Back
झालावाड़ में ऑपरेशन क्लीन राइड: 15 गिरफ्तारी, एडमिट कार्ड घोटाला उजागर
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 02, 2026 11:37:00
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ पुलिस ने दो दिन पूर्व ऑपरेशन क्लीन राइड के तहत बस परिचालकों व सारथियो को धमकाकर ब्लैकमेलिंग कर अवैध चौथ वसूली करने और फ्लाइंग की सूचनाओं को परिचालकों तक साझा कर राजस्थान रोडवेज को राजस्व का बड़ा नुकसान पहुंचाने के मामले का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पुलिस ने अब अगली कार्रवाई करते हुए 7 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो प्रतियोगी परीक्षा मुफ़्त यात्रा योजना के एडमिट कार्ड का उपयोग कर रोडवेज को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से बड़ी मात्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस को गोपनीय शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा करीब एक माह तक गहन जांच कर रोडवेज में सक्रिय गिरोह की जानकारी ली और कोतवाली में मामला दर्ज कर एसटीडी गिरोह के सरगना नरेंद्र सिंह राजावत सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
ऑपरेशन क्लीन राइड के दूसरे चरण में पुलिस ने जुटाई जानकारी के आधार पर इसी गिरोह के आठ अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। यह लोग रोडवेज की प्रतियोगी परीक्षा यात्रा योजना के तहत मुफ्त यात्रा हेतु दिखाए जाने वाली एडमिट कार्ड का उपयोग कर ठेके पर बस चला रहे सारथियों को लाभ पहुंचाने थे और उसकी एवज में बड़ी राशि वसूल करते थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। यह सारी बरामदगी कोटा से की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा अभी तक उक्त मामले में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
खास बात यह है कि दो पूर्व पुलिस द्वारा गिरोह का भंडाफोड़ किए जाने के बाद झालावाड़ रोडवेज डिपो के प्रतिदिन के राजस्व में 2 गुना तक वृद्धि हो गई है। पहले प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपए राजस्व आता था, लेकिन कार्रवाई के अगले दिन ही झालावाड़ डिपो का राजस्व 10 लाख रुपए प्रतिदिन तक पहुंच गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है, कि प्रदेश भर में इस गिरोह द्वारा राजस्थान रोडवेज को कितना भारी भरकम राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 14:19:540
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:19:330
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 02, 2026 14:19:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:19:06Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (यूपी): सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में सरदार पटेल एम्पावरमेंट ज़ोन की स्थापना को लेकर बैठक की。
0
Report
OSonkar sharma
FollowFeb 02, 2026 14:17:300
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 02, 2026 14:17:180
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 14:17:00Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा में आर्थिक तंगी से परिवार ने आत्महत्या का प्रयास
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 02, 2026 14:16:440
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:12:100
Report
1
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:11:410
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 02, 2026 14:10:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 14:09:550
Report