icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow25 Jul 2024, 05:51 am

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के स्थल का किया दौरा

Panchkula, Haryana:

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के सेक्टर-32 में बनने वाली विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निर्माण स्थलों का दौरा किया। गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह जल्द ही इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जो पंचकूला के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने दोनों स्थलों पर साफ-सफाई और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। शूटिंग रेंज 13.75 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी और इसकी अनुमानित लागत 125 करोड़ रुपये है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया में बिजली विभाग की लापरवाही से दो यात्रियों की मौत

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बिजली विभाग की लापरवाही से दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना नरकटियागंज के शेरहवा पिपरा गांव की है जहां मुख्य सड़क पर ढलाई के लिए मिक्सर मशीन रखी गई थी बोलोरो से आ रहे दो यात्रियों को जाने के लिए रास्ता नहीं था बोलोरो से दो यात्री उतर कर मशीन को साइड करने लगे तभी मिक्सर मशीन ग्यारह हजार हाई वोल्टेज तार से सटा गया जिससे दोनों की करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद बोलोरो चालक फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है बताया जा रहा है कि ग्यारह का हाई वोल्टेज तार काफी नीचे था उसको ऊपर करने के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लिखित शिकायत भी किया था लेकिन बिजली विभाग ने हाई वोल्टेज तार को दुरुस्त नहीं किया था जिससे आज बड़ा हादसा हो गया है और दो लोगों की जान चली गई है मृतकों का नाम दीपक यादव और किशुन चौधरी बताया जा रहा है जो छठीयार कार्यक्रम में जा रहे थे घटना के बाद मृतकों के परिजनों का बुरा हाल है ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से दोनों की जान चली गई है
0
0
Report

चलती कार से आग बना गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान—हंसते बिन हादसा

Noida, Uttar Pradesh:चलती कार बनी आग का गोला, चालक-मालिक ने कूदकर बचाई जान जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बंगापानी के पास बड़ा हादसा टल गया। चलती स्विफ्ट डिजायर कार के डैशबोर्ड से अचानक धुआं उठा और देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। चालक और वाहन मालिक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर जान बचाई। बुधवार सुबह सेरा सिरतोला निवासी राजेंद्र सिंह चालक प्रेम सिंह के साथ बंगापानी की ओर जा रहे थे। रतपतिया छेड़ के पास कार के डैशबोर्ड से धुआं निकलने पर चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। दोनों के बाहर निकलते ही कार में भीषण आग लग गई। करीब ढाई घंटे तक कार आग की लपटों में घिरी रही और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग के चलते सड़क पर जाम लग गया। गनीमत रही कि दोनों समय रहते बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारम्भिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार में NDA एकजुट, विपक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं; चुनाव पर असर नहीं

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में चुनाव है और एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। आगे की रणनीति को लेकर सभी एनडीए के नेता माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में बैठे थे। फिर 9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक में एनडीए की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जहां तक अलग-अलग दलों के आंतरिक मामलों का सवाल है, उसे संबंधित दल के नेता अपने स्तर पर देखेंगे, लेकिन चुनाव एनडीए पूरी एकजुटता के साथ लड़ रही है। दूसरी तरफ विपक्ष की स्थिति देखिए। जनता कांग्रेस, आरजेडी और तमाम विपक्षी दलों को पूरी तरह नकार रही है। इसी हताशा और फ्रस्ट्रेशन में विपक्षी नेता जिस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। जनता जिस तरह घर से कचरा साफ करती है, उसी तरह बिहार की जनता इन विपक्षी दलों को राजनीति से साफ करने का काम कर रही है। इनके पास न कोई नीति है。 न नीयत है और न कोई सिद्धांत। एनडीए सरकार बिहार में लगातार विकास का काम कर रही है, इसलिए विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसी वजह से संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं और माहौल को अराजक बनाने की कोशिश हो रही है। एसआईआर के दौरान भी एक महीने का आपत्ति का समय दिया गया था。 सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की कॉपी दी गई थी और सभी दलों के बीएलए भी मौजूद थे。 उस दौरान कोई बड़ी आपत्ति नहीं आई。 अब जब कोई मुद्दा नहीं बचा है तो किसी भी बात को मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने और अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता सब समझ रही है और इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है。
0
0
Report

