132103
पानीपत में 4 दिन बाद फिर दिखा तेंदुआ वन विभाग की टीम कर रही रेस्क्यू
Panipat, Haryana:पानीपत में यमुना से सटे भैंसवाल गांव के पास रविवार दोपहर को तीसरे दिन फिर से तेंदुआ देखा गया। इस तेंदुए को वन विभाग, पुलिस की टीमें तीन दिन से तलाश कर रही हैं। जंगलों में ड्रोन की मदद से उसे लगातार ढूंढने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह ड्रोन के कैमरों में कैद नहीं हुआ। इसी बीच 4 साल की बच्ची को खाने वाला तेंदुआ स्थानीय ग्रामीणों के कैमरों में कैद हो गया। करीब 20 मीटर दूरी से लोगों ने उसे अपने मोबाइल के कैमरों में कैद किया है। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं नगर परिषद ने वार्ड-8 से श्रमदान अभियान शुरू कर स्वच्छता जागरूकता बढ़ाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान शुरू सज-जवाब दे रहे वार्ड 8 से अभियान का आगाज पार्षद संगीता के सानिध्य में किया गया कार्यक्रम शहर के सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल है। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि पिछले 25 दिनों से शहर में घर-घर जाकर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया है और अब आमजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से श्रमदान शुरू किया गया है। नगर परिषद अपने स्तर पर सफाई के लिए काम करेगी, पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों से अपील है कि घर का कचरा सड़क पर न डालें, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाले वाहनों में ही डालें ताकि सफाई व्यवस्था बरकरार रहे। अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और शहर की सफाई व्यवस्था में सहभागिता बढ़ेगी। यह अभियान निरंतर चलेगा और सभी वार्डों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।0
0
Report
हमीरपुर के रिहायशी इलाके में जहरीला ब्लैक कोबरा पकड़ गया, वन विभाग रेस्क्यू
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रिहायशी इलाके में निकला जहरीला ब्लैक कोबरा सांप, जहरीले सांप को देखकर स्थानीय लोगों में मची अफरा-तफरी, लोगों ने वन विभाग को दी रिहायशी इलाके में सांप निकलने की सूचना, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का किया रेस्क्यू, सांप के रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस, जिला मुख्यालय के गौरादेवी इलाके का मामला。0
0
Report
वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो के लिए सुरक्षा और डायवर्जन प्लान जारी
Chandauli, Uttar Pradesh:- वाराणसी के नमो घाट पर भव्य एयर शो की तैयारियां तेज, - गंगा के दूसरे किनारे पर तैयारियों का डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण - सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश。 - एयर शो के मद्देनजर प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश - घाट क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटकर CCTV कैमरों और वाटर टैंकरों सहित जरूरी सुविधाओं की होगी व्यवस्था - भीड़ को देखते हुए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश - शहर में 25 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित, प्रमुख चौराहों और नमो घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल - डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश - नमो घाट, वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो, गंगा के दूसरे किनारे पर जनपद में भी कि जा रही है तैयारियां।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर: धारदार चाकू लहराने वाले आरोपी सोम कुमार नाग गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट स्थित सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान सोम कुमार नाग निवासी कालीपुर अटल आवास धरमपुरा के रूप में हुई है, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चाकू लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है, इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
रत्नागिरी के आरे-वारे समुद्रतट पर 17 स्टॉल हटाए; पूर्व सूचना पर प्रश्न
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: ऐन पर्यटन हंगामात आरे-वारे किनाऱ्यावरील १७ स्टॉल जमीनदोस्त! पक्के बांधकाम केल्याने वनविभागाची कारवाई; पूर्वसूचना न दिल्याचा स्टॉलधारकांचा आरोप अँकर : रत्नागिरी-गणपतीपुळे मार्गावरील आरे-वारे समुद्रकिनाऱ्यावर वनविभागाने १७ स्टॉल जमीनदोस्त केले आहेत. सिमेंट काँक्रिटचे पक्के बांधकाम केल्याने अनधिकृत स्टॉलवर कारवाई केल्याचे वनविभागाने स्पष्ट केले आहे. मात्र, कोणतीही पूर्वकल्पना न देता अचानक कारवाई केल्याचा आरोप काही स्टॉलधारकांनी केला आहे. ऐन पर्यटन हंगामाच्या सुरुवातीलाच स्टॉल हटवल्याने स्थानिक व्यावसायिकांसमोर उदरनिर्वाहाचा प्रश्न निर्माण झाला आहे.0
