121102
हरियाणा चुनाव 2024: बिना अनुमति के झंडे, पोस्टर लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई
Palwal, Haryana:हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान, किसी भी निजी भवन या संपत्ति पर बिना अनुमति के झंडे, पोस्टर, बैनर लगाना या दीवारों पर स्लोगन लिखना कानूनन अपराध माना जाएगा। जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आदेश जारी करते हुए पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव के मद्देनजर बनाई गई एफएसटी टीम और फ्लाइंग स्क्वायड भी इस पर कड़ी नजर रखेगी और आदर्श आचार संहिता का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजय राय ने मुख्यमंत्री पर दुष्प्रचार का आरोप, माफी और मानहानि मुकदमा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:0209ZUP_LKO_AJAY_BT_R लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बहुत ही जिम्मेदार पद पर बैठे हैं और उन्होंने जिस तरीके का दुष्प्रचार मेरे लिए किया, जिस तरह की भ्रांति फैलाई कि मैं वहां मछली भोज कर रहा था...निश्चित तौर से उन्हें हमारे बारे में जानकारी नहीं है। हम काशी के रहने वाले हैं, शुद्ध शाकाहारी हैं और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं। हम उस कार्यक्रम में जरूर शामिल हुए थे और वो निषाद समाज की परंपरा है, वो हमें बुलाएंगे तो हम जरूर जाएंगे...हम वहां उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने दुष्प्रचार कर दिया कि हमने मछली भोज किया। मुख्यमंत्री ने मेरी प्रतिष्ठा को गिराया है...हम बहुत दुखी है...हमारे कार्यकर्ताओं ने हमसे कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए। हमने सभी सबूत और प्रमाण सौंप दिए हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए...उन्हें राज्य की जनता और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने झूठ बोला है...."0
0
Report
शेखावाटी विश्वविद्यालय: छात्रसंघ अध्यक्ष का 2 साल का निष्कासन, SFI का कैंपस धरना जारी
Sikar, Rajasthan:सीकर शेखावाटी विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणिया को किया 2 साल के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित SFI ने नोटिस वापस लेने व विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया शेखावाटी विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिजारणिया को किया 2 साल के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित करने के विरोध में SFI ने नोटिस वापस लेने व विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर छात्रसंगठन SFI ने शेखावाटी विश्वविद्यालय में कैंपस में लगातार पांच घंटे तक आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के तमाम प्रशासनिक अधिकारी बंद कमरे में बैठे थे। अधिकारी बाहर नहीं आने पर SFI ने पूरे कैंपस के हर कार्यालय के बाहर सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ पूरे कैंपस के अंदर विरोध मार्च निकाला लगातार 5 घंटे बाद पुलिस प्रशासन पहुंच और विश्वविद्यालय के अधिकारी और SFI के नेता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका, जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर, साइंस कॉलेज अध्यक्ष संदीप नेहरा, अभिषेक महला, अमित व सुशीला से वार्ता करवाई वार्ता असफल हुई इसके बाद जल्द से जल्द उग्र आंदोलन करने और अनिश्चितकालीन करने की घोषणा की गई।0
0
Report
मनेर में गंगा जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से गांव प्रभावित
Danapur, Bihar:मनेर में गंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से बह रहा ऊपर, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; नाव के सहारे आवागमन, लोगों कल परेशानी दानापुर के मनेर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मनेर के गंगा से सटे दियारा क्षेत्र में बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि मनेर में गंगा खतरे के निशान से करीब 53 सेमी ऊपर बह रही है। इसके कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी गांवों में फैलने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए छोटी नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। मनेर के इस्लामगंज गांव की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। गांव से बाहर निकलने और वापस लौटने के लिए ग्रामीण नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी काफी मुश्किल हो गई है। सड़क और रास्ते पानी में डूब जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। गांव की रहने वाली उर्मिला देवी और झालो देवी ने बताया कि बाढ़ के पानी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि अपनी नाव होने की वजह से वे लोग किसी तरह गांव से शहर की ओर आ-जा पा रहे हैं। अगर नाव नहीं होती तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जातीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ की स्थिति के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक पर्याप्त मदद नहीं मिल पाई है। लोगों ने प्रशासन से नाव, राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बाईट उर्मिला देवी और झालो देवी, ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली के जयसिंहपुरा में डीपी तारों से भारी लापरवाही, तीन झुलसे
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के जयसिंहपुरा गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। पोल पर लगी विद्युत डीपी के अर्थ वायर में अचानक करंट प्रवाहित होने से खेत में तार बाउंड्री कर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से تینों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को अचेत अवस्था में राजकीय बीडीएम (BDM) जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों और डीपी की देखरेख न होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
बोकारो थर्मल में सड़क धंसने से चूना पत्थर लदा ट्रक फंसा STP चैम्बर पर सवाल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में एफजीडी (FGD) प्लांट के लिए मध्य प्रदेश के सतना से चूना पत्थर लेकर आ रहा एक भारी ट्रक मंगलवार की रात सड़क धंसने के कारण फंस गया. घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है. ट्रक का नंबर UP 63 BT 0256 है. ट्रक चालक बोकारो थर्मल पावर प्लांट की ओर जाने के दौरान रास्ता भटक गया. इसके बाद वह रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंच गया. इसी दौरान सड़क किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का काम कर रही एजेंसी द्वारा बनाए गए चेंबर के पास अचानक जमीन धंस गई. भारी वाहन का वजन पड़ते ही सड़क का एक हिस्सा नीचे बैठ गया और ट्रक के पहिए गहराई तक जमीन में समा गए. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने STP कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि चेंबर बनाने के बाद मिट्टी की सही से भराई नहीं की गई, जिसके कारण सड़क कमजोर हो गई.0
0
Report
उमरिया: चिल्हारी बस स्टैंड पर हाईवा की चपेट में 12 वर्षीय बालक की मौत
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के मानपुर–बरही सड़क मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस स्टैंड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक मनजीत कोल की मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक मनजीत कोल पिता रामलाल कोल, निवासी चिल्हारी, साइकिल से चिल्हारी स्थित अमलहाई हार के खेत की ओर जा रहा था,बताया गया कि वह हरछठ व्रत के लिए दही-दूध लेकर जा रहा था,इसी दौरान मुख्य बस स्टैंड पर हाईवा ट्रक क्रमांक MP 19 HA 7552 की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बालक के सिर में गंभीर चोट आने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची,और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही जारी हैं。0
0
Report
Advertisement
दमोह कोर्ट में दो वकीलों के बीच पार्टी और वादा खिलाफी पर कानूनी नोटिस
Damoh, Madhya Pradesh:दो वकील दोस्तों के बीच पार्टी को लेकर उठी बात कानूनी नोटिस तक पहुंची, हर कोई जानकार है हैरान.. एंकर/ अक्सर आपने दोस्तों के बीच पार्टी को लेकर तनातनी बहस बाजी तकरार और यहां तक की तूं तूं में में भी देखी होगी, कई बार इस छोटी सी बात पर कई कई दिनों तक दोस्तों में आपस में बातचीत भी बंद देखी होगी और बेहद सामान्य सी बातें है और कोई किसी को ये सब सुनाये तो सुनने वाला भी बहुत सामान्य सा लेगा। लेकिन एमपी के दमोह में जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जायेगे और शायद इससे पहले आपने ऐसा मामला न ही सुना हो, जी हां दमोह में बड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसे जानकर सब हैरान है और लोग कुछ कह भी नहीं पा रहे क्योंकि मामला न्यायालय की चौखठ पर जाने की तैयारी में है और उस पर दो वकीलों के बीच है लिहाजा कानूनी दाव पेचों से भरा पूरा मामला है। दरअसल मामला कुछ इस तरह से है कि दमोह जिला न्यायालय में दो जाने माने युवा अधिवक्ता गोविंद तिवारी और विशाल राजपूत है। बीते दिनों एडवोकेट गोविंद तिवारी का जन्मदिन था, जिला अधिवक्ता संघ की परम्परा के मुताबिक बार रूम में उनका जन्मदिन मनाया गया, तमाम अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और फिर तिवारी ने अपने कुछ अजीज एडवोकेट मित्रों को पार्टी देने की बात कही। इस फेहरिस्त में उनके साथी एडवोकेट विशाल राजपूत भी थे और सबने उनकी इस सहृदयता के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया लेकिन विशाल के मुताबिक पार्टी का केवल आश्वासन भर मिला पार्टी नहीं जिसके बाद एक बार फिर गोविंद तिवारी पर पार्टी को लेकर मित्रों ने दबाब बनाया तो विशाल बताते हैं कि इस बार लिखित आश्वासन मिला और सबको यही उम्मीद थी कि तय तारीख में पार्टी मिलेगी। जिस दिन का वादा किया गया था उस दिन पूरे दिन उनके मित्र बेहद खुश थे जो खुशी दोस्तों के बीच होती है और इस खुशी में उन्होंने शायद जमकर काम भी किया लेकिन विशाल बताते है कि शाम से पार्टी के लिये फोन काल का इंतजार करने के बाद भी उनके मित्र गोविंद तिवारी का फोन नहीं आया और आखिरकार लेट नाइट उन्होंने खाना खाया और इस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा और इलाज में बड़ी रकम लग गई। मामला सिर्फ शिकवा शिकायत तक नहीं रहा बल्कि ये घटना अब कानूनी बन गई। दोस्तो के बीच का मामला लीगल नोटिस तक पहुंच गया। एडवोकेट विशाल ने एक अपने साथी अधिवक्ता गोविंद तिवारी को एक लीगल नोटिस भेजा है जिसमें सारी घटना का उल्लेख करते हुए वादा खिलाफि का आरोप लगाया है और भारतीय कानून में उल्लेखित धाराओं का हवाला दिया गया है क्षतिपूर्ति के रूप में 41 हजार 250 रुपए अदा करने की बात कही गई है। अब इस राशि पर उनका कहना है कि पार्टी न मिलने पर उन्हें रेस्टोरेंट में एक हजार 750 रुपए का खाना खाना पड़ा और वो इस सब से मानसिक परेशान होकर बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा जिस पर 39 हजार 500 रुपए खर्च हुए है। नोटिस मिलने के बाद शायद अधिवक्ता तिवारी हैरान भी हुए हों क्योंकि दोस्तों के बीच होता तो बहुत कुछ है लेकिन बात इतनी बढ़ेगी कि लीगल नोटिस मिलेगा और बात न्यायालय तक जाएगी ये सोचा नहीं होगा। चूंकि मामला अब संवेदनशील हो गया लिहाजा उन्होंने भी कानूनी तरह से मामले को हैंडल करने का मन बनाया है। एडवोकेट तिवारी ने अपने सीनियर और दमोह के प्रसिद्ध एडवोकेट मनीष नगाइच के जरिये अपनी बात रखने का निर्णय लिया है। उनके वकील मनीष नगाइच के मुताबिक कानून में वादा खिलाफी को लेकर कार्यवाही का उल्लेख है और नियंगत तरीके से मामला कोर्ट में जा सकता है लेकिन दोनों हो अधिवक्ता होने के साथ साथ अच्छे मित्र है लिहाजा वो चाहेंगे कि समन्वय स्थापित हो और कोई रास्ता निकल आए ये उनकी कोशिश रहेगी और यदि रास्ता नहीं निकलता तो फिर विधिवत मुकदमा भी लड़ा जाएगा। अपने जूनियर और क्लाइंट गोविंद तिवारी की तरफ से जानकारी देते हुए सीनियर एडवोकेट मनीष नगाइच ने बताया कि नोटिस में जो लिखा गया है उस में बहुत सारी चीजें सही नहीं है। जिस दिन पार्टी का वादा किया गया था उस दिन पार्टी हुई थी और उसके बिल भी उनके पास है। फिलहाल आपसी तौर पर दो दोस्तों में सुलह कराने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
एमएनआईटी छात्रों के हॉस्टल रात की पाबंदी के खिलाफ प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एमएनआईटी की छात्र - छात्राओं का प्रदर्शन। बीती रात हॉस्टल से बाहर निकाल कर किया छात्र-छात्राओं में प्रदर्शन। हॉस्टल्स से रात को बाहर निकालने की पाबंदी के खिलाफ किया प्रदर्शन। एमएनआईटी प्रशासन ने रात 10:00 बजे बाद के लिए लगा रखी है पाबंदी। 10:00 बजे बाद की पाबंदी हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन। एमएनआईटी प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।0
0
Report
राहुल गांधी के नासिक दौरे पर माणिकराव ठाकरे का बयान
Noida, Uttar Pradesh:नासिक, महाराष्ट्र: राहुल गांधी के नासिक दौरे पर कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने कहा, "...राहुल गांधी आज नासिक आ रहे हैं ताकि वे हाल ही में नियुक्त अध्यक्षों से मिल सकें, उनका हौसला बढ़ा सकें और संगठन को मज़बूत कर सकें। उन्हें उन मुद्दों की अच्छी जानकारी है जिन पर ध्यान देने की ज़रूरत है। वे हर पार्टी कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाने और उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए आ रहे हैं, ताकि हमारे ज़िला अध्यक्ष नई ऊर्जा और संकल्प के साथ काम कर सकें."0
0
Report
Advertisement
सीधी: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने तहसीलदार पर रिश्वत-प्रतिवेदन गड़बड़ी के आरोप
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले की चुरहट तहसील में एक 64 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जमीन के रिकॉर्ड में नाम सुधार के मामले में सही प्रतिवेदन भेजने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर गलत प्रतिवेदन भेजने का आरोप है। इसके बाद सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हो गई। अब फरियादी ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में तहसीलदार की ओर से गवाह बनाए गए व्यक्ति के बयान से नया मोड़ आ गया है।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: बुधमन मौर्य गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड में जेल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुषकर्म का मामला सामने आया है, आरोपी बुधमन मौर्य पहले से शादीशुदा है लेकिन नाबालिग से प्यार का एवं शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाया , पीड़िता की शिकायत पर बस्तर थाने में आरोपी बुधमन मौर्य निवासी नगर पंचायत बस्तर के खिलाफ बी०एन०एस० की धारा- 65 (1) एवं पाक्सो एक्ट 04,06 के तहत मामला दर्ज किया गया, आरोपी को बस्तर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,फिलहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
रायसेन जेल गोलीकांड: कैदी ने प्रहरी पर देसी कट्टा से फायर किया, हालत नाजुक
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला जेल में गोली कांड का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है एक कैदी ने कट्टे से प्रहरी पर फायर कर दिया है. गंभीर रूप से घायल जेल प्रहरी को भोपाल रेफर किया गया है. जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को जेल में बंद विचाराधीन कैदी नीलेश निर्वेदी ने गोली मार दी. कैदी ने जेल का गेट खोलकर भगाने का इरादा किया. आज जेल में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होना था. कैदी नीलेश फलों की टोकरी उठाने गेट पर आया था उसी दौरान उसने देसी कट्टे से फायर कर दिया. जेल प्रहरी दिग्विजय तोमर को साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया. जेल प्रहरी की हालत नाजुक बताई गई है और भोपाल रेफर किया गया है. आरोपी नीलेश निर्वेदी बरेली के पास दिमाड़ा का निवासी है, तथा एक मामले में धारा 307 का आरोपी है. सवाल यह है कि जिला जेल में कैदी के पास देसी कट्टा कहाँ से आया, पुलिस मामले की जाँच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में बारिश का दौर जारी, जलभराव ने लोगों की आवाजाही प्रभावित
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कवर्धा में बारिश का दौर जारी कवर्धा में कल रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी है। लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। जिले के छोटे-बड़े नदी-नाले और नहरों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कवर्धा में आसमान में घने बादल छाये रहने के साथ भारी बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लगातार बारिश को देखते हुए नदी-नालों और पुल-पुलियों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन भी जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
दबुरजी फ्लाईओवर पर ट्रक-बस टक्कर, यात्री सुरक्षित, हादसा मामूली
