icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow11 Jul 2024, 01:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरसिंहपुर के आदिवासी शेरा नृत्य से रक्षाबंधन में लोक संस्कृति का रंग

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में रक्षाबंधन के दूसरे दिन यानी कजलियों के पावन पर्व पर लोक संस्कृति का अनूठा रंग देखने को मिला। जिले के आदिवासी अंचलों में पारंपरिक 'शेरा नृत्य' की धूम रही। ढोल और मांदल की गूंज पर थिरकते आदिवासी समाज के लोगों ने क्षेत्र में अच्छी फसल, खुशहाली और सुख-शांति की कामना के साथ इस लोक उत्सव को पूरे हर्षोल्लास से मनाया कजलियां पर्व पर एक-दूसरे को कजलियां भेंट कर बड़ों का आशीर्वाद लिया गया और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया गया। आधुनिकता के दौर में भी नरसिंहपुर के आदिवासी समुदाय ने अपनी इस सांस्कृतिक धरोहर को पूरे उत्साह के साथ संजो कर रखा है। नरसिंहपुर के आदिवासी अंचल में शेरा नृत्य सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। अच्छी फसल और खुशहाली की यह सामूहिक कामना लोक परंपरा की मजबूती को दर्शाती है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में ट्रैक्टर शोरूम मालिक की हत्या, पुलिस ने 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन बीच सड़क में गुंडों पर पुलिस का टूटा कहर, हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, पुलिस मारती रही डंडे, जनता हुई खुश, आरोपी मांगते रहे माफी, 7 में से 4 आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का मिला पुलिस रिमाण्ड, एक दिन पहले रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो विवाद में ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या कर दी, उज्जैन के माधवनगर थाना के दमदमा क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे बीच सड़क में खड़े युवकों को साइड में होने का कहने की मामूली सी बात पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या कर दी गई। ऋषिनगर निवासी ट्रैक्टर शोरूम संचालक पांच दोस्तों को उनके फ्लैट पर छोड़ने कार से निकले थे। इसी दौरान दमदमा में उक्त घटना हो गई। किसी तरह पांच दोस्त कार से जान बचाकर भागे और मदद मांगने थाने पहुंचे। बताया कि हमारा दोस्त वहीं फंस गया है, जल्दी चलो नहीं तो मार देंगे। इसके बाद पुलिस मदद को पहुंची, लेकिन 3 घंटे बाद ट्रैक्टर शोरूम संचालक की लाश एक दुकान के पीछे मिली। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपी चिन्हित किए है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले घटना स्थल पर ले जाया गया। जहाँ आरोपी हेकड़ी बताने लगे। जनता भी नाराज दिखी। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां भांजी। जनता खुश दिखाई दी तो वहीं आरोपी माफी मांगते नजर आए। पुलिस यहीं नही रुकी करीब आधा किलोमीटर तक आरोपियों को पैदल लाया गया और इस दौरान लगातार लाटा पड़ती रही। इसके बाद आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया। जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। दरअसल पूरी घटना यह है कि मूलतः तराना निवासी 27 साल के यश मित्तल आगर रोड मंडी पर ट्रैक्टर शोरूम संचालन के चलते काफी समय से ऋषिनगर एक्सटेंशन में परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार रात को यश अपने दोस्त अभय व्यास, मंगल व अन्य को उनके फ्लैट पर कार से सेठीनगर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत से दमदमा मोड़ पर पहुंचे तो सड़क पर बाइक खड़ी कर सात-आठ युवक खड़े थे। यश ने हॉर्न बजा उन्हें साइड में होने को कहा तो युवकों ने अपशब्द कहे और हटने से mना कर दिया। दोबारा हॉर्न बजाने पर युवक भड़क गए और कार के कांच फोड़ उसमें सवार यश और उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यश को पकड़ पेट में चाकू मारा तो दोस्त बुरी तरह घबरा गए और मदद मांगने माधवनगर थाने आए। पुलिस लेकर पांचों दोस्त घटनास्थल पहुंचे, लेकिन हमलावर वहां नहीं मिले और यश का भी पता नहीं चला। करीब तीन घंटे तक उसे दोस्त व पुलिसकर्मी खोजते रहे। सुबह करीब 5 बजे जिला पंचायत के बाहर फोटोकॉपी दुकान के पीछे यश अचेत हालत में लहूलुहान मिला, जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे, यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बाइट--गजेन्द्र पचोरिया--थाना प्रभारी
0
0
Report

पाकुड़ डेमोग्राफी के लिए खतियान सत्यापन, मरांडी बोली घुसपैठ की आशंका

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ - झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ जिले में हुए डेमोग्राफी बदलाव पर चिंता व्यक्त की है... उन्होंने अपने दो दिवसीय पाकुड़ दौरे के दौरान एक प्रेस वार्ता में यह बात कही... उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसआईआर (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) का कार्य चल रहा है... बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग से खतियान की जांच करने की मांग की, उनका मानना है कि इससे सारी हकीकत सामने आ जाएगी... उन्होंने गलत तरीके से वंशावली बनाकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का भी आरोप लगाया... बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना टेंडेंसी एक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री नहीं होती है... ऐसे में, खतियान की जांच से डेमोग्राफी बदलाव का पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा... उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया... मरांडी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है और अन्य राज्यों से भी लोग आकर यहां बसे हैं... उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने डेमोग्राफी बदलाव को लेकर एक समिति का गठन किया है, जो जल्द ही राज्य का दौरा करेगी... उम्मीद है कि इसके बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा... बाबूलाल मरांडी ने बताया कि वर्ष 2001 से 2011 के बीच, यानी दस वर्षों की अवधि में, जिले में आदिवासी आबादी का प्रतिशत घटा है, जबकि मुस्लिम आबादी का प्रतिशत बढ़ा है... उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदलाव घुसपैठ के कारण हुआ है... खनिज संशोधन बिल पर अपनी बात रखते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बिल पूरे देश के लिए है और इससे राज्य को लाभ ही होगा। उन्होंने बिल के विरोध को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मानना है कि राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स से खनिज संपदा की दरें बढ़ती हैं, जिससे कोयला और लौह अयस्क जैसी वस्तुएं महंगी हो जाती हैं और कंपनियों को नुकसान होता है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दिनेश मरांडी, जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, दुर्गा मरांडी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में पहली किडनी ट्रांसप्लांट, मरीजों को दिल्ली-जयपुर नहीं जाना पड़ेगा

Noida, Uttar Pradesh:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है...पहली बार यहां किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है...वो भी लखनऊ SGPGI के सहयोग से...इस कामयाबी के साथ अब आगरा के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली या जयपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा... एसएन मेडिकल कॉलेज की ये कामयाबी सिर्फ एक मरीज की जिंदगी बचाने तक सीमित नहीं है...बल्कि आगरा और आसपास के मरीजों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है... क्योंकि अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम हो जाएगी... और एसएन मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित करता नजर आएगा..
0
0
Report

हिस्ट्रीशीटर अजब खान के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Pratapgarh, Rajasthan:हिस्ट्रीशीटर अजब खान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.82 करोड़ की चल-अचल संपत्ति फ्रीज प्रतापगढ़ पुलिस ने अरनोद थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी अजब खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अजब खान की करीब 2 करोड़ 82 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को धारा 68 के तहत फ्रीज कराया है। प्रतापगढ़ एसपी विशाल जांगिड़ ने बताया की कार्रवाई में दो फार्म हाउस, एक रिहायशी मकान, दो चौपहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अजब खान के खिलाफ कुल 13 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें पांच मामले मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। प्रतापगढ़ पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि फ्रीज की गई संपत्तियों में ऐसी संपत्तियां भी शामिल हैं, जो सीधे तौर पर अजब खान के नाम पर दर्ज नहीं थीं। पुलिस जांच में इन संपत्तियों पर अजब खान का वास्तविक कब्जा और इस्तेमाल सामने आया। ऐसे में दूसरे लोगों के नाम पर दर्ज बेनामी तरीके से रखी गई संपत्तियों को भी कार्रवाई के दायरे में लाकर फ्रीज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक अजब खान अरनोद थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही जिले का हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ दर्ज 13 मामलों में पांच मामले मादक पदार्थों से संबंधित हैं। पुलिस ने नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फ्रीजिंग ऑर्डर प्राप्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी और संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल हार्डकोर अपराधियों की संपत्तियों की जांच आगे भी जारी रहेगी। दूसरे लोगों के नाम पर रखी गई ऐसी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी, जिनका वास्तविक इस्तेमाल अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और गंभीर अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

नगर निकाय चुनाव 2026: तहसील में नामांकन के दौरान भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार जुटे

Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को तहसील परिसर में भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय दावेदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार अपने नामांकन आवेदन जमा करवाने के लिए तहसील पहुंचे। SDM दीपक चंदन की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया जारी रही। वहीं, उम्मीदवारों को नामांकन से संबंधित दस्तावेजों और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग वार्डवार ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार कुलदीप सिंह कसवा पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा दावेदारों को दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में H1N1 के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया

Jamtara, Jharkhand:Jamtara झारखंड में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक/प्राचार्य और जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। 29 अगस्त को जारी एडवाइजरी में H1N1/Influenza के मामलों की लगातार निगरानी, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है। एडवाइजरी के मुताबिक सभी जिलों में Influenza Like Illness (ILI) और Severe Acute Respiratory Infection (SARI) के मामलों की नियमित निगरानी होगी। संदिग्ध मरीजों की पहचान, क्लिनिकल असेसमेंट और जांच के साथ तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने के साथ RIMS समेत मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पतालों में अतिरिक्त 10 बेड सुरक्षित रखने को कहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां, ICU/HDU और प्रशिक्षित मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को बिना देरी उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। स्वास्थ्य संस्थानों में Infection Prevention and Control यानी IPC प्रोटोकॉल का पालन और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया है। मंत्री ने आम लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने और केवल प्रमाणित जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया है।
0
0
Report

हरियाणा विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ पुलिस के कथित अत्याचार पर जांच

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से चंडीगढ़ पुलिस द्वारा विपक्षी विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को हरियाणा विधानसभा के इतिहास का “शर्मनाक अध्याय” बताया। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कुलदीप शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदन के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षक होते हैं। उनके अनुसार, विधानसभा परिसर के बाहर भी यदि सदस्यों के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो यह विशेषाधिकार के मामले को जन्म दे सकता है। पत्र में दावा किया गया है कि विधानसभा परिसर के बाहर विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित तौर पर रोका और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पत्र में विधायक कुलदीप वत्स के घायल होने का भी उल्लेख किया गया है। कुलदीप शर्मा ने सवाल उठाया कि पुलिस किसके निर्देश पर निर्वाचित विधायकों को विधानसभा सत्र में जाने से रोक रही थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना या विधानसभा के बाहर प्लेकार्ड लेकर खड़ा होना अपने आप में अपराध नहीं है। तीन कदम उठाने का सुझाव पूर्व स्पीकर ने हरियाणा के विधायकों को सुझाव दिया कि वे मामले को लेकर: 1. पुलिस और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं। 2. कथित गलत तरीके से रोकने और विधायकों के साथ मारपीट के मामले में BNS की धारा 126 और 221 के तहत कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कराएं। 3. लोकसभा अध्यक्ष, हरियाणा के राज्यपाल, चंडीगढ़ के प्रशासक और राष्ट्रपति से मुलाकात कर शिकायत एवं विरोध दर्ज कराएं। अंत में कुलदीप शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में विधायकों और विधानसभा के अधिकारों का उल्लंघन न हो।
0
0
Report
Advertisement

Shaktinagar murder revealed within 24 hours; wife, lover among four arrested

Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR सोनभद्र के शक्तिनगर में संदिग्ध सड़क हादसे के पीछे छिपी हत्या की सनसनीखेज कहानी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर तैनात रमाशंकर मिश्रा की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा किए जाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए पूरे मामले को सड़क हादसा दिखाने की साजिश رची गई تھی। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। VO : पुलिस के मुताबिक रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि रमाशंकर ने दोनों को घर पर देख लिया, जिसके बाद विवाद हुआ। इसी दौरान प्रियंका और विकास ने रमाशंकर का गला दबाया और पत्थर के फर्श पर सिर पटककर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए शव को चादर और गमछे में लपेटा गया। इसके बाद विकास चौहान ने अपने दो साथियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को सड़क किनारे पहुंचाया। आरोप है कि वाहन से शव को चोट पहुंचाकर हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। सड़क किनारे शव मिलने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सड़क हादसा नजर आ रहा था, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला तो हत्या की कड़ियां सामने आने लगीं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। शक्तिनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया है। मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना स्टेडियम-जमशीला के पास का है।
0
0
Report

एटा के अस्पतालों के मानक उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा

Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग: एटा में मानकों से समझौता करने वाले अस्पतालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एटा डीएम अरविंद सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त आदेश, सभी अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर का मानकों के अनुसार पंजीकरण अनिवार्य, 50 बेड से ज्यादा और कम क्षमता वाले संस्थानों के आवेदनों की होगी गहन जांच, चिकित्सक, स्टाफ, उपकरण, भवन, अग्नि एवं सुरक्षा मानकों का भी होगा निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर सुधार के लिए तय समय दिया जाएगा, वहीं मानकों का पालन न करने पर संस्थानों के खिलाफ होगी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई, जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण की बैठक में पंजीकरण और नवीनीकरण के आवेदनों की हुई समीक्षा, डीएम ने कहा - मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top