0
Report
जलालपुर में रामलीला का मंचन, राम वन गमन और केवट संवाद ने किया भावुक
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर।जलालपुर नगर में शुक्रवार की रात रामलीला के विभिन्न आयोजनों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन और कथा वाचन किया गया। राम-सीता-लक्ष्मण की झांकी के नगर भ्रमण से वातावरण भक्तिमय हो उठा, वहीं रामलीला में कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन और राम-केवट संवाद के भावपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य झांकी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मेला मंत्री बेचन पांडे, मंत्री सोनू गौड़, विकास निषाद और देवेश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन के बाद कथा वाचन हुआ। इसमें रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में मानिकचंद सोनी, सोनू गुप्ता और विकास निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, श्री रामलीला सेवा समिति की रामलीला में कैकेयी कोपभवन, राम वन गमन और राम-केवट संवाद का सजीव मंचन हुआ। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगते हुए श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी। वचनबद्ध दशरथ विवश हो गए, जबकि श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए सहर्ष वन जाने का निर्णय लिया। कैकेयी की भूमिका इलाहाबाद की कलाकार दीपमाला ने निभाई। इसके बाद राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। केवट ने भगवान श्रीराम के चरण धोकर उन्हें नाव से नदी पार कराई। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, राम किशोर राजभर, विनोद मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, राधेश्याम शुक्ल, विकास निषाद, जनमेजय मिश्र, अरुण मिश्र, दिलीप यादव और बब्लू त्रिपाठी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
20 हजार रुपये मानदेय की मांग, आशाओं ने बुगरासी अस्पताल पर दिया धरना
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। 20 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बुगरासी स्थित अस्पताल पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आशाओं के आठ अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आशाओं को वर्तमान में मात्र दो हजार रुपए मानदेय मिल रहा है। 20 हजार मानदेय की मांग को लेकर आठ अगस्त से आशाओं ने कार्य का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया हुआ है। शुक्रवार को बुगरासी अस्पताल पर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण के प्रति जागरूकता, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल पा रहा है। महंगाई के इस दौर में सीमित प्रोत्साहन राशि से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए, जिससे वे आर्थिक परेशानियों से राहत पा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आशाओं के कार्य बहिष्कार का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की। धरने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी। इस दौरान विजय लक्ष्मी, बबीता, नीतू, सीमा, रामेश्वरी, देवेंद्री, सुमन, सरिता, सरोज, कविता, कौशल आशा रहीं।0
0
Report
सांगली हल्दी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, 31,100 रुपये तक पहुंचा
Sangli, Maharashtra:स्लग - हलदीची तेजी कायम, 31 हजार 100 रुपये उच्चांकी दर.. अँकर - सांगली मध्ये हलदीच्या दरामध्ये तेजी कायम आहे. शुक्रवार पार पडलेल्या हलदीच्या सौद्यांमध्ये 31 हजार 100 रुपये इतका उच्चांकी भाव हलदीला मिळाला आहे. गेल्या आठवड्यापासून हलदीला सांगली कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या आवारात पार पडलेल्या सौदया मध्ये चांगला दर मिळत आहे, प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये इतका उच्चांकी दर मिळाला होता, त्यामध्ये आता आणखी वाढ होऊन 31 हजार 100 रुपये इतका दर हलदीला मिळाला आहे, वाळवा तालुक्यातील शेतकरयाचा 20 पोती हलदीला हा उच्चांक दर मिळाला आहे. दुष्काळी परिस्थितीत हलद उत्पादक शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा मिळत आहे.0
0
Report