Amritsar, Punjab:ਦਬੁਰਜੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ’ਤੇ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੀ ਬੱਸ ਦੀ ਟੱਕਰ ਚੜ੍ਹਾਈ ’ਤੇ ਟਰੱਕ ਨੇ ਅਚਾਨਕ ਲਗਾਇਆ ਬੈਕ ਗੇਅਰ, ਬੱਸ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਇਆ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਬੱਸ ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਮੂਲੀ ਖਰੋਚਾਂ ਆਈਆਂ, ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਟਲਿਆ ਪੱਟੀ ਤੋਂ ਜੰਮੂ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੀ ਬੱਸ, ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਯਾਤਰੀ ਆਪਣੇ ਮੰਜ਼ਿਲ ਵੱਲ ਰਵਾਨਾ ਦਬੁਰਜੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ’ਤੇ ਟਰੱਕ-ਬੱਸ ਦੀ ਟੱਕਰ, ਚੜ੍ਹਾਈ ਦੌਰਾਨ ਬੈਕ ਗੇਅਰ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਦਬੁਰਜੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ’ਤੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਚੜ੍ਹਾਈ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੀ ਬੱਸ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਅਤੇ ਖਰੋਚਾਂ ਆਈਆਂ, ਜਦਕਿ ਕਿਸੇ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਯਾਤਰੀ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਅਤੇ ਮੰਜ਼ਿਲ ਵੱਲ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਗਏ。 ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਟਰੱਕ ਲੈ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਅਜਨਾਲਾ ਵੱਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਦਬੁਰਜੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ’ਤੇ ਚੜ੍ਹ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪਿੱਛੇ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਬੱਸ ਉਸਦੇ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਈ। ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਟਰੱਕ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਲੱਗੇ ਡਾਲੇ ਦੇ ਫੱਟੇ ਟੁੱਟ ਗਏ ਅਤੇ ਡਾਲਾ ਵੀ ਵਿੰਗਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਸ ਨੂੰ ਵੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ, ਪਰ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੇ ਬੱਸ ਚਾਲਕ ਗੋਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਬੱਸ ਪੱਟੀ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਡਿਪੂ ਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੱਟੀ ਤੋਂ ਜੰਮੂ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਬੱਸ ਦਬੁਰਜੀ ਪੁਲ ’ਤੇ ਚੜ੍ਹ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਬੱਸ ਚਾਲਕ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਟਰੱਕ ਕਾਫ਼ੀ ਲੋਡ ਸੀ ਅਤੇ ਚੜ੍ਹਾਈ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਉਸਨੇ backing gear ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਟਰੱਕ ਪਿੱਛੇ ਵੱਲ ਆਇਆ ਅਤੇ ਸਿੱਧਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬੱਸ ਨਾਲ ਜਾ ਟਕਰਾਇਆ। ਗੋਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਕਈ ਯਾਤਰੀ ਸਵਾਰ ਸਨ, ਪਰ ਟੱਕਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀ। ਕੁਝ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਮੂਲੀ ਖਰੋਚਾਂ ਆਈਆਂ, ਖ਼ਾਸ ਕਰਕੇ ਬੱਸ ਦੇ ਅਗਲੇ ਹਿੱਸੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ। ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਰੇ ਯਾਤਰੀ ਆਮ ਤੌਰ ’ਤੇ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਮੰਜ਼ਿਲ ਵੱਲ ਚਲੇ ਗਏ。 ਹਾਦਸੇ ਕਾਰਨ ਫਲਾਈਓਵਰ ’ਤੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਲਈ ਆਵਾਜਾਈ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈ। ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੋਵੇਂ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਨੂੰ ਦੇਖਿਆ। ਬੱਸ ਚਾਲਕ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਕੋਈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ。 ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਮੁਤਾਬਕ, ਚੜ੍ਹਾਈ ਵਾਲੇ ਹਿੱਸੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਵਾਹਨ ਦੇ ਅਚਾਨਕ ਪਿੱਛੇ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਬੱਸ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਬੱਸ ਸੰਭਾਲਣ ਦਾ ਕਾਫ਼ੀ ਮੌਕਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਦੋਵੇਂ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਗਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਹਾਦਸਾ ਵੱਡਾ ਰੂਪ ਨਹੀਂ ਧਾਰ ਸਕਿਆ ਅਤੇ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟਾਂ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀਆਂ।0
