icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
122107
AMAnil MohaniaFollow28 Jul 2024, 10:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली ट्रेड मेले में लोहरदगा की दीदी कैफे ने झारखंड के मण्डुआ लड्डू दिखाए

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - दिल्ली में आयोजित 45वें इंडिया ट्रेडिशनल ट्रेड मेला में लोहरदगा की तीन आदिवासी महिलाएं अपना डंका बजाएंगी। दीदी कैफे से जुड़ी तीनों महिलाएं 17 मई से लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष शुरू हुए दीदी कैफे से जुड़ी हुई है। जेएसएलपीएस के माध्यम से इन्हे स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीदी कैफे की शुरुआत की गई है। इन दीदीयों के द्वारा दिल्ली में आयोजित मेला में झारखंड के मडुआ के बने लड्डू, ढेकुआ, निमकी, झिलिया सहित अन्य फूड को प्रस्तुत किया जाएगा। झारखंड राज्य का नेतृत्व करने वाली ये महिलाए पहली बार आज दिल्ली रवाना हो रही है। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। जनजातीय गौरव दिवस को लेकर आयोजित मेला में झारखंड के फूड को भी प्राथमिकता के साथ रखा गया है। इस मेला में शामिल होने को लेकर ये सभी दीदी निरंतर मडुआ के फूड को तैयार कर रही है। ताकि झारखंड के शान को शान के साथ मेला में परोसा जाय। लोहरदगा जिला के लिए यह गौरव की बात बताई जा रही है।। बाइट - सोनी उरांव, कैफे कर्मी बाइट - रितू उरांव, कैफे कर्मी बाइट - जेएसएलपीएस पदाधिकारी लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
0
Report

लखीमपुर खीरी के खेत में युवक की मौत, अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर थाना इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सुबह के वक्त जैसे ही ग्रामीण खेत की तरफ निकले वैसे ही उन्हें शव पड़े होने की जानकारी मिली । इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली नजर में पूरा मामला अवैध संबंधों के चलते हत्या का बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीती रात एक शख्स मृतक की पत्नी से मिलने आया था जिसका मृतक द्वारा पीछा किया गया था। जिसके बाद हरेन्द्र नाम के शख्स का शव खेत से बरामद हुआ । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।
0
0
Report

धराली में कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिले, पुनः स्थापना की आशा जगी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:धराली आपदा मलबे दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष दिखे। धारली में पिछले साल 5 अगस्त को आई भारी विनाशकारी आपदा में कल्प केदार मंदिर मलबे में दब गया था। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सोमेश्वर देवता के सनिध्य में 11 अक्टूबर नवरात्र प्रथम दिन कल्प केदार मंदिर की खोजबीन के लिए खुदाई शुरू की और 38 दिन की खुदाई के बाद कल्प केदार मंदिर की एक शीला और कुछ अवशेष दिखाई दिए। ग्रामीणों में खुशी है और उनका कहना है कि चाहे मंदिर की खोजबीन में 2 साल लगे या 3 साल लगे, लगातार खोजबीन जारी रहेगी। धराली गांव ग्रामीणों ने सरकार से कल्प केदार मंदिर को पुनः स्थापित करने के लिए सहयोग की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

चौरी-चौरा की खाली कुर्सियां: सपा की डगमगती जमीन पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी-चौरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सभा में खाली पड़ी कुर्सियां उनके बड़े-बड़े दावों के सामने कई सवाल खड़े कर रही हैं। ये खाली कुर्सियां बता रही हैं कि मंच से किए जाने वाले सपा नेताओं के हवाई दावों और जमीन पर संगठन की सक्रियता के बीच कितना अंतर हो सकता है। सपा की राजनीति में उनके नेताओं के बयान बड़े हैं, दावे बड़े हैं और दूसरों को नसीहत देने का सिलसिला भी लंबा है, लेकिन राजनीति केवल सोशल मीडिया पोस्ट और मंचीय भाषणों से नहीं चलती। इसके लिए जनता के बीच निरंतर उपस्थिति, कार्यकर्ताओं का विश्वास और मजबूत संगठन जरूरी होता है। आखिर क्या वजह हैं? कि सपा की सभा में अपेक्षित जनभागीदारी नजर नहीं आ रही? क्या सपा के अपने कार्यकर्ता भी अपने नेताओं के दावों से दूरी बना रहे हैं? यह सवाल सपा नेताओं को खुद से पूछना चाहिए। समाजवादी पार्टी के नेताओं को दूसरों के संगठन पर टिप्पणी करने से पहले अपने संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनकी अपील जमीन पर कितनी प्रभावी हो पा रही है। राजनीति में कुर्सी पर बैठकर भाषण देना आसान है, लेकिन जनता के दिलों में जगह बनाना मेहनत, विश्वास और कर्म से संभव होता है। चौरी-चौरा की ये खाली कुर्सियां समाजवादी पार्टी के लिए आत्ममंथन का संदेश हैं।
0
0
Report

झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की निंदा, बॉडीगार्ड हटाने पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:रांची- झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में हुए हमले की झारखंड आंदोलनकारियों ने कड़ी निंदा की है। झारखंड आंदोलनकारी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सूर्य सिंह बेसरा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक चर्चित चेहरा हैं। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता hai, उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के योगदान से झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को मजबूती मिली, आज उसी व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर सरकार की ओर से उनका बॉडीगार्ड क्यों हटाया गया? उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि दो-तीन महीने पहले नागपुर में कुछ महिलाओं के साथ सूर्य सिंह बेसरा का विवाद हुआ था। लेकिन अगर कोई विवाद था, तो संबंधित लोगों को पुलिस और प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अचानक उनके साथ मारपीट करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
0
0
Report

झपटमारी का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow14m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में झपटमारी के मामले में वांछित बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बकेवर थाना पुलिस ने घेराबंदी के दौरान आरोपी सलमान को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस महेवा-अछल्दा मार्ग पर निवाड़ी कला पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सलमान को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और चिमकुनी बॉर्डर की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कुरियानी बंबा के पास उसकी घेराबंदी की। भागने के दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सलमान के बाएं पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा साइन बाइक और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सलमान के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी महेवा भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement

शराबी चालक और मॉडिफाइड सायलेंसर पर कार्रवाई, कोर्ट ने कुल 25 हजार जुर्माना लगाया

Kawardha, Chhattisgarh:मॉडिफाइड सायलेंसर वाली बुलेट और शराबी चालक पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया 25 हजार रुपये जुर्माना कवर्धा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने सख्ती दिखाई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां दोनों पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया。 पहले मामले में 10 नवंबर को राधाकृष्ण मंदिर के सामने गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान तेज आवाज वाले मॉडिफाइड सायलेंसर और नशे की हालत में बुलेट चला रहे भूपेन्द्र उर्फ नानू यादव (23) को पकड़ा गया। न्यायालय ने उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, 13 नवंबर को घोटिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर जीटो वाहन चला रहे पिन्टू ठाकुर (32) को पकड़ा गया। न्यायालय ने उसे 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
0
0
Report

मंदसौर के गांधी सागर डेस्टिनेशन कैबिनेट: 33,000 करोड़ निवेश, 1.25 लाख रोजगार

Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित, मंदसौर ​मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित गांधी सागर में आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाग के तीनों जिलों को बड़ी निवेश योजना दी। मंदसौर और रतलाम में दो प्रमुख प्रोजेक्ट्स के जरिए 33,000 करोड़ रुपये के निवेश और सवा लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। दोनों जिलों में फार्मा और केमिकल की कई यूनिट्स लगाने तथा इसे हब बनाने की तैयारी की गई है। रतलाम जिले में 18,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बायो-फार्मा पार्क स्थापित करना प्रस्तावित है, जिसमें कई तरह के उन्नत शोध कर उत्पाद बनाए जाएंगे। ​गरोठ क्षेत्र में भी 3,500 एकड़ में केमिकल पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में तकरीबन 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 1 लाख लोगों को रोजगार मिलना प्रस्तावित है। गांधी सागर को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए गांधी सागर के मालाश्री टापू और आसपास के क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, 11,500 करोड़ रुपये से तैयार पंप हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट में चंबल के पानी से बिजली का उत्पादन होगा। दिसंबर में 1,920 मेगावाट की यह योजना ग्रिड से जोड़ी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध के बैकवाटर में क्रूज की सवारी भी की।
0
0
Report

जहानाबाद में कोहरे की चादर, ठंड ने बढ़ाई सड़क सुरक्षा चिंता

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार की सुबह से ही पूरा जिला घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता यानी विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि वाहन चालक सुबह के वक्त भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज से जहां आम जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई है, वहीं लोगों ने अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आसमान में छाई कोहरे की घनी परत ने सुबह की धूप को ढक लिया, जिससे पूरे इलाके में धुंध छा गई। मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण बड़े वाहनों से लेकर दोपहिया चालकों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहन चालक दिन के उजाले में भी गाड़ियों की हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते नजर आए। गौरतलब है कि छठ महापर्व के बाद से ही क्षेत्र में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गयी है और इस बार भी मौसम के मिजाज ने इसका एहसास करा दिया है। खास कर सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्ग, दूध-सब्जी विक्रेता और दफ्तर जाने वाले लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कोहरे और ठंड की इस शुरुआत को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिहाज से वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, उद्घाटन दिसंबर के पहले सप्ताह की उम्मीद

