हरियाणा में जानलेवा हमले के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Palwal, Haryana:चांदहट थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में नौ युवकों ने एक छात्र पर हमला किया था, जिसमें एक आरोपी ने गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी मां और बहन के साथ जंगल में उपले लेने गया था, जब यह घटना हुई। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