मोदीनगर के hanumanpuri में विवाद, तीन गिरफ्तार; वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की मोदीपोन पुलिस चौकी के अंतर्गत हनुमानपुरी इलाके में दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। घटना का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक मुस्लिम महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन आती देख हिन्दू व्यक्ति ने महिला को सावधान करते हुए रुकने के लिए कहा। इस बात पर महिला आक्रोशित हो गई और युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला के साथ मौजूद अन्य लोग भी विवाद में शामिल हो गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवाद में शामिल कुछ लोग हनुमानपुरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और पथराव का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटनाओं के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मोदीनगर एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति कायम है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
दुर्गा से जुड़ी वायरल खबरें ट्रेंडिंग
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
दिल्ली कारोबारी ने मनोकामना पूरी होने पर नैनादेवी मंदिर में सोने के आभूषण चढ़ाये
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से भक्त माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार भेंट चढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली निवासी कारोबारी प्रवेश गर्ग ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर दरबार में सोने का आभूषणों का सेट चढ़ाया है, जिसमें सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र शामिल हैं। पुजारी रिंकू शर्मा ने बताया कि प्रवासी कारोबारी प्रवेश गर्ग ने परिवार सहित दर्शन किए और आशीर्वाद के अनुसार आभूषण अर्पित किये। पूर्व न्यासी राजेश चौधरी ने भी कहा कि श्रद्धालु माता रानी के चरणों में भेंट चढ़ाते हैं ताकि उनकी कृपा परिवार पर बनी रहे। आज शारदीय नवरात्र के सातवें दिन हैं और कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जा रही है।0
0
Report
जिरहुलिया में चोरों ने रातोंरात घर से नकदी-जेवरात चुराए, ग्रामीण भयभीत
Ansar Nagar, Jharkhand:छत पर सोता रहा परिवार, चोरों ने रातोंरात घर कर दिया साफ हंटरगंज के जिरहुलिया गांव में चोरी, नकदी-जेवरात समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ, ग्रामीणों में दहशत चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र की जबड़ा पंचायत अंतर्गत जिरहुलिया गांव में चोरों ने रातोंरात एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान चुरा लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर टूटे बक्से और बिखरे कपड़े मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ। चोरी से गांव में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार, बलकेश यादव के घर में घुसे चोर बांस के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। कमरों में दरवाजे नहीं होने का फायदा उठाकर उन्होंने बक्से और बैग निकाल लिए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उक्त बक्शे और बैग में सारे सामान को ले लिए है बक्से और बैग फेंककर फरार हो गए।0
0
Report
Advertisement
स्टंट शो के साथ शहर में नया एक्शन धमाका
Noida, Uttar Pradesh:Stunt0
0
Report
जबलपुर के काली माई मंदिर में भक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं जबलपुर की काली माई मंदिर में आस्था और भक्ति का ऐसा ही अनूठा नजारा देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों का यहां पर तांता लगा और भक्त माता रानी की आराधना में लीन नजर आए। मान्यता है की काली माई मंदिर में भक्तों की कोई भी मन्नत खाली नहीं जाती लगभग 100 साल पुरानी यहां पर मूर्ति है मंदिर भी काफी प्राचीन है जिस पर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है सुबह की शुरुआत भक्त माता काली की आराधना करके करते हैं और उनका मानना है कि यहां पर जो भी मांगो वह खाली नहीं जाता।0
0
Report
झांसी के उल्दन में बदमाशों की मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा से पलरा जाने वाले मार्ग पर कागज फैक्ट्री के पास थाना पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल थाना उल्दन पुलिस और सर्विलांस की टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से किसी अन्य वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बंगरा से पलरा जाने वाले मार्ग पर कागज फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। खुद को घिरता देख बाइक के पीछे बैठे बदमाश शरीफ शाह ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश शरीफ शाह के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मौके से दूसरे बदमाश सलीम शाह को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के माल से बचे हुए 8,500 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