JPJai Pal20m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का बुधवार को ICC चेयरमैन जय शाह ने निरीक्षण किया। - जय शाह के साथ BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। दोनों दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सीधे स्टेडियम पहुंचे। - शाम करीब 6:10 बजे स्टेडियम पहुंचे जय शाह ने लगभग दो घंटे तक निर्माण कार्यों और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। - निरीक्षण के दौरान मुख्य मैदान, पवेलियन, VIP गैलरी, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और पिचों की स्थिति देखी। - स्टेडियम में करीब 95 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी सामने आई है। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने और कुछ व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। - करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस स्टेडियम में एक साथ लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। - स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी शिव थीम पर आधारित वास्तुकला है। यहां छह फ्लडलाइट टावर भगवान शिव के त्रिशूल के आकार में बनाए गए हैं। - प्रत्येक फ्लडलाइट टावर की ऊंचाई करीब 65 मीटर है। हर टावर पर 95 लाइटें लगाई गई हैं। - स्टेडियम का मीडिया सेंटर डमरू के आकार में बनाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर बेलपत्र की आकृति और छत पर अर्धचंद्र की झलक भी दिखाई देगी। - दर्शकों के बैठने की व्यवस्था काशी के ऐतिहासिक घाटों की सीढ़ियों से प्रेरित है। यानी आधुनिक क्रिकेट सुविधाओं के साथ काशी की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया गया है। - मुख्य मैदान में 9 क्रिकेट पिच और अभ्यास के लिए अलग मैदान में 5 पिच तैयार की गई हैं। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम और अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। - स्टेडियम में 32 कॉर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। फिलहाल करीब 1500 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, जिसे भविष्य में 2500 तक बढ़ाने की योजना है। - जय शाह स्टेडियम की बनावट और खासतौर पर डमरू की आकृति देखकर काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने यहां अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले आयोजित कराने का प्रयास करने की बात भी कही। - दिसंबर के पहले सप्ताह में स्टेडियम के उद्घाटन की संभावना है। 2 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है। - स्टेडियम शुरू होने से वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले अपने शहर में देखने का अवसर मिलेगा।
0
0
Report

दौसा में निजी बस-ट्रक भिड़ंत, छह घायल

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बडा हादसा टला.. निजी बस व ट्रक में भिड़न परिचालक सहित आधा दर्जन लोगों को आई चोटें सैंथल पुलिया के पास हुआ हादसा ट्रक जयपुर की ओर से आ रहा था शहर में भरतपुर की ओर से आ रही निजि बस टकराई सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल में दौसा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर ट्रक और निजी बस की भिड़ंत हो गई हादसे में बस में सवार परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया हालांकि सभी के हल्की चोंट आई बताया जा रहा है ट्रक शहर में आ रहा था इस दौरान हाइवे पर तेज रफ्तार निजी बस आ गई और हादसा हो गया हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से दूर करवा कर यातायात सुचारू करवाया
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में अचानक ठंड बढ़ी, कोहरे से विजिबिलिटी घटने लगी

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से ठंड में अचानक बढ़ोतरी होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में पूरा शहर लिपटा नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और गर्म चाय का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यह तस्वीरें बेगूसराय की हैं, जहां अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह होते ही घना कोहरा छा जा रहा है, जिसके कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह दिन में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मोटरसाइकिल से लेकर अन्य बड़े वाहन चालक भी अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं सड़कों पर चलने वाले लोगों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और शाम के समय गर्म चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से अचानक ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर काफी ज्यादा महसूस हो रहा है। लोगों का कहना है कि शुरुआती ठंड में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाना बेहद जरूरी है। फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ठंड का असर कितना बढ़ता है।
0
0
Report

रांची में अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, डोनाली बंदूक बरामद

Ranchi, Jharkhand:अवैध हथियारों का शौक और हथियारों के साथ रीलबाजी करना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। राजधानी रांची में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के विक्रांत चौक स्थित होटल अलबेला बिरयानी के संचालक के परिवार पर हथियार तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान हथियारों से भरे दो बैग और एक डोनाली बंदूक फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक डोनाली बंदूक बरामद की है, जबकि हथियारों से भरे दो बैग लेकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान खिड़की से हथियारों से भरे दो बैग और एक डोनाली बंदूक नीचे फेंकी गई। पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के नीचे से डोनाली बंदूक बरामद कर ली। वहीं, दो बैग लेकर आरोपी बुलेट बाइक से फरार हो गए। इस मामले में फैज अली, साजन समेत छह लोगों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों से भरे बैग की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

शामली के कैड़ी गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत

Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग .... घर मे आग जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आने से घर में मौजूद एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते मकान में आग फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने और घर में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बेटियों को बचाया नहीं जा सका, घटना की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। एक ही परिवार की मां और दो मासूम बेटियों की असमय मौत से पूरे कैड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा बेहद दुखद है और इसकी खबर से हर कोई गमगीन है। फिलहाल गैस सिलेंडर फटने के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top