Asian Games कांस्य पदक जीतकर धर्मवीर चौधरी का गांव में जोरदार स्वागत

Tonk, Rajasthan:एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर गांव लौटे धर्मवीर चौधरी,hाड़ी खुर्द में हुआ जोरदार स्वागत एशियन गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर अपने गांव लौटे धरवीर चौधरी। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और खेल स्टेडियम तक कंधों पर उठा लिया। महिलाएं नृत्य कर खुशी जताईं और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। धर्मवीर ने बताया कि उनकी टीम ने स्वर्ण पदक के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन मामूली अंतर से गोल्ड चूक गये। उनके पिता ने बताया कि बेटे ने जापान से मेडल लाने का वादा किया था और वह निभा दिया। सेना में हवलदार के रूप में तैनात धर्मवीर का सफर गाँव की सड़कों से शुरू हुआ और अब ओलंपिक पर नजर है। पिछले साल कोरिया में भी उन्होंने 4×400 मीटर रिले में सिल्वर जीता था। मेडल सेरेमनी के बाद कोच और एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने डांट भी लगाई; फिर भी कांस्य पदक मिलने की खुशी रही। मां खेत में ज्वार काट रही थीं जब बेटे के मेडल जीतने की खबर मिली। पिता ने कहा कि बेटे ने वादा निभाया।
0
0
Report
Advertisement

सचिन थापन अस्पताल में भर्ती, जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे गैंगस्टर सचिन थापन को आज कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया..जानकारी के मुताबिक हार्डकोर अपराधी थापन पिछले तीन दिनों से एसटीडी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर है... आज तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया... भारी पुलिस जाब्ते के बीच जेल सिक्योरिटी जैसे ही उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.. इस दौरान आम मरीजो और उनके परिजनों को अस्पताल के अन्य गेट के माध्यम से आने के लिए कहा गया...इस दौरान हथियारबंद जवानों की पैनी निगाहों के बीच चिकित्सकों ने उसकी जांच की.... अस्पताल परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए..अस्पताल के आसपास भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा और सुरक्षा घेरे के बीच सचिन थापन को अस्पताल के अंदर ले जाया गया.. लगभग 1 घंटा चली जांच उपचार के बाद उसे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वापस हाई सिक्योरिटी जेल रवाना कर दिया गया..
0
0
Report

सेवा सेतु 2026 शिविर से नगरवासियों को पट्टे और समस्याओं का समाधान

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक)। आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लांबा हरि सिंह नगर पालिका सभागार में सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चार आवेदकों को पट्टे वितरित किए गए। वहीं पट्टे के लिए प्राप्त आवेदनों पर आगे की प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिविर में सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण, नालियों की मरम्मत सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए भी आवेदन लिए गए और उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई।
0
0
Report

