग नंबर नहीं, आधार का बायोमेट्रिक भी मायने रखेगा। 1 अक्टूबर से रसोई का यह नया हिसाब लागू होने जा रहा है। बायोमेट्रिक पूरा है तो आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन बाकी है तो सामान्य घरेलू दर पर सिलेंडर लेने का रास्ता रुक जाएगा। बायोमेट्रिक नहीं कराना चाहते हैं तो LPG मिलेगी, मगर बिना सब्सिडी बाजार भाव पर 5 या 10 किलो के सिलेंडर में। देश के करीब 90% उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। राजस्थान में करीब 30 लाख कनेक्शन अभी बाकी बताए जा रहे हैं। यानी अब आधार का अंगूठा सिर्फ पहचान नहीं बताएगा...आपकी रसोई में गैस किस व्यवस्था और किस कीमत पर पहुंचेगी, यह भी तय करेगा. घर में LPG सिलेंडर खत्म होने पर अगर आप सामान्य घरेलू दर पर अगला रिफिल चाहते हैं तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपके गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी हुआ है या नहीं....1 अक्टूबर 2026 से BAA पूरा नहीं होने पर रेगुलेटेड रिटेल प्राइस (RSP) और लागू सब्सिडी के साथ घरेलू LPG रिफिल बुक नहीं हो सकेगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। यानी आम उपभोक्ता के सामने अब दो रास्ते हैं। पहला बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी पूरा कराएं और पहले की तरह सामान्य व्यवस्था में घरेलू LPG लेते रहें। दूसरा अगर आधार बायोमेटिक नहीं कराना चाहते या नहीं करा सकते हैं तो LPG मिलना पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर इसका विकल्प दर्ज कराना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना सब्सिडी बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो सिलेंडर दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता BAA करा चुके हैं। यह कुल उपभोक्ताओं का 89.9% है। राजस्थान में करीब 30 लाख घरेलू कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी लंबित होने का आंकड़ा सामने आया है. आम आदमी समझे—1 अक्टूबर से क्या होगा? मान लीजिए आपके घर में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर आता है और आपने BAA करा रखा है। आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा। पहले की तरह रिफिल बुक करा सकेंगे। लेकिन BAA बाकी है तो RSP और लागू सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग BAA पूरा होने के बाद ही शुरू होगी। इसका मतलब कनेक्शन हमेशा के लिए काटा नहीं जा रहा। प्रमाणीकरण पूरा करते ही सामान्य व्यवस्था बहाल हो सकेगी. घर बैठे भी हो सकता है BAA, डिलीवरी बॉय भी कर सकेगा। LPG उपभोक्ता को जरूरी नहीं कि गैस एजेंसी के चक्कर ही लगाने पड़ें। सरकार ने तीन प्रमुख तरीके दिए हैं। सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के जरिए, गैस एजेंसी/डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे। इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE, भारत गैस उपभोक्ता HelloBPCL और HP Gas उपभोक्ता HP PAY के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. सात बार बढ़ी डेडलाइन, अब 1 अक्टूबर से कीमत से जुड़ जाएगा BAA। BAA की प्रक्रिया अचानक लागू नहीं की गई है। उपभोक्ताओं को पहले 30 जून 2026 तक इसे पूरा करने को कहा गया था। इसके बाद समय सीमा क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और आखिर में 14 सितंबर तक बढ़ाई गई। अक्टूबर 2023 से तेल कंपनियां अभियान चला रही हैं और सरकार के मुताबिक अब तक 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भी भेजे गए हैं. आपकी रसोई का सीधा हिसाब: BAA हो चुका है- कुछ नहीं करना, रिफिल पहले की तरह। BAA नहीं हुआ- 1 अक्टूबर से रेगुलेटेड रिटेल प्राइस+लागू सब्सिडी वाला रिफिल लेने के लिए पहले BAA। BAA नहीं कराना चाहते/नहीं करा सकते-तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर विकल्प दर्ज कराएं। स्थानीय उपलब्धता के अनुसार बाजार भाव पर 5 या 10 किलो LPG मिलेगी, सब Subsidy नहीं। कनेक्शन हमेशा के लिए बंद?- नहीं। BAA पूरा होने के बाद RSP पर रिफिल बुकिंग फिर शुरू हो सकती है. सरकार का तर्क-फर्जी कनेक्शन,कमर्शियल इस्तेमाल रोकना। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि हर घरेलू कनेक्शन को आधार-प्रमाणित उपभोक्ता से जोड़ने से डुप्लीकेट व अपात्र कनेक्शन हटाने और घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर के व्यावसायिक या औद्योगिक इस्तेमाल की ओर डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि व्यवस्था का उद्देश्य वास्तविक परिवार को LPG से वंचित करना नहीं है. बहरहाल,अब गैस कनेक्शन में सिर्फ मोबाइल नंबर और पता अपडेट होना काफी नहीं होगा, आधार का बायोमेट्रिक भी तय करेगा कि आपकी रसोई तक सिलेंडर किस कीमत पर पहुंचेगा। 1 अक्टूबर से नियम बदल रहा है BAA है..तो घरेलू सिलेंडर की सामान्य व्यवस्था जारी रहेगी, नहीं है तो पहले प्रमाणीकरण कराना होगा। यानी महीने का कैलेंडर बदलने से पहले गैस कनेक्शन का स्टेटस देख लेना जरूरी है, वरना अगली बुकिंग के वक्त रसोई का बजट और इंतजार दोनों बढ़ सकते हैं.
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के ग्रामीणों में हाथियों का भय, 12 हाथी धान व फसल नुकसान

