icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow11 Jul 2024, 07:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

अजय राय ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO नियुक्ति पर तीखी टिप्पणी

Noida, Uttar Pradesh:हапुड़: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर कहा, "राम मंदिर धार्मिक स्थान है, वहां CEO का काम नहीं है, वहां धर्माचार्य का काम है और वहां शंकराचार्य द्वारा नामित लोग होने चाहिए, जो धर्म से जुड़े हुए लोग हों, जो धर्म का विस्तार करें और धर्म की रक्षा करें..."\n\nउन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, "यह सड़क पर उतरकर काम करने का समय है...पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है और इन्होंने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर रखा है...हम पूरी 403 सीटों पर संगठन सृजन के माध्यम से पूरी तैयारी कर रहे हैं और बाकी राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा कि कितनी सीटों पर लड़ना है..."
0
0
Report

जवाबीClickbait: JDU विधायक के बयान पर कांग्रेस ने BJP को मीठा जहर कहा, कुनबा टूटने का संकेत?

Patna, Bihar:जदयू विधायक आनंद सिंह के बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य, ने कहा की जनता दल यूनाइटेड जो है वो भानुमती का कुनबा हो गया है आजकल। कोई मीरा मौवार नहीं है उसका। अभी तो अनंत सिंह जी का ही बयान आया है, धीरे-धीरे देखते जाइए और क्या-क्या होता है। दरअसल क्या है ना, कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा मीठा जहर है, जिसे कोई खाएगा वो मरना उसका निश्चित है, लेकिन धीरे-धीरे मरेगा। जनता दल यूनाइटेड की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे कैसे कुनबा को बिखेरना है, यह भारतीय जनता पार्टी की साजिश उसमें काम कर रही है। और आगे-आगे देखिए किस प्रकार से कुनबा बिखरता है। शुरुआत जो है एमएलसी चुनाव से ही हो जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली नागलोई में 15 वर्षीय छात्र पर चाकू हमला: तीन नाबालिक गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दिल्ली के थाने नागलोई के अंतर्गत भूतों वाली गली के पास स्कूल जाते वक्त हुई चाकू बाजी बहरी जिला के अंतर्गत भूतों वाली गली के पास ध्रुव नाम के बच्चे को पांच से छह लड़कों ने चाकू से गोदा ध्रुव स्कूल जा रहा था कुछ लड़के एक लड़की को छेड़ रहे थे ध्रुव ने उन्हें रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर ध्रुव नाम के बच्चे को जिसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। वह नौवीं कक्षा का छात्र है 5 से 6 लड़कों ने चाकू से हमला किया बच्चे के परिवार को घटना की जानकारी मिली परिवार ने घटना की जगह पहुंचने के बाद पुलिस को कॉल की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाने के बाद कुछ समय में ही उसकी मौत हो गई पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से पूरी जानकारी एकत्रित कर रही। जानकारी के मुताबिक और बताया जा रहा है कि तीन लड़कों गिरफ्तार भी कर लिया गया है और तीनो ही नाबालिक हैं पुलिस की विधिक कार्रवाई जारी
0
0
Report

बरसात ने शहर को किया बेहाल, हिरण नदी उफान से घरों में पानी प्रवेश

Sidhi, Madhya Pradesh:लगातार मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है जहां दो दिन से लगातार जारी रुक रुक के बारिश ने लोगो के लिए मुसीबत का सबब बन गया है यूं कहे तो बरसात का पानी अब लोगो के घरों में प्रवेश कर रहा जिससे लोग अब रात में पानी बढ़ने के डर से सोने की जगह पानी की स्थिती देखते और सामान की सुरक्षा करते रात काट रहे है जिसका मुख्य कारण नगर पालिका प्रशासन की चौपट व्यवस्था जो अब व्यवस्था के नाम पर सिर्फ लोगो को पीड़ा और रात में जागाने को मजबूर कर रही है क्योंकि नगर पालिका द्वारा नदियों के तट पर परमिशन देकर घरों का निर्माण कार्य लोगो की जान से खिलवाड़ करके तमाशबीन बना बैठी है क्योंकि घर तो परमिशन देकर बनाए गए लेकिन न तो नाली निर्माण की जगह न ही कोई प्लान सिर्फ नदियों का चीर Hurry कर आँख में पट्टी बांधकर निर्माण का अंधाधुंध खेल जारी है,नतीजा अब लोगो को बरसात से नदी के उफान और बाढ़ के हालात पैदा कर रही।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस पलटी: कई यात्री घायल, स्थिति नियंत्रण में

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रतलाम जिले के रत्तागिरी चौराहे के पास हुआ। बस अजमेर से नासिक जा रही थी और इसमें कई यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रतलाम और बदनावर से तीन से चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को रात करीब दो से ढाई बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, हादसा चालक का स्टीयरिंग पर संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ यात्रियों का मेडिकल कॉलेज में दोपहर तक उपचार चला और इसके बाद वे अपने घर लौट गए। इधर, क्रेन की मदद से बस को रात में ही सीधा कर सड़क से हटाया गया और रास्ता साफ कराया गया।
0
0
Report

