Back
सिरसा की सविता पूनिया को पद्म श्री, देश-प्रदेश में खुशी की लहर
VKVIJAY KUMAR
Jan 27, 2026 10:19:12
Sirsa, Haryana
सिरसा। भारतीय हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री अवार्ड देने की घोषणा पर परिवारजनों ने जताई खुशी। अप्रैल महीने में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू देगी पद्मश्री अवार्ड। सविता पूनिया के पिता महेंद्र सिंह ने जताया सरकार का आभार। इससे उनकी बेटी को मिलेगा और हौसला देश का नाम करेगी और रोशन। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सविता पूनिया को दी बधाई। मंत्री विपुल गोयल का बयान - सविता पूनिया सिरसा की बेटी है इसलिए यह सिरसा के लिए भी गर्व की बात। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ खेल में हिस्सा लेने वाली बेटियों के लिए भी विशेष योजना ला रही है। इसी का परिणाम है कि अब हरियाणा की बेटियां व खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम देश विदेश में गोर्वान्वित कर रहे हैं। 18वें एशियन गेम्स में हॉकी में रजत पदक विजेता रही कुमारी सविता पूनिया प्री लीग में भी विजेता टीम में और बेस्ट गोलकीपर रह चुकी है। अब उनको राष्ट्रपति पदम श्री अवार्ड से सम्मानित करेंगी। इससे पहले सविता पूनिया को साल 2018 में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुमारी सविता सिरसा जिले की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रही है। इससे गांव और जिले में खुशी का माहौल है। दरअसल, कुमारी सविता को एशिया की ओर से बेस्ट गोलकीपर चुनी जा चुकी है। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी बेहतरीन गोलकीपर में द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हुई थीं। इससे पहले अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। वह सिरसा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। इन दिनों सविता बैंग्लोर में वर्ल्ड कप हॉकी में क्वालीफाई करने के लिए तैयारी कर रही है। यह मैच मार्च में होना है। वह अक्सर सिरसा स्थित जोधकां गांव में अपने मायके में आती रहती है। हॉकी प्री लीग में रांची में पिछली बार सूरमा टीम की ओर से लीग खेली गई। जिसमें उनकी टीम विजेता रही थी और सविता को बेस्ट गोल कीपर से सम्मानित किया था। इस बार भी रांची में उनकी टीम खेली थी, पर विनर नहीं रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
यूजीसी एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे अधिवक्ता, 'काला कानून' बताकर सौंपा ज्ञापन, शहर में निकाला पैदल मार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowJan 27, 2026 11:36:500
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 27, 2026 11:36:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:36:19Noida, Uttar Pradesh:यूजीसी के नए नियम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा."
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 27, 2026 11:36:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 27, 2026 11:35:510
Report
MGMOHIT Gomat
FollowJan 27, 2026 11:35:330
Report
PSPramod Sinha
FollowJan 27, 2026 11:35:110
Report