Back
विजन 2047 पर केंद्रित मुख्यमंत्री का बजट: हर वर्ग के लिए मजबूत आधार
AMANIL MOHANIA
Mar 02, 2026 13:49:03
Nalhar, Haryana
Story :- संत कबीर से संत रविदास तक गूंजा सदन, मुख्यमंत्री का लोकलुभावन बजट बना ‘विजन 2047’ की मजबूत आधारशिला। संतों की वाणी से सजे शब्दों और विकास के संकल्पों से भरे दृष्टिकोण के साथ मुख्यमंत्री ने अपना दूसरा बजट पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत संत कबीर की वाणी से हुई और समापन संत रविदास के कथनों के साथ हुआ, जिसने सदन में एक सकारात्मक और समावेशी संदेश दिया। करीब तीन घंटे तक प्रस्तुत किए गए इस बजट में किसान, महिला, युवा, उद्यमी, बच्चे, बुजुर्ग, सरकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मियों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया। भारतीय जनता पार्टी ने ‘विजन 2047’ को केंद्र में रखते हुए इस बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया। महिलाओं और वृद्धजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के विजन को आधार बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और खेल क्षेत्रों में ठोस योजनाओं की घोषणा की गई। सरकार का दावा है कि यह बजट आमजन के सहयोग से तैयार किया गया है और हरियाणा के विकास की मजबूत नींव साबित होगा। ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश की सभी सरकारी इमारतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए प्रतिवर्ष एक लाख नौकरियों का प्रावधान कर रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है। प्रदेश में न्यूनतम मासिक मजदूरी अब 15,200 रुपये निर्धारित की गई है। सरकार के अनुसार हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 3,95,612 रुपये हो गई है, जो आर्थिक प्रगति का संकेत है। कुल 2,23,658.17 करोड़ रुपये का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। साथ ही वित्तीय घाटे को 8.6 प्रतिशत से घटाकर 5.9 प्रतिशत तक लाने का प्रयास किया गया है। कृषि क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने, गन्ना किसानों को राहत देने और बागवानी फसलों पर विशेष अनुदान देने की घोषणा की गई है। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिल्क प्लांट्स की मजबूती और दो हजार नए वीटा बूथ खोलने का निर्णय लिया गया है, जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत नौ जिलों में चार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोले जाएंगे। मांडी खेड़ा अस्पताल के अपग्रेडेशन के साथ जिले में 5 हेल्थ सेंट्रर को पीएचसी में तथा नगीना और घासेड़ा की पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है. संगेल गांव में भारतीय रिजर्व बटालियन के लिए 107 एकड़ भूमि पर भवन और अन्य निर्माण का भी ऐलान किया गया है। फिरोजपुर झिरका में आवासीय सेक्टर विकसित करने की योजना भी बनाई गई है. अब शहर में हाउसिंग सेक्टर बनने का सपना पूरा होगा. जिले में एक नया अग्निशमन कार्यालय भी खोला जाएगा. आंगनवाड़ी भी अपडेट होंगी तथा प्रत्येक 10 किलोमीटर पर एक मॉडल संस्कृति स्कूल भी बनेगा. वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत 610 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम सभाओं के सफल संचालन के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के पार्षदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वार्षिक 6 लाख, 3 लाख और 1.10 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। जिला नूंह में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर बजट का लाइव प्रसारण सुना गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी तथा नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा , थान सिंह, गोपाल माथुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बजट को जनहितकारी और विकासोन्मुख बताते हुए इसकी सराहना की。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:110
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:02:190
Report
0
Report
61
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:01:290
Report
ASAmit Singh
FollowMar 02, 2026 18:01:120
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 02, 2026 18:00:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 18:00:250
Report
109
Report
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 02, 2026 17:46:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 17:46:080
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 17:45:580
Report
