Back
सुनीता दुग्गल का दावा: बजट सभी के लिए फायदेमंद, विपक्ष को जवाब
VKVIJAY KUMAR
Feb 02, 2026 10:30:19
Sirsa, Haryana
एंकर रीड हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को सिरसा से बीजेपी की पूर्व सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनीता दुग्गल दिखाई दी और उन्होंने केंद्रीय बजट की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों द्वारा केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताने पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने विपक्षी पार्टियों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर उठाए गए सवालों पर तीखा पलटवार किया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बजट पर दिए गए बयान को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया है। सुनीता दुग्गल आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रूबरू हो रही थी।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया 2026 और 2027 का बजट बेहतरीन है और यह बजट देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग और व्यापारियों सभी के हितों का ख्याल रखा गया है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है, जो आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बजट पर सवाल उठाए जाने पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे काम में भी कमियां ही नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि जब देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति करने में लगी हुई है। बजट के माध्यम से मोदी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि उसका लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है।
वहीं रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम नायब और केंद्रीय बजट में हरियाणा गायब का कमेन्ट करने के बाद पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शायद दीपेंद्र सिंह हुड्डा खुद ही बजट सत्र से गायब थे, तभी उन्हें यह नजर नहीं आया कि केंद्रीय बजट में हरियाणा को कितना कुछ दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने बजट को ध्यान से सुना ही नहीं, तभी वे इस तरह के भ्रामक बयान दे रहे हैं।
पूर्व सांसद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनीता दुग्गल ने कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा के विकास के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं। खासतौर पर एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के जिलों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलने वाला है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेलवे, औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए बजट में विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं, जिनका सीधा फायदा हरियाणा की जनता को मिलेगा।
सुनीता दुग्गल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से हरियाणा लगातार प्रगति कर रहा है और आने वाले समय में यह राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। विपक्ष को चाहिए कि वह बिना तथ्यों के बयानबाजी करने के बजाय सकारात्मक राजनीति करे और जनता के हित में काम करे। सुनीता दुग्गल ने कहा कि केंद्रीय बजट देश और हरियाणा दोनों के लिए भविष्य की मजबूत नींव है और जनता इसे भली-भांति समझ रही है। यही कारण है कि विपक्ष के आरोपों का जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
बाइट सुनीता दुग्गल , पूर्व सांसद और सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Shanker
FollowFeb 02, 2026 11:47:510
Report
0
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 02, 2026 11:47:160
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 11:46:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 11:45:480
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 02, 2026 11:45:170
Report
0
Report
0
Report
राजधानी लखनऊ के थाना गाजीपुर में पार्षद को बंद करने का मामला, थाने पर क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लखनऊ
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 02, 2026 11:37:410
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 02, 2026 11:37:180
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 02, 2026 11:37:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 02, 2026 11:36:380
Report