पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में साइबर ठगी पर बड़ा खुलासा
Panchkula, Haryana:पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के मार्गदर्शन में, साइबर एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और मीडिया को जानकारी दी कि साइबर अपराधी अब ई-चालान के माध्यम से ठगी कर रहे हैं। साइबर ठग आपके फोन पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आपकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग चालान हुआ है। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप चालान की राशि अदा करने के बजाय ठगों को पैसे दे बैठते हैं, क्योंकि लिंक एक फर्जी वेबसाइट की ओर ले जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल
Usahait, Uttar Pradesh:नियाजी खान/बदायूँ: यूपी के बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला
