Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208014

कानपुर में अवैध संबंधों के शक पर युवक पर तेजाब दागा, गिरफ्तार

PPPraveen Pandey
Mar 18, 2026 11:48:53
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर अवैध सम्बन्धों के शक में युवक पे डाला तेजाब दिन दहाड़े युवक पे तेजाब डालने से क्षेत्र में मचा हड़कंप मौके से आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने मौके पे पहुँच कर शुरू की जाँच फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Mar 18, 2026 12:50:04
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम जिसका दूरभाष संख्या 06425-225152 पर एलपीजी गैस को लेकर दस उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें गैस की बुकिंग नहीं होना था। उन्होंने कहा कि सभी दस शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 8,280 एलपीजी गैस उपलब्ध है; जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। आवूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन निर्धारित किया गया है। जिसका समय सीमा पूरी होने के बाद ही अगली गैस की बुकिंग की जायेगी। साथ ही कहा कि गैस की कालाबाजारी करने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है लेकिन कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए जांच टीम का गठन किया गया है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 18, 2026 12:49:31
Deoghar, Jharkhand:देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र में मिली सिर कटी लाश कांड का पुलिस ने किया त्वरित उद्भेदन, 24 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार। देवघर जिले के रिखिया थाना अंतर्गत ठाड़ी स्थित देवान बाबा मैदान में मिली सिर कटी लाश मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानव खुफिया के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन कर लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बबीता देवी, पायल राउत और संजीव कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो कुंडा थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि बबीता देवी रिखिया थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 18, 2026 12:49:10
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा गरमा गया है। परिणय फूके ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाराष्ट्र लेजिस्लेटिव काउंसिल में यह मुद्दा उठाते हुए मांग की कि उत्तराखंड की तर्ज़ पर महाराष्ट्र में भी Uniform Civil Code लागू किया जाए। बीजेपी विधायक परिणय फूके ने विधान परिषद में कहा कि संविधान की मूल भावना के अनुसार देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलना चाहिए, इसलिए सभी के लिए एक समान कानून होना चाहिए। फूके ने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में सदन में औपचारिक तौर पर मुद्दा उठाया है और सभापति ने सरकार को इस पर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। उनका दावा है कि यदि सरकार इस पर सकारात्मक रुख अपनाती है तो आगामी मानसून सत्र में यूसीसी से जुड़ा विधेयक लाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समान कानून लागू होने से विशेष तौर पर महिलाओं को समान अधिकार मिलने का रास्ता मजबूत होगा। वही विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। सपा नेता रईस शेख़ ने कहा कि राज्य में कई गंभीर मुद्दे मौजूद हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए थी। उनके अनुसार यूसीसी लंबे समय से बीजेपी का राजनीतिक मुद्दा रहा है, लेकिन इसका मसौदा सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें क्या प्रावधान होंगे। वहीं शिवसेना यूबीटी के नेता भास्कर जाधव ने कहा कि बीजेपी ने 2014 से पहले जिन मुद्दों का वादा किया था, उनमें यूसीसी भी शामिल था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तीन चुनाव बीत चुके हैं और किसी ने उन्हें रोक भी नहीं रखा है, लेकिन अब जब देश में युद्ध जैसे हालात के कारण गैस की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, तब ऐसे मुद्दे उठाकर ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।जाधव का कहना है कि यूसीसी कानून लाना केंद्र सरकार का विषय है, इसलिए राज्य स्तर पर इस पर चर्चा का कोई औचित्य नहीं है। उदय सामंत ने कहा कि अगर राज्य में यूसीसी लागू करने का फैसला लिया जाता है तो इसे लागू करने की क्षमता मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में है। उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व मिलकर करेगा। एनसीपी (पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने कहा कि परिणय फूके ने यह मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार की ओर से मंत्री को स्पष्ट जवाब देना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि फिलहाल यह मुद्दा केवल राजनीतिक माहौल बनाने के लिए उठाया जा रहा है। रोहित पवार ने कहा कि यह एक तरह का “लिटमस टेस्ट” है और आने वाले चुनावों में यदि विकास का मुद्दा नहीं चलेगा तो हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के लिए इस मुद्दे को फिर से उठाया जा सकता है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जिस तरह से इस मुद्दे को आगे बढ़ाया जा रहा है, उससे ऐसा लगता है कि संविधान को ओवररूल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि यूसीसी किस आधार पर लाया जा रहा है और इसके प्रावधान क्या होंगे। पटोले ने सवाल उठाया कि क्या इस कानून से राज्य में रहने वाले मुस्लिम, क्रिश्चियन और बौद्ध समुदाय के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऐसे मुद्दों के बजाय किसानों की आत्महत्या और आर्थिक समस्याओं जैसे गंभीर विषयों पर ध्यान देना चाहिए। विधान परिषद में यूसीसी को लेकर उठी इस बहस से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में यह मुद्दा और गरमा सकता है। यदि सरकार इस दिशा में कदम बढ़ाती है तो आगामी मानसून सत्र में इस पर बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 18, 2026 12:48:21