पुरानी दिल्ली के व्यापारी अतिक्रमण व लोडिंग के मुद्दे पर ज्ञापन मांग रहे

New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के सभी व्यापारिक संगठनों के द्वारा समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई गई जिसमें व्यापारियों के सामने अतिक्रमण और लोडिंग अनलोडिंग की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया व्यापारियों का कहना है कि लोडिंग अनलोडिंग बंद होने की वजह से उनका व्यापार चौपट हो रहा है साथ ही अवैध अतिक्रमण की वजह से ग्राहक नहीं आते इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने आगे की रणनीति तय की व्यापारियों का कहना है कि हम अपनी मांग को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे और अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा
0
0
Report
Advertisement

मंडला में बनी भवन तक पहुंच नहीं, सड़क दलदल में फंसी—विकास के दावों पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में विकास के दावों की खुली पोल! 60 लाख का भवन तैयार... लेकिन पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं! दलदल में फंसी जनपद CEO की कार, ट्रैक्टर से खींचकर निकाला वाहन यह तस्वीर नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम चकदेही की हैं। यहां पीएम जनमन योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक भवन तो तैयार कर दिया गया, लेकिन भवन तक पहुंचने के लिए सड़क बनाना ही भूल गए जिम्मेदार! लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते समेत तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही हालात ऐसे बने कि जनपद CEO की कार दलदल में फंस गई। फिर क्या था... जिस सड़क पर ग्रामीणों को रोजाना चलना है, उसी रास्ते पर सरकारी व्यवस्था की गाड़ी जवाब दे गई। कार को दलदल से बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। सोचिए... जिस भवन का लोकार्पण विकास के नाम पर किया जा रहा है, वहां तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को किस रास्ते से गुजरना होगा? बारिश के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील है और वाहन तक फंस जा रहे हैं । एक तरफ सरकार गांव-गांव विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है...दूसरी तरफ चकदेही की ये तस्वीरें उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। भवन बना दिया... लेकिन सड़क नहीं बनाई। लोकार्पण कर दिया... लेकिन ग्रामीणों की पहुंच का इंतजाम नहीं किया। और जब अधिकारी की ही गाड़ी दलदल में फंस जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है क्या ऐसे होता है विकास? क्या लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को दलदल से होकर गुजरना पड़ेगा? और आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?
0
0
Report
Advertisement

सीकर में जन्माष्टमी धूमधाम: गोपीनाथ मंदिर पर छप्पन भोग और दही हांडी उत्सव

Sikar, Rajasthan:सीकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर शहरभर के मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में भगवान कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, वहीं भक्तों के लिए आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं। नगर राजा गोपीनाथ जी के मंदिर में भगवान कृष्ण के लिए छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई है, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। जन्माष्टमी को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज शाम जाट बाजार, श्री कल्याण धाम और सुभाष चौक में दही हांडी महोत्सव का आयोजन होगा। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी तरुण गोस्वामी ने बताया कि यह गोपीनाथ राजा का प्राचीन मंदिर है, जो लगभग 300 से 400 वर्ष पुराना बताया जाता है। राजा राव सिंह से भी पहले के शासकों द्वारा भगवान गोपीनाथ जी को यहां लाकर स्थापित किया गया था और तभी मंदिर का निर्माण कराया गया था। उस समय से लेकर आज तक यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उसी परंपरा और विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। अगर इतिहास की बात करें तो माना जाता है कि लगभग 1750 ईस्वी के आसपास गोपीनाथ जी को यहां लाकर स्थापित किया गया था। इसके बाद से लगातार जन्माष्टमी का आयोजन परंपरागत रूप से होता आ रहा है। यहाँ जन्माष्टमी का महोत्सव तीन दिवसीय रहता है। पहले दिन विशाल निशान पदयात्रा निकाली जाती है। दूसरे दिन भगवान गोपीनाथ जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही फूल बंगला सजाया जाता है, रबड़ी प्रसाद और पंचामृत अभिषेक का आयोजन होता है। जन्माष्टमी के अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर में खिलौनों और अन्य आकर्षक वस्तुओं से बाल गोपाल की झांकी सजाई जाती है। भगवान को माखन-मिश्री सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं और इसके बाद प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है। यह पूरी परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है।
0
0
Report

जालौन में बारिश के बाद सड़क गड्ढों से हादसों का सिलसिला, ई-रिक्शा पलटा

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के बाद सड़क गड्ढों में हुई तब्दील आएदिन हो रहे हादसे, बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढे, सड़क पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचा चालक, हादसे के बाद सड़क की बदहाली की खुली पोल, गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानी, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना करना पड़ रहा जोखिम भरा सफर, गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का बना हुआ है खतरा, जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल, सड़क पर गड्ढे में गिरे ई-रिक्शा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित जिओ ऑफिस के सामने का मामला ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top