131039
सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर कार चालक ने महिला कर्मचारी से की बदसलूकी
Murthal, Haryana:सोनीपत के नेशनल हाईवे - 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में है। टोल प्लाजा पर कार्यरत महिला कर्मचारी और एक कार चालक के बीच हुई लड़ाई की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में देखा गया कि कार चालक ने पहले महिला कर्मचारी से बदसलूकी की और फिर मारपीट की। इस घटना के बाद सोनीपत मुरथल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अक्षय तृतीया पर ठाकुर राधा दामोदर देंगे सर्वांग दर्शन, चंदन लेप की तैयारियां तेज
Biara, Uttar Pradesh:अक्षय तृतीया के पावन पर्व को लेकर सप्त देवालयों में शुमार ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। भीषण गर्मी से राहत के लिए ठाकुर जी को दक्षिण भारत से आए विशेष मलयगिरी चंदन का लेप लगाया जाएगा।मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि यह परंपरा करीब 500 वर्ष पुरानी है, जो माधवेन्द्र पुरी महाराज के काल से चली आ रही है। होली के बाद से ही सेवायत प्रतिदिन चंदन घिसकर लेप तैयार कर रहे हैं, जिसमें कई दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ मिलाई गई हैं।आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर जी बिना वस्त्रों के केवल चंदन के श्रृंगार में सर्वांग दर्शन देंगे।उड़ीसा की तर्ज पर होने वाली इस चंदन सेवा का भक्त साल भर इंतजार करते हैं।0
0
Report
गौरीबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हत्या के प्रयास के मामले में चौथा वांछित भी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में फरार चल रहे चौथे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बैतालपुर से बांकी फुलवरिया जाने वाले मार्ग के पास से वांछित अभियुक्त सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। मामला 24 जनवरी 2026 का है, जब बांकी फुलवरिया निवासी वीरेंद्र यादव ने थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन विवाद और निर्माण कार्य को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी .315 बोर रायफल से फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 26 जनवरी को अभिषेक पाण्डेय और विनोद पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।27 जनवरी को मुख्य आरोपी अशोक पाण्डेय को लाइसेंसी .315 बोर रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया।अब 14 अप्रैल को फरार चल रहे सूरज पाण्डेय को भी दबोच लिया गया इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप चौधरी, कांस्टेबल धनंजय प्रताप और कांस्टेबल कौशल कुमार की टीम ने अहम भूमिका निभाई।चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
मैनपुरी- बरनाहल मे बड़े ही, धूम धाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई
Barnahal, Uttar Pradesh:संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई.बरनाहल के विभिन्न चौक-चौराहों पर जुलूस निकालकर बाबा भीमराव अंबेडकर को याद किया गया भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पंचायत में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बरनाहल अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि भीमराव अंबेडकर हमेशा कहा करते थे कि व्यक्ति के जीवन के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है. शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति सिद्धांतों के साथ जीवन नहीं जी सकता.0
0
Report
Advertisement
sitapur: डीजे पलटने से युवक की हुई दर्दनाक मौत।
Ramkot, Uttar Pradesh:सीतापुर अंबेडकर जयंती समारोह सीतापुर अंबेडकर पार्क से वापस जाते समय थाना कोतवाली शहर इलाके के आरएमपी डिग्री कॉलेज के पास डीजे पलटने से राम सहाय पुत्र सरजू 30 वर्ष निवासी खटकरी कला थाना रामकोट की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं कई लोग घायल हो गए,घायलों को इलाज हेतु,जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पाकर सीओ सिटी,शहर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला,तहसीलदार सदर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।0
0
Report
अंबेडकर जयंती पर बरेली में दिखा उत्साह, जगह-जगह कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले भर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान कई स्थानों पर विचार गोष्ठियां, रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शहर की सड़कों पर नीले और पंचशील झंडों की सजावट ने माहौल को खास बना दिया। “जय भीम” के नारों के बीच अनुयायियों में खासा उत्साह देखने को मिला।अंबेडकर पार्क बरेली सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।वहीं, बरेली के मेयर उमेश गौतम ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। खास बात यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।जिले में निकाली गई रैलियों में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए,जिससे सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।0