0
Report
headline
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਅਨਗੜ਼ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤੜਕਸਾਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਅਨਗੜ੍ਹ इਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤੜਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ, ਕਰੀਬ 150 ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਕਰੀਬ 10 ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਅਨਗੜ੍ਹ, ਵਾਲਮੀਕੀ ਮੁਹੱਲਾ ਅਤੇ ਸ਼ੇਖਾਂ ਬਾਜ਼ਾਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਘਰ-ਘਰ ਤਲਾਸ਼ੀ, ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਸ਼ੱਕੀ ਵਾਹਨਾਂ ’ਤੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਨਜ਼ਰ, ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਪੂਰੇ ਨਾ ਹੋਣ ’ਤੇ 8 ਤੋਂ 10 ਵਾਹਨ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ’ਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ कमਿਸ਼ਨਰੇਟ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਬੁੱਧਵਾਰ ਤੜਕੇ ਅਨਗੜ੍ਹ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਵੇਰੇ-ਸਵੇਰੇ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਰਾਹੀਂ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕਰੀਬ 150 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤਾਇਨਾਤ ਰਹੇ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਹਲਚਲ ਬਣੀ ਰਹੀ。 ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਡੀਸੀਪੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਰਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਰਚ ਮਾਡਲ ਅਤੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿ ਅਨਗੜ੍ਹ, ਵਾਲਮੀਕੀ ਮੁਹੱਲਾ ਅਤੇ ਸ਼ੇਖਾਂ ਬਾਜ਼ਾਰ ਸਮੇਤ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਕੁਝ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਚੋਰੀ-ਛਿਪੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਯੋਜਨਾਬੱਧ ਢੰਗ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰਕੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ。 ਡੀਸੀਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਅਭਿਆਨ ਵਿੱਚ ਏਡੀਸੀਪੀ-1 ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀ, ਸੈਂਟਰਲ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ, ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਸ਼ਾਮਲ ਰਹੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਚ ਅਭਿਆन ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬلے ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਘੱਟ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁਝ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਵੀ ਬਰਾਮਦਗੀ ਹੋਈ ਹੈ。 ਡੀਸੀਪੀ ਸੰਧੂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕਰੀਬ 10 ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਰਾਊਂਡਅਪ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕਰੀਬ 8 ਤੋਂ 10 ਸ਼ੱਕੀ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁਝ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਨੰਬਰ ਅਤੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਸਬੰਧੀ ਕਮੀਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਸਨ。 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਅਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਰਾਮਦਗੀ ਅਤੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਡੀਸੀਪੀ ਨੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਂਚ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇਹ ਅਭਿਆਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ’ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਉਣ ਵੱਲ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਕਾਰਵਾਈ ਮੰਨੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਬਾਈਟ: ਡੀਸੀਪੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਰਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ0
0
Report
Advertisement
