Back
सीकर में वसुंधरा राजे ने दिया एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने का मंत्र
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 02, 2026 11:45:48
Sikar, Rajasthan
सीकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का किया जोरदार स्वागत, भाजपा जिला कार्यालय वरिष्ठ नेताओं के पुराने अनुभव कार्यकर्ताओं से किए साझा
वसुंधरा राजे बोली भाजपा को गांव गांव मजबूत कर सीकर की उपस्थित करानी है दर्ज, एकजुटता का दिया मंत्र
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सीकर पहुंचीं। जयपुर से बीकानेर निजी कार्यक्रम में जाते समय उनका सीकर जिले में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीकर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व प्रदेश मंत्री मधु कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवा नेता यश जलधारी के नेतृत्व में युवाओं ने वसुंधरा राजे को 51 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने अपने पुराने अनुभव साझा किए और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का आव्हान किया। पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला。
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीकर दौरे के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व जनप्रतिनिधियों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ। उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व जन प्रतिनिधि की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब उन्होंने पार्टी में काम शुरू किया था तो पहले चुस्त दुरुस्त दिखते थे लेकिन अब थोड़ी उम्रदराज हो गए यह तो उनकी नहीं हम सब की यही स्थिति है। मैंने क्या पार्टी के जिला अध्यक्ष ने जिस तरह से सबको जोड़कर पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया है उसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धोद विधायक गोरधन वर्मा के बारे में कहा कि इसे हमारी पुरानी रिश्तेदारी थी जब हम धोद के लिए लड़ा करते थे उस धोद के लिए जब हमें लगता था कि यह धोद से कैसे जीतेंगे और पार्टी को यहां से जिताएंगे, लेकिन अब तो विधायक गोरधन वर्मा इतने मजबूत और फेल गए हैं जैसे बरगद का पेड़ फेल जाता है। इस समय कांग्रेस और माकपा काफी मजबूती लेकिन अब यह यह दिखाई नहीं देती इसके लिए विधायक गोरधण वर्मा को बधाई देना चाहूंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के पहले के जिला कार्यालय के स्मरण को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा ने शानदार जिला कार्यालय बना रखा है। उन्होंने कहा कि पहले तो जब भी सीकर आना होता था तो किसी के घर पर ही रुक जाते और वही पार्टी का काम शुरू हो जाता था लेकिन आज पार्टी वट वृक्ष बन चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओ ने नए युवाओं को साथ लेकर अपने आप में नई ऊर्जा पार्टी के अंदर लेकर आए हैं। वसुंधरा राजे ने कहा कि आज शायद मुझे सीकर देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन आने वाले समय में मुझे विश्वास है कि यह सब देखने को मिलेगा क्योंकि शेखावाटी वह जगह है जिस शेखावाटी के अंदर ऐसे ऐसे जवान और युवा जुड़े हुए जिनके पीछे पूरी पूरी सेनाएं है, तो हमे उन सेनाओं को गांव-गांव में काम में लगाकर जीतकर सीकर की उपस्थिति को एक दिन दिखाने की जरूरत है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 14:19:540
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:19:330
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 02, 2026 14:19:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 14:19:06Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (यूपी): सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में सरदार पटेल एम्पावरमेंट ज़ोन की स्थापना को लेकर बैठक की。
0
Report
OSonkar sharma
FollowFeb 02, 2026 14:17:300
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 02, 2026 14:17:180
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 02, 2026 14:17:00Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा में आर्थिक तंगी से परिवार ने आत्महत्या का प्रयास
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 02, 2026 14:16:440
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:12:100
Report
1
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 14:11:410
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 02, 2026 14:10:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 14:09:550
Report