0
Report
अम्बेडकर पार्क मुजुरी में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंन्ती
Satguru, Uttar Pradesh:पनियरा, महाराजगंज।भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंन्ती पर अम्बेडकर पार्क मुजुरी में कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाई गई जयंती।जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष,बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन बलराम भारती ने किया। मुख्य अतिथि बाबा साहेब के चित्र पर मालपान करने जा रहे हैं वीरेंद्र चौधरी ( विधायक )विशिष्ट अतिथि की रामप्रीत पासवान मौजूद रहे। महान व्यक्तित्व, भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों और भेदभाव का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण करके देश को एक मजबूत आधार दिया। उन्होंने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनका मानना था कि जब तक समाज में सभी को समान अधिकार नहीं मिलते, तब तक सच्चा लोकतंत्र स्थापित नहीं हो सकता। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका प्रसिद्ध संदेश था — शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, मनोज सिंह, रघुनाथ प्रसाद, छोटे लाल चौरसिया, ब्रह्मदेव प्रसाद, नरेंद्र यादव, अमरजीत निषाद अमरजीत निषाद, बबलू यादव ,0
0
Report
Advertisement
भट्ठा मालिक पर फायरिंग करने वाला बदमाश रोहन यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली- सीओ
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सैदपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पियरी के पास हाईवे पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी रोहन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे उसके घर के पास से पकड़ लिया। पुलिस जब आरोपी से घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कराने पहुंची, तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की संतुलित फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहन यादव के खिलाफ गाजीपुर के विभिन्न थानों में मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और धोखाधड़ी समेत कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश जारी है।0
0
Report
अंबेडकर पार्क से प्रमुख मार्गों पर निकाली गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा
Shahabad, Uttar Pradesh:संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के मौके पर अंबेडकर पार्क से मंगलवार दोपहर 1:00 से दोपहर 3:00 तक एक विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस शोभा यात्रा का आयोजन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर मैदान से हुआ। तत्पश्चात यह शोभायात्रा ब्लाक चौराहा, नवीन मंडी स्थल, अल्लाहपुर तिराहा, सरायं दरवाजा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, घास मंडी, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, चौक, सरदारगंज होते हुए सीधे अंबेडकर पार्क पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की झांकी के अतिरिक्त तमाम महापुरुषों और देवी देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयाई और समर्थक मौजूद रहे । पुलिस द्वारा जुलूस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।0
0
Report
हापुड - अंबेडकर जयंती पर युवकों का जानलेवा स्टंट, हल्की चूक से हो जाता बड़ा हादसा।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है, जहां आज हापुड शहर में अंबेडकर जयंती के दौरान कुछ स्टंटबाज युवक ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे और पुलिस के सामने ही जानलेवा स्टंटबाजी की है, इस दौरान दो युवकों ने एक पोल पर चढ़कर पुशअप भी किए, साथ ही बुलेट बाइक से पटाखे भी छोड़े गए, बुलेट से पटाखे छोड़ रहे युवक की बाईक को पुलिस ने मौके पर पहुंच पकड़ लिया, जयंती पर ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान इन युवक ने लोगों की जान खतरे में डाली, एक हल्की सी चूक बड़ी घटना का सबब बन सकती है।0
0
Report
Advertisement
हरी भाई बल्लभा नंद ने भीम राव अम्बेडकर,सरदार बल्लभ भाई पटेल और नेहरू जी के दुर्लभ एवं रोचक संवाद
Gonda, Uttar Pradesh:हरी भाई बल्लभा नंद ने डाक्टर भीम राव अम्बेडकर,सरदार बल्लभ भाई पटेल और नेहरू जी के दुर्लभ एवं रोचक संवाद की चर्चा की0
0
Report