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भ्रमणशील हाथियों का दल से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को हो रहा नुकसान। एंकर - खूंटी जिले के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों का समूह ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है। हाथियों का समूह फसलों को नुक़सान पहुंचा रहे है। जिसमें जरिया गढ़, घुसाट़ोली, नगड़ा, टिमड़ा, आदि क्षेत्र में हाथी भ्रमणशील रह रहा है। हाथियों के द्वारा धान की फसलों को रौंधकर किसानों को फाफी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। हाथी गाँव में न घुस जाए इसलिए रातभर ग्रामीण इलाकों घुमघुमकर भगाने के लिए लग जाते हैं। वहीं ग्रामीण बतलाते हैं कि क्षेत्र में 12 हाथियों का समूह भ्रमणशील है जिससे लोगों में हाथियों का दहशत है। जब हाथी जंगल से बाहर आ जाता है तो कोई भी देखा तुरंत ग्रामीण खबर को खबर कर देता है तो सभी खबर पाकर जमा हो जाते हैं और हाथियों को निकट पटाखा , उँची आवाज लाईट जलाकर खदेड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर हाथी भगाने के लिए जागना पड़ता है इसे नींद खराब हो जाती है और परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने रात रातभर जागकर हाथियों को नगड़ा जंगल तक खदेड़ा और फिर हाथी जंगल में घुसा तभी लोग घर लौटे。
0
0
Report

दिव्यांगों के आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र की पहल: 159 सहायक उपकरण वितरित

Darbhanga, Bihar:दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर केंद्र सरकार की पहल, सांसद गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में लाभुकों के बीच बांटे गए सहायक उपकरण,159 विभिन्न सहायक उपकरण दिए गए। दरभंगा के पोलो मैदान इंडोर स्टेडियम, लहेरियासराय में राष्ट्रीय बायो श्री एवं एडीपी योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में लाभुकों को मोटर ट्र Triसाइकिल, व्हीलचेयर, तीन पहिया साइकिल, ब्रेल किट, कान की मशीन, बैसाखी सहित 159 विभिन्न सहायक उपकरण दिए गए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इन्हीं लाभुकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया। बाइट 1,गोपाल जी ठाकुर ,सांसद दरभंगा
0
0
Report
Advertisement

पुराने विवाद के बाद जमशेदपुर में दो पक्षों में भारी मारपीट, कई घायल

Jamshedpur, Jharkhand:पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। इनमें शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी राहुल कर, उसका साथी धीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष का मुन्ना थापा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राहुल कर और धीरज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारपीट में घायल अन्य लोगों में भोतू, छोटू रजक और विशेश्वर के नाम भी शामिल हैं। घटना के बाद कुछ समय तक बस्ती में तनाव और भय का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को नेपाली बस्ती में निकाले गए विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी। जुलूस में नाचने को लेकर बस्ती के ही सुशील नामक युवक और कुछ लोगों के बीच कहासुनी एवं झड़प हो गई थी। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम सुशील अपने आठ-दस साथियों के साथ दोबारा बस्ती पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में अंधेरे में शराब तस्कर: बोलेरो पलटी, चालक फरार

Nawada, Uttar Pradesh:रात के अंधेरे में पुलिस से भाग रहा था शराब तस्कर बोलेरो पलटी, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद नवादा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 160 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई रात थाली थाना क्षेत्र के हरला बेला गांव के समीप की गई। बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने संदिग्ध सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आते देख चालक तेज गति से भागने लगा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बोलेरो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 160 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। जब्त बोलेरो को उत्पाद थाना लाया गया है। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

भाजपा चैयरमेन अरविंद संगल सहित 6 पर हत्या करने के प्रयाश का मुकदमा,भाजपा नेता ने कराया मुकदमा

Shrvan PanditShrvan PanditFollow16m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ...., भाजपा चैयरमेन सहित 6 पर मुकदमा, एंकर.... शामल जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका में विकास कार्य को लेकर हो रही राजनीति के चलते एक सभासद को कुछ स्थानीय लोगों ने धुनाई कर दी थी। वहीं इस मामले में सभासद न्यू भाजपा अध्यक्ष अरविंद सिंगला सहित 6 लोगों पर हत्या का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ..... आपको बता दे। कि मामला शामली जनपद की शामली नगर पालिका का है। जहां शामली सिटी की नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के सदस्य अनिल उपाध्याय पर स्थानीय 6 लोगों ने विकास कार्य न करने का आरोप लगाया और जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के ऑफिस में पहले तो कहासुनी हुई और फिर कहासुनी करते हुए जब वहां से नगर पालिका भाजपा सभासद व जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय जब वहां से भागने लगा,तो पीछे से उसके ऊपर हमला किया।और उसके साथ मारपीट की मारपीट करते हुए उसको कोतवाली तक ले गए, ओर वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।वहीं भाजपा जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने भाजपा नगर पालिका चैयरमेन अरविंद संगल सहित 6 लोगों के खिलाफ लेकर तारीफ देखकर हत्या करने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने तत्काल पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो की जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है
0
0
Report

बरवाडीह के खुरा में मधुमक्खी डंक: एक मौत, कई घायल, सुरक्षा उपायों की मांग

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के खुरा गांव में शनिवार को शिव मंदिर के समीप नदी की दूसरी ओर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के डंक से दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता और रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को मधुमक्खियों के झुंड से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह समेत एएनएम, ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया। बताया गया कि मधुमक्खियों के हमले में सुदेश्वर साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top