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों से संवाद किया। सीएम ने उद्योग जगत का आह्वान किया कि वो निवेश के अवसरों का लाभ उठाकर राज्य की विकास यात्रा में अपनी अहम भागीदारी निभाएं। इस दौरान सीएम ने तीन नई नीतियां लॉन्च की। प्रदेश के उद्योग जगत को CM भजनलाल शर्मा ने तीन नई पॉलिसी की सौगात दी। सीएम ने राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी की लॉन्चिंग की। उन्होंने भरोसा जताया कि इन नीतियों से प्रदेश में निवेशकों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही राजस्थान को सेमीकंडक्टर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाएगी। ये तीनों नीतियां राजस्थान की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से प्रदेश में निवेश को गति मिली है मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास किया, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं आवंटन पत्र बांटे। रीको आद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का CM ने शिलान्यास किया। कार्यक्रम में CM ने एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को चेक सौंपे। साथ ही, एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए। सीएम ने जोधपुर-पाली-मारवाहड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए। वहीं, CSR के तहत एसएमएस हॉस्पिटल और ‘अपना घर’ को चेक भी सौंपे गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभ ले रहे युवा उद्यमियों ने CM के सामने अपने अनुभव साझा किए। CM ने उद्यमियों का आह्वान किया कि वो प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में काम करें, उनकी सरकार हर कदम पर उनके साथ है। राज्यवर्धन राठौड़ उद्योग मंत्री बिश्नोई राज्यमंत्री। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास पर उनकी सरकार की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से तुलना की। CM बोले, औद्योगिक विकास के क्षेत्र में हमारी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में पिछली सरकार के पांच साल के कार्यकाल से ज्यादा काम करके दिखाए हैं। दो साल के कार्यकाल में रीको की ओर से स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों की संख्या 31 है, जो पिछली सरकार के पहले दो वर्षों में 16 की तुलना में लगभग दोगुनी है। इसी तरह, दो साल में 2 हजार 453 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं, जो कांग्रेस सरकार के दो साल की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दो साल में औद्योगिक क्षेत्रों पर कुल 2 हजार 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो पिछली सरकार के दो वर्षों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। वहीं, दो साल में 11 लाख 61 हजार 312 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना की गई, जो पिछली सरकार के दो साल की तुलना में करीब पांच गुना ज्यादा है। बहरहाल, राजस्थान दिवस के आयोजन के मौके पर CM हर दिन किसी न किसी वर्ग को तोहफे देकर लोककल्याणकारी सरकार की छवि को चमकाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। शायद ही सरकार की निगाह से कोई वर्ग छूटा हो, जिसको सीएम के पिटारे से सौगातें नहीं मिली है, जाहिर है सरकार के विकास की रफ्तार का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो विपक्ष को सरकार को घेरने के लिए अपने तरकश में नए तीर ईजाद करने पड़ेंगे।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 18, 2026 12:47:57
Danti, Uttar Pradesh:आदि शक्ति जगतम्बा का परम धाम विन्ध्याचल केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि प्रमुख सिद्धपीठ है । आदिशक्ति पारम्बा विंध्य पर्वत पर अपने तीनों स्वरूप में विराजमान है। वर्ष में पड़ने वाले चैत्र नवरात्रि मेले में दूर दूर से भक्त माँ के दर्शन के लिए आते हैं । गुरुवार को उदया तिथि में वासंतिक नवरात्र भोर की मंगला आरती से आरम्भ हो गया । इस वर्ष माँ डोली में सवार होकर आ रही है, जबकि उनका प्रस्थान हाथी पर होगा। नवरात्र में आदिशक्ति के नौ रूपों की आराधना की जाती है । पहले दिन हिमालय की पुत्री पार्वती अर्थात शैलपुत्री के रूप में आदिशक्ति का सविधि पूजन अर्चन करने का विधान है । प्रत्येक प्राणी को सदमार्ग पर प्रेरित वाली माँ का यह स्वरूप सभी के लिए वन्दनीय है । विन्ध्यपर्वत और पापनाशिनी माँ गंगा के संगम तट पर विराजमान माँ विंध्यवासिनी शैलपुत्री के रूप में दर्शन देकर अपने सभी भक्तों का कष्ट दूर करती है । नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया । घंटी घडियालों से पूरा विन्ध्य क्षेत्र गुंजायमान रहा ।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 18, 2026 12:47:39