रतनगढ़ में संतों के झगड़े में एक की मौत, शव के पोस्टमार्टम को लेकर सड़क जाम

Churu, Rajasthan:दोदो संतों के बीच हुआ झगड़ा, एक की मौत, मृतक की लगाई समाधि, घटना के बाद मचा बवाल, ग्रामीणों ने रास्ता किया जाम, कल निकाला जाएगा शव वापिस रतनगढ़। रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर के प्रेमनाथ आश्रम में दो संतों के बीच हुआ झगड़ा एक की मौत का कारण बन गया। मौत के बाद साथी संतो ने मृतक को जमीन में दबा कर उसकी समाधि भी लगा दी। जब घटना का आज ग्रामीणों को पता चला, तो बवाल मच गया तथा मृत संत के शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात को लेकर सालासर सड़क मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर करीब एक घंटे बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस संबद्ध में सीआई संदीप कुमार ने बताया कि कल सुबह जमीन से शव निकलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना को लेकर हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धौलपालिया निवासी हंसराज पुत्र मोहनलाल ने हत्या का मामला दर्ज करव करवाया है। पुलिस ने बताया कि उसकी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसका छोटा भाई बन्नानाथ वर्ष 2004 में सन्यास लेकर साधु बन गया था तथा दो वर्षों से रावतसर में बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। 30 सितंबर को बन्नानाथ गांव आया था। इसी दौरान दो अक्टूबर को उन्हें बालकनाथ का फोन आया तथा सत्संग में चलने के लिए कहा, जिस पर वह तीन अक्टूबर को रावतसर आ गया। चार अक्टूबर को पता चला कि बालकनाथ उसके भाई को रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर स्थित बजरंगनाथ के पास छोड़कर आ गया और एक सप्ताह बाद पुनः उसे लेने आएगा। इसके बाद बन्नानाथ से कोई संपर्क नहीं हुआ। जब इस संबंध में बालकनाथ से बात की, तो उसने संतोषप्रद जबाब नहीं दिया। जब जानकारी की, तो पता चला कि उसके भाई का बालकनाथ के साथ झगड़ा हुआ है और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना का जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, तो ग्रामीण भी लामबद्ध हो गए तथा गांव में स्थित आश्रम के पास एकत्रित होकर अपना आक्रोश जताते हुए संत के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने सालासर सड़क मार्ग को भी एक घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे सीआई संदीप कुमार ने ग्रामीणों से समझाइश कर आवागमन दुरुस्त करवाया。
0
0
Report
Advertisement

निवाई में सेवा सेतु अभियान: 101 आवास पट्टे, 103 पीएम आवास लाभ वितरण

Kota, Rajasthan:निवाई टोंक सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ निवाई नगर पालिका परिसर में बुधवार को सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा, अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा एवं पूर्व पार्षद गिरिराज जाट मौजूद रहे। अभियान के तहत आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। इस दौरान 101 आवासीय पट्टे वितरित किए गए। वहीं 15 श्रमिकों को जॉब कार्ड, 103 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा 3 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के चेक प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार सेवा सेतु अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
0
0
Report

NDA ने MLC चुनाव के लिए रणनीति तय की; 4 बागी विधायकों पर मंथन

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग NDA बैठक खत्म, MLC चुनाव पर बनी रणनीति.! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर NDA की अहम बैठक खत्म हो गई। बैठक में बिहार की 8 MLC सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई。 NDA से अलग राह पर चल रहे JDU के 1 विधायक और RLM के 3 विधायकों को साथ लाने की कवायद पर भी मंथन हुआ। बैठक में बागी विधायकों से बातचीत कर NDA के पक्ष में एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। RLM के तीन विधायक सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में सामने आए हैं。 अब नजर इस बात पर है कि NDA नेतृत्व इन चारों विधायकों को अपने पाले में वापस लाने में कितना सफल होता है।
0
0
Report
Advertisement

भिलाई पेवर ब्लॉक जांच: संतोष मौर्य ने उठाए 14 सवाल, कहा- ₹16.85 लाख की गड़बड़ी से भी बड़ा है मामला

Durg, Chhattisgarh:नगर निगम भिलाई में पेवर ब्लॉक कार्यों पर आई जांच रिपोर्ट का भाजपा नेता संतोष मौर्य ने स्वागत करते हुए प्रशासन से 14 गंभीर सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा निकाली गई ₹16.85 लाख की अनियमितता वास्तविक स्थिति की तुलना में काफी कम है। मौर्य ने Building SOR में 80 MM ब्लॉक का प्रावधान न होने के बावजूद भुगतान, बिना NOC के BSP क्षेत्र में कार्य, बेस कंक्रीट व खुदाई का भौतिक सत्यापन न होने तथा बिना स्थानीय पंचनामे के स्थल निरीक्षण पर सवाल खड़े किए। उन्होंने जनता के पैसों की मुकम्मल जांच की मांग की है।
0
0
Report

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बोले अजय राय-पार्टी का फैसला स्वीकार, कांग्रेस के लिए करते रहेंगे

SANJEEV AZADSANJEEV AZADFollow22m ago
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने जन्मदिन के अवसर पर काशी से अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन कर भगवान हनुमंत लला का आशीर्वाद लिया। अजय राय ने कहा कि जन्मदिन पर रामनगरी आकर भगवान श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का निर्णय है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना, पार्टी को मजबूत करना और लोगों के बीच बने रहना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top