Back
नवयुक्त पटवारियों ने वेतन व प्रशिक्षण अवधि की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग
DRDivya Rani
Feb 16, 2026 09:45:43
Panchkula, Haryana
भर्ती दिनांक 21 अगस्त 2024 के नवयुक्त पटवारियों, जो वर्तमान में प्रशिक्षणाधीन हैं, ने आज डी.आर.ओ. (Revenue) कार्यालय, सेक्टर-4, पंचकूला में अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की। पटवारियों ने बताया कि नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा उनकी प्रशिक्षण अवधि डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष किए जाने की घोषणा की गई थी। हालांकि, राजस्व विभाग द्वारा अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अधिसूचना जारी न होने के कारण संबंधित प्रशिक्षणाधीन पटवारियों का वेतन भी रुका हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर नवयुक्त पटवारियों ने प्रशासन से शीघ्र अधिसूचना जारी करने और लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के पश्चात उन्होंने पंचकूला के धन स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। पटवारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 11:17:540
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 16, 2026 11:17:430
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:16:520
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowFeb 16, 2026 11:15:420
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 11:15:130
Report
1
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का जोरदार प्रदर्शन, 5 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
1
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 16, 2026 11:07:38Sidhi, Madhya Pradesh:अपडेट पुजारी हत्याकांड के बाद आरोपी के अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने मकान व दुकान में नोटिस चस्पा किया ग्राउंड जीरो
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 11:07:220
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 16, 2026 11:06:530
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 16, 2026 11:06:340
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 16, 2026 11:04:040
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:03:480
Report