Back
सविता पूनिया के गांव तक सड़क अधूरी, कंपनी और प्रशासन से जवाब की मांग
VKVIJAY KUMAR
Mar 18, 2026 09:46:07
Sirsa, Haryana
सिरसा।
हॉकी की स्टार खिलाड़ी सविता पूनिया के निवास स्थान की ओर जाने वाले मार्ग को अभी भी विकास का इंतजार।
मुख्य मार्ग से घर तक जाने वाले मार्ग को बनाया गया आधा अधूरा
बीच में अटका काम, प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान
सविता पूनिया के पिता ने कहा, जानबूझकर छोड़ी गई कमियां
बीकानेर स्थित ऊर्जा उत्पादन कंपनी एचसीएल ने किया था विकास करवाने का दावा
ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर कंपनी ने विकास करने का किया था वादा
गांव और जिला प्रशासन से कंपनी के अधिकारियों ने किया था वादा
ग्रामीण विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपए लगाए जाएंगे
मुख्य सड़क से सविता पुनिया के निवास स्थान तक पक्की सड़क बनाने का किया था वादा
स्वागत गेट, पेयजल की व्यवस्था करना, गांव में खेल स्टेडियम बनवाना और लाइब्रेरी बनवाने सहित अन्य किए थे कंपनी ने वादे
तत्कालीन सिरसा उपायुक्त ने भी दी थी मंजूरी।
कंपनी ने 50 लाख रुपए का बजट देकर सड़क निर्माण कार्य किया शुरू वह भी छोड़ा आधा अधूरा
अधूरे रास्ते को न तो कंपनी कर रही पूरा, न ही सुन रहा प्रशासन
स्टार खिलाड़ी सविता पूनिया के पिता की मांग, काम
कंपनी अधिकारियों से की अपील जो वादे किए वह किए जाएं पूरे।
अगर कंपनी नहीं कर पाती तो जिला प्रशासन करवाए अधूरे पड़े काम
एंकर रीड - देश के लिए ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी सविता पूनिया आज खुद अपने ही गांव में बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार कर रही हैं। जी हां, हरियाणा के सिरसा जिले के गांव जोधकां निवासी सविता पूनिया के घर तक जाने वाली सड़क आज भी अधूरी पड़ी है। बड़े-बड़े वादे हुए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। आप देख रहे है ये तस्वीरें हैं उस रास्ते की, जो देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी सविता पूनिया के घर तक जाता है। मुख्य सड़क से घर तक का यह मार्ग बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया है। कभी इस सड़क को बनाने का वादा बड़े स्तर पर किया गया था। बीकानेर की एक ऊर्जा कंपनी ने ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के बाद गांव के विकास की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी। कंपनी ने दावा किया था कि गांव के विकास के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें पक्की सड़क, स्वागत गेट, पेयजल सुविधा, खेल स्टेडियम और लाइब्रेरी जैसी योजनाएं शामिल थीं। लेकिन हकीकत यह है कि सड़क का काम करीब 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी अधूरा छोड़ दिया गया।वॉयस
वॉयस01 - सविता पूनिया के पिता महिंदर पूनिया ने बताया कि काम जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ना तो कंपनी इस अधूरे काम को पूरा कर रही है और ना ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। गांव के लोगों को रोजाना इस खराब रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
बाइट -महिंदर पूनिया सविता पूनिया के पिता।
वॉयस02 - अब सवाल यह है कि खेलों में देश प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी जब अपने ही गांव में विकास को तरसे तो इसे क्या कहेंगे ? देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्या यही सम्मान मिलेगा? क्या प्रशासन और कंपनी अपने वादे पूरे करेंगे, या यह सड़क यूं ही अधूरी पड़ी रहेगी?अब देखना होगा कि प्रशासन इस और कब ध्यान देता है और कब स्टार खिलाड़ी के गांव से ढाणी तक जाने वाले रास्ते को पूरा किया जाता है वहीं अन्य मूलभूत सुविधा कब गांव को मिलती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:00:49Noida, Uttar Pradesh:Dibrugarh (Assam): Gaurav Gogoi on Congress Nagaon MP Pradyut Bordoloi resigns from Congress.
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 18, 2026 11:00:370
Report
OBOrin Basu
FollowMar 18, 2026 11:00:150
Report
104
Report
Gonda, Uttar Pradesh:एक विवाहिता से शादी का झांसा देकर शारीरिक प्राकृतिक,अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा,दूसरी जगह सादी तय होने पर मारपीट कर भगाया,पूरी कहानी सुने पीड़िता के जुबानी
172
Report
77
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 18, 2026 10:51:14199
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 18, 2026 10:51:03238
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 18, 2026 10:50:34104
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 18, 2026 10:50:17134
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 18, 2026 10:49:19107
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:49:09209
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 10:48:56109
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 10:48:4358
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 18, 2026 10:48:2866
Report