Back
पखांजूर में नक्सलमुक्ति की दहलीज पर कांकेर: विकास के साथ जंगलों का बदला सफर
KKKamal Kumar
Mar 18, 2026 11:49:52
Pakhanjur, Chhattisgarh
पखांजूर कांकेर जिला अब नक्सलमुक्त होने के दहलीज पर है। कभी गोलियों की गूंज से कांप उठने वाला पखांजूर अब उम्मीदों की नई सुबह देख रहा है। वह इलाका जहां नक्सलवाद की जड़ें गहरी थीं, वहीं अब विकास की किरणें उतरने लगी हैं। सुरक्षा बलों और जनता की हिम्मत ने वह कर दिखाया है जो सालों तक सिर्फ सपना था। पहले सूरज ढलते ही घरों में बंद हो जाते थे, अब बच्चे स्कूल जाते हैं और खेतों में काम होता है। सरकार की पुनर्वास नीति ने बदलाव को बड़ा योगदान दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने की योजना और पुराने मामलों को कैबिनेट की मंजूरी से वापस लेने का फैसला इन कदमों ने जंगल में भटके युवाओं को समाज में लौटने का रास्ता दिखाया है। नक्सल एक्टिविटी बेहद कम हो चुकी है और बचे हुए नक्सली कमजोर पड़कर बिखरे हुए हैं। उक्त क्षेत्र में 18 नक्सली जंगलों में सक्रिय बताए जाते हैं। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कॉम्बिंग बढ़ने से क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम हो गया है। 29 बड़े पुलों के स्वीकृति से विकास की रफ्तार तेज हुई है; 4 पुल पूर्ण हो चुके हैं, 17 प्रगतिरत, 8 निविदा प्रक्रियाओं में हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 10 पुल स्वीकृत हैं। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था, पर अब प्रशासन ने विकास व सुरक्षा के साथ इसे नक्सलमुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। हर कदम पर यह एहसास है कि नक्सलवाद खत्म होता दिख रहा है और कांकेर जी रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowMar 18, 2026 12:50:040
Report
VRVikash Raut
FollowMar 18, 2026 12:49:310
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 18, 2026 12:49:100
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 18, 2026 12:48:540
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 18, 2026 12:48:210
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 18, 2026 12:47:570
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 18, 2026 12:47:390
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 18, 2026 12:45:580
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 18, 2026 12:45:470
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 18, 2026 12:45:330
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 18, 2026 12:45:22Raipur, Chhattisgarh:बीट- राजेश मूणत, विधायक, भाजपा
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 12:45:12Noida, Uttar Pradesh:इफराहीम हुसैन । मुस्लीम धर्मगुरु
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 18, 2026 12:44:49530
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 18, 2026 12:44:27481
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 18, 2026 12:44:07487
Report