Noida, Uttar Pradesh:एसएसपी देहरादून की सख्ती के चलते कैंट पुलिस ने गजियावाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अभियुक्त सैंटी साहनी पिछले 11 महीनों से फरार चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। सैंटी साहनी (ईनामी), संजय साहनी और लक्ष्मण साहनी को गिरफ्तार किया है लगभग 04 लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के जेवरात, एक स्कूटी और एक अवैध खुखरी बरामद हुई है अभियुक्त बंद घरों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ईनामी अभियुक्त सैंटी साहनी पूर्व में भी शिमला और देहरादून के कई मामलों में जेल जा चुका है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 18, 2026 12:45:47
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 18, 2026 12:45:33
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 18, 2026 12:44:49
Ajmer, Rajasthan:ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। 31 विदेशों से आए जायरीनों के एक दल ज़ियारत करने पहुँचा विश्व की शाँति के लिए मांगी दुआ अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (रह.) की दरगाह शरीफ में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एकता और शांति की मिसाल देखने को मिली। विदेशों से आए जायरीनों के एक दल ने दरगाह पहुँचकर जियारत की और विश्व में शांति की दुआ मांगी। यह दल मुख्य रूप से कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (यूके) से था, जिसमें कुल 31 लोग शामिल थे। इनमें कुछ ईरान और अमेरिका से जुड़े पृष्ठभूमि वाले जायरीन भी थे। दल ने दरगाह में मखमली चादर चढ़ाई, फूल पेश किए और हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में जियारत की। हाजी सैयद सलमान चिश्ती, जो दरगाह के खु्द्दाम हैं, संपन्न कराई। उन्होंने जायरीनों का स्वागत किया और सूफी परंपरा के अनुसार दुआएं कराईं。 इस मौके पर जायरीनों ने विशेष रूप से ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरबार में विश्व शांति, सद्भाव और संघर्षरत क्षेत्रों में अमन की बहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। एक जायरीन ने कहा, "ख्वाजा गरीब नवाज का दरबार संदेश देता है कि मोहब्बत और इंसानियत से बड़ी कोई ताकत नहीं। आज जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, यहां आकर हम सबने एकजुट होकर शांति की दुआ मांगी है." दल के सदस्यों ने बताया कि वे अलग-अलग पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन सूफी संत की शिक्षाओं से प्रेरित होकर यहां पहुंचे हैं, जहां कोई जाति, देश या धर्म का भेदभाव नहीं होता। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का दरबार सदियों से अमन, भाईचारे और मानवता का केंद्र रहा है। "विदेशी जायरीनों का यह दल सूफियत की सार्वभौमिकता का जीता-जागता प्रमाण है। हमारी दुआ है कि दुनिया भर में युद्ध समाप्त हो हों और शांति कायम हो।" उन्होंने बताया कि दरगाह में प्रतिदिन हजारों जायरीन आते हैं, जिनमें विदेशी जायरीनो (श्रद्धालुओं) की संख्या बढ़ रही है। अजमेर शरीफ की दरगाह भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी आस्था से जियारत करते हैं। ख्वाजा साहब को 'सुल्तान-उल-हिंद' कहा जाता है और उनकी शिक्षाएं प्रेम, सेवा और सहिष्णुता पर आधारित हैं।यह घटना ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है, और कई देशों में शांति की गुहार लगाई जा रही है。
530
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 18, 2026 12:44:27
Alwar, Rajasthan:अलवर एसीबी द्वारा डेढ़ लाख रु की रिश्वत मामले में गिरफ्तार तहसीलदार बसंत परसोया व दलाल को एसीबी कोर्ट ने 30 मार्च तक भेजा जेल एसीबी द्वारा डेढ़ लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए गोविंदगढ़ तहसील के तहसीलदार बसंत परसोया और उसके दलाल रवि कलाल को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 30 मार्च तक जेल भेज दिया गया है । मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के उपअधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी मौसी और ताईजी के हिस्से की जमीन का नामांतरण (म्यूटेशन) वसीयत के आधार पर उसके नाम चढ़ाने के लिए गोविंदगढ़ तहसील में फाइल लगाई गई थी। आरोप है कि इस काम को करने के एवज में तहसीलदार बसंत परसोया ने अपने दलाल रवि कलाल के माध्यम से परिवादी से पहले पांच लाख रु की रिश्वत की मांग की फिर साढ़े तीन लाख में सौदा फाइनल हुआ जिसके बाद एसीबी ने सत्यापन करने के बाद आरोपियों को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
481
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 18, 2026 12:44:07
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चैत्र चौदस मेले में आए दिन पहुंच रहे हैं लाखों श्रद्धालु; श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आए दिन लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं. मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी की है और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है. शहरी थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि मेले में आने वालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है और शहर में 25 नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस शहरी थाने और मेला ग्राउंड में रखा गया है ताकि शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जा सके.
487
comment0
Report
Advertisement
Back to top