पनियरा में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महाराजगंज।महान व्यक्तित्व, भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 8 कृष्णा नगर ,मुजुरी,जंगल बड़हरा,डिंगुरी,बैला,गांगी बाजार से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का झांकी निकाली गई जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए।झांकी बरगदवा ,पनियरा ,बसडीला होते हुए पुनः अपने गांव पर पहुंची डॉ. अंबेडकर अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों और भेदभाव का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण करके देश को एक मजबूत आधार दिया। उन्होंने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनका मानना था कि जब तक समाज में सभी को समान अधिकार नहीं मिलते, तब तक सच्चा लोकतंत्र स्थापित नहीं हो सकता। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका प्रसिद्ध संदेश था — शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो0
0
Report
बरेली में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर मिला, इलाके में मचा हड़कंप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां मोहल्ले में आज सुबह एक 24 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान अमनदीप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में अनमोल के साथ हुई थी और उनके तीन साल का एक बेटा भी है।बताया जा रहा है कि आज सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अमनदीप का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।पुलिस का मानना है कि घरेलू तनाव या आपसी मनमुटाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया हो सकता है, हालांकि अभी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में पुराने विवाद पर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, वीडियो वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी पट्टी बनारसी में सोमवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। यह संघर्ष रविवार को एक पक्ष द्वारा दो नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन सोमवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति बिगड़ गई। प्रार्थी तेजवीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह, निवासी गढ़ी पट्टी बनारसी, थाना चंदपा, जिला हाथरस ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को उनके गांव का विष्णु पुत्र हरिओम उनके दरवाजे के सामने खड़ी बुग्गी पर बैठकर किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर गाली-गलौज कर रहा था। तेजवीर सिंह के पुत्र देवेश ने विष्णु से कहा कि यहां उनकी बहन-बेटियां हैं, इसलिए गाली देकर बात न करें। इसी बात को लेकर रात करीब 10:55 बजे विष्णु और श्यामू पुत्रगण हरिओम तथा दो अज्ञात व्यक्ति उनकी रोड पर बनी बैठक में घुस गए। उन्होंने देवेश को लाठी-डंडों, लात-घूंसों और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। देवेश के शोर मचाने पर तेजवीर सिंह, उनके परिवारजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।0
0
Report
सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट गोंडा पर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई
Gonda, Uttar Pradesh:सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट गोंडा पर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभाई पटेल बल्लभानंद जी रहे,इस अवसर पर डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद,चंद्र प्रकाश,मनोज कुमार,विश्वनाथ वर्मा, बंस राज वर्मा,भाई लाल,राम बुझारत,सियाराम,ओंकार नाथ वर्मा,डाक्टर श्रीचंद,अमित कुमार,विपिन भाई पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में जून में साहू जी महराज की जयंती मनाने पर विचार किया गया,जिसमें मुख्य संरक्षक महेश्वरी प्रसाद पटेल के अतिथित्व में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम के दिन साहू जी महराज के सम्मान एक रैली निकालने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव OPराजभर पर साधा निशाना,कहा-गाजीपुर में खत्म हो चुका है गाजीपुर जनाधार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार खत्म हो चुका है। इसलिए उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग राजभर को दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव से यह बात कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि उन्हें अब आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग ओमप्रकाश राजभर को फिर से पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कोई भी यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दरअसल, लाल बिहारी यादव गाजीपुर के महाराजगंज इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता देवेंद्र यादव के बड़े पिता अमरदेव यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। इस दौरान संतोष यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गाजीपुर नागेंद्र यादव शिवश्रय यादव राजेंद्र यादव सदानंद यादव रामजन्म यादव रमेश यादव महासचिव राहुल यादव कैलाश कुशवाहा जी पप्पू यादव राकेश यादव अनिल यादव मोहित यादव अमन राजेश धर्मेंद्र राम जी तमाम